PKL 2022 में Puneri Paltan और U Mumba की हार के बाद पॉइंट्स टेबल, टॉप 5 रेडर्स और डिफेंडर्स 

PKL 2022
PKL 2022 (Photo: Pro Kabaddi League)

PKL 2022 में 29 नवंबर को इस सीजन का 108वां और 109वां मुकाबला खेला गया। गुजरात जायंट्स ने पुनेरी पलटन (PUN vs GUJ) को 51-39 से हराया और हरियाणा स्टीलर्स ने यू मुंबा (HAR vs MUM) को 35-33 से हराते हुए अपने-अपने मैच जीते।

इन दोनों मैचों के बाद अंक तालिका में सिर्फ यू मुंबा को ही एक स्थान का फायदा हुआ है। पुनेरी पलटन अभी भी पॉइंट्स टेबल में पहले, यू मुंबा सातवें, हरियाणा स्टीलर्स 10वें और गुजरात जायंट्स 11वें स्थान पर हैं। PKL 2022 में सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स जयपुर पिंक पैंथर्स के अर्जुन देशवाल और अंकुश के हैं।

इस आर्टिकल में हम PKL 2022 के पॉइंट्स टेबल, टॉप 5 रेडर्स और डिफेंडर्स की लिस्ट पर नजर डालने वाले हैं।

PKL 2022 का मौजूदा पॉइंट्स टेबल इस प्रकार है:

1- पुनेरी पलटन (19 मैचों के बाद 69 पॉइंट्स)

2- जयपुर पिंक पैंथर्स (18 मैचों के बाद 64 पॉइंट्स)

3- बेंगलुरु बुल्स (18 मैचों के बाद 63 पॉइंट्स)

4- यूपी योद्धाज (18 मैचों के बाद 60 पॉइंट्स)

5- तमिल थलाइवाज (18 मैचों के बाद 53 पॉइंट्स)

6- दबंग दिल्ली केसी (18 मैचों के बाद 51 पॉइंट्स)

7- यू मुंबा (18 मैचों के बाद 50 पॉइंट्स)

8- बंगाल वॉरियर्स (18 मैचों के बाद 49 पॉइंट्स)

9- पटना पाइरेट्स (18 मैचों के बाद 48 पॉइंट्स)

10 - हरियाणा स्टीलर्स (18 मैचों के बाद 46 पॉइंट्स)

11- गुजरात जायंट्स (18 मैचों के बाद 41 पॉइंट्स)

12- तेलुगु टाइटंस (19 मैचों के बाद 15 पॉइंट्स)

PKL 2022 में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स हासिल करने वाले टॉप 5 रेडर्स

1- अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 18 मैचों के बाद 229 रेड पॉइंट्स

2- भरत हूडा (बेंगलुरु बुल्स) - 18 मैचों के बाद 219 रेड पॉइंट्स

3- मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स) - 18 मैचों के बाद 208 रेड पॉइंट्स

4- नवीन कुमार (दबंग दिल्ली केसी) - 18 मैचों के बाद 194 रेड पॉइंट्स

5- नरेंदर कंडोला (तमिल थलाइवाज) - 18 मैचों के बाद 186 रेड पॉइंट्स

PKL 2022 में सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स हासिल करने वाले टॉप 5 डिफेंडर्स

1- अंकुश (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 18 मैचों के बाद 67 टैकल पॉइंट्स

2- मोहम्मदरेजा चियानेह शादलू (पटना पाइरेट्स) - 16 मैचों के बाद 65 टैकल पॉइंट्स

3- रिंकू एचसी (यू मुंबा) - 16 मैचों के बाद 54 टैकल पॉइंट्स

4- सौरभ नंदल (बेंगलुरु बुल्स) - 18 मैचों के बाद 54 टैकल पॉइंट्स

5- सागर राठी (तमिल थलाइवाज) - 17 मैचों के बाद 53 टैकल पॉइंट्स

Quick Links

Edited by Narender