PKL 2022 में Patna Pirates और UP Yoddhas की हार के बाद पॉइंट्स टेबल, टॉप 5 रेडर्स और डिफेंडर्स

PKL 2022
PKL 2022 (Photo: Pro Kabaddi League)

PKL 2022 में 7 दिसंबर को दो मुकाबले खेले गए थे। 124वें मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स ने पटना पाइरेट्स को 57-44 से हराया और तमिल थलाइवाज ने यूपी योद्धाज को 43-28 से मात दी।

इन दोनों मैचों के बाद तमिल थलाइवाज ने प्ले-ऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। पॉइंट्स टेबल में जयपुर पिंक पैंथर्स पहले स्थान पर बने हुए हैं। बेंगलुरु बुल्स तीसरे, यूपी योद्धाज चौथे, तमिल थलाइवाज पांचवें और पटना पाइरेट्स 11वें स्थान पर हैं। सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स इस समय जयपुर पिंक पैंथर्स के अर्जुन देशवाल और सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स पटना पाइरेट्स के मोहम्मदरेजा शादलू के हैं।

इस आर्टिकल में हम PKL 2022 के पॉइंट्स टेबल, टॉप 5 रेडर्स और डिफेंडर्स की लिस्ट पर नजर डालने वाले हैं।

PKL 2022 का मौजूदा पॉइंट्स टेबल इस प्रकार है:

1- जयपुर पिंक पैंथर्स (21 मैचों के बाद 79 पॉइंट्स): Q

2- पुनेरी पलटन (21 मैचों के बाद 79 पॉइंट्स): Q

3- बेंगलुरु बुल्स (21 मैचों के बाद 73 पॉइंट्स): Q

4- यूपी योद्धाज (21 मैचों के बाद 66 पॉइंट्स): Q

5- तमिल थलाइवाज (21 मैचों के बाद 66 पॉइंट्स) Q

6- दबंग दिल्ली केसी (21 मैचों के बाद 60 पॉइंट्स)

7- गुजरात जायंट्स (21 मैचों के बाद 56 पॉइंट्स)

8 - हरियाणा स्टीलर्स (20 मैचों के बाद 51 पॉइंट्स)

9- यू मुंबा (21 मैचों के बाद 51 पॉइंट्स)

10- बंगाल वॉरियर्स (20 मैचों के बाद 50 पॉइंट्स)

11- पटना पाइरेट्स (21 मैचों के बाद 49 पॉइंट्स)

12- तेलुगु टाइटंस (21 मैचों के बाद 15 पॉइंट्स)

PKL 2022 में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स हासिल करने वाले टॉप 5 रेडर्स

1- अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 20 मैचों के बाद 269 रेड पॉइंट्स

2- भरत हूडा (बेंगलुरु बुल्स) - 21 मैचों के बाद 257 रेड पॉइंट्स

3- नवीन कुमार (दबंग दिल्ली केसी) - 21 मैचों के बाद 230 रेड पॉइंट्स

4- मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स) - 20 मैचों के बाद 220 रेड पॉइंट्स

5- नरेंदर कंडोला (तमिल थलाइवाज) - 21 मैचों के बाद 220 रेड पॉइंट्स

PKL 2022 में सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स हासिल करने वाले टॉप 5 डिफेंडर्स

1- मोहम्मदरेजा चियानेह शादलू (पटना पाइरेट्स) - 19 मैचों के बाद 77 टैकल पॉइंट्स

2- अंकुश (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 21 मैचों के बाद 76 टैकल पॉइंट्स

3- सौरभ नंदल (बेंगलुरु बुल्स) - 21 मैचों के बाद 61 टैकल पॉइंट्स

4- रिंकू एचसी (यू मुंबा) - 19 मैचों के बाद 59 टैकल पॉइंट्स

5- सुनील कुमार (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 21 मैचों के बाद 58 पॉइंट्स

Quick Links