PKL 2022 में UP Yoddhas की धमाकेदार जीत के बाद पॉइंट्स टेबल, टॉप 5 रेडर्स और डिफेंडर्स 

PKL 2022
PKL 2022 (Photo: Pro Kabaddi League)

PKL 2022 में 16 नवंबर को दो मुकाबले खेले गए थे। 82वां मुकाबला पटना पाइरेट्स और तमिल थलाइवाज (PAT vs TAM) के बीच 33-33 से टाई रहा और 83वें मुकाबले में यूपी योद्धाज ने गत विजेता दबंग दिल्ली केसी (DEL vs UP) को 50-31 से हराया।

इन दोनों मुकाबलों के बाद अंक तालिका में अभी भी बेंगलुरु बुल्स पहले स्थान पर बने हुए हैं। यूपी योद्धाज की टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे, पटना पाइरेट्स छठे, तमिल थलाइवाज सातवें और दबंग दिल्ली केसी 10वें स्थान पर आ गए हैं। PKL 2022 में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स इस समय जयपुर पिंक पैंथर्स के अर्जुन देशवाल के हैं और सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स जयपुर पिंक पैंथर्स के अंकुश के हैं।

इस आर्टिकल में हम PKL 2022 के पॉइंट्स टेबल, टॉप 5 रेडर्स और डिफेंडर्स की लिस्ट पर नजर डालने वाले हैं।

PKL 2022 का मौजूदा पॉइंट्स टेबल इस प्रकार है:

1- बेंगलुरु बुल्स (14 मैचों के बाद 51 पॉइंट्स)

2- पुनेरी पलटन (14 मैचों के बाद 49 पॉइंट्स)

3- जयपुर पिंक पैंथर्स (14 मैचों के बाद 49 पॉइंट्स)

4- यूपी योद्धाज (14 मैचों के बाद 45 पॉइंट्स)

5- यू मुंबा (14 मैचों के बाद 43 पॉइंट्स)

6- पटना पाइरेट्स (14 मैचों के बाद 41 पॉइंट्स)

7- तमिल थलाइवाज (14 मैचों के बाद 38 पॉइंट्स)

8- बंगाल वॉरियर्स (13 मैचों के बाद 37 पॉइंट्स)

9- हरियाणा स्टीलर्स (14 मैचों के बाद 36 पॉइंट्स)

10- दबंग दिल्ली केसी (14 मैचों के बाद 35 पॉइंट्स)

11- गुजरात जायंट्स (13 मैचों के बाद 32 पॉइंट्स)

12- तेलुगु टाइटंस (14 मैचों के बाद 9 पॉइंट्स)

PKL 2022 में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स हासिल करने वाले टॉप 5 रेडर्स

1- अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 14 मैचों के बाद 161 रेड पॉइंट्स

2- भरत (बेंगलुरु बुल्स) - 14 मैचों के बाद 159 रेड पॉइंट्स

3- नवीन कुमार (दबंग दिल्ली केसी) - 14 मैचों के बाद 157 रेड पॉइंट्स

4- नरेंदर कंडोला (तमिल थलाइवाज) - 14 मैचों के बाद 149 रेड पॉइंट्स

5- मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स) - 13 मैचों के बाद 147 रेड पॉइंट्स

PKL 2022 में सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स हासिल करने वाले टॉप 5 डिफेंडर्स

1- अंकुश (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 14 मैचों के बाद 51 टैकल पॉइंट्स

2- सौरभ नंदल (बेंगलुरु बुल्स) - 14 मैचों के बाद 47 टैकल पॉइंट्स

3- सुनील कुमार (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 14 मैचों के बाद 43 टैकल पॉइंट्स

4- जयदीप दहिया (हरियाणा स्टीलर्स) - 14 मैचों के बाद 41 टैकल पॉइंट्स

5- रिंकू एचसी (यू मुंबा) - 12 मैचों के बाद 38 टैकल पॉइंट्स

Quick Links