PKL 2022 में Dabang Delhi vs Tamil Thalaivas मैच टाई होने के बाद पॉइंट्स टेबल, टॉप 5 रेडर्स और डिफेंडर्स 

PKL 2022
PKL 2022 (Photo: Pro Kabaddi League)

PKL 2022 में 30 नवंबर को इस लीग का 110वां और 111वां मुकाबला खेला गया। जयपुर पिंक पैंथर्स ने एकतरफा मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स को 45-25 से हराया और दबंग दिल्ली केसी vs तमिल थलाइवाज मुकाला 37-37 से टाई हुआ था।

इन दोनों मुकाबलों के बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे पहले स्थान पर आ गई है। बेंगलुरु बुल्स तीसरे, तमिल थलाइवाज 5वें और दबंग दिल्ली केसी छठे स्थान पर हैं। PKL 2022 में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स और टैकल पॉइंट्स जयपुर पिंक पैंथर्स के अर्जुन देशवाल और अंकुश के हैं।

इस आर्टिकल में हम PKL 2022 के पॉइंट्स टेबल, टॉप 5 रेडर्स और डिफेंडर्स की लिस्ट पर नजर डालने वाले हैं।

PKL 2022 का मौजूदा पॉइंट्स टेबल इस प्रकार है:

1- जयपुर पिंक पैंथर्स (19 मैचों के बाद 69 पॉइंट्स)

2- पुनेरी पलटन (19 मैचों के बाद 69 पॉइंट्स)

3- बेंगलुरु बुल्स (19 मैचों के बाद 63 पॉइंट्स)

4- यूपी योद्धाज (18 मैचों के बाद 60 पॉइंट्स)

5- तमिल थलाइवाज (19 मैचों के बाद 56 पॉइंट्स)

6- दबंग दिल्ली केसी (19 मैचों के बाद 54 पॉइंट्स)

7- यू मुंबा (18 मैचों के बाद 50 पॉइंट्स)

8- बंगाल वॉरियर्स (18 मैचों के बाद 49 पॉइंट्स)

9- पटना पाइरेट्स (18 मैचों के बाद 48 पॉइंट्स)

10 - हरियाणा स्टीलर्स (18 मैचों के बाद 46 पॉइंट्स)

11- गुजरात जायंट्स (18 मैचों के बाद 41 पॉइंट्स)

12- तेलुगु टाइटंस (19 मैचों के बाद 15 पॉइंट्स)

PKL 2022 में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स हासिल करने वाले टॉप 5 रेडर्स

1- अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 19 मैचों के बाद 242 रेड पॉइंट्स

2- भरत हूडा (बेंगलुरु बुल्स) - 19 मैचों के बाद 229 रेड पॉइंट्स

3- नवीन कुमार (दबंग दिल्ली केसी) - 19 मैचों के बाद 209 रेड पॉइंट्स

4- मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स) - 18 मैचों के बाद 208 रेड पॉइंट्स

5- नरेंदर कंडोला (तमिल थलाइवाज) - 19 मैचों के बाद 200 रेड पॉइंट्स

PKL 2022 में सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स हासिल करने वाले टॉप 5 डिफेंडर्स

1- अंकुश (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 19 मैचों के बाद 71 टैकल पॉइंट्स

2- मोहम्मदरेजा चियानेह शादलू (पटना पाइरेट्स) - 16 मैचों के बाद 65 टैकल पॉइंट्स

3- सौरभ नंदल (बेंगलुरु बुल्स) - 19 मैचों के बाद 55 टैकल पॉइंट्स

4- रिंकू एचसी (यू मुंबा) - 16 मैचों के बाद 54 टैकल पॉइंट्स

5- सागर राठी (तमिल थलाइवाज) - 17 मैचों के बाद 53 टैकल पॉइंट्स

Quick Links