PKL 2022 में Bengal Warriors vs Tamil Thalaivas मैच टाई होने के बाद पॉइंट्स टेबल, टॉप 5 रेडर्स और डिफेंडर्स 

PKL 2022
PKL 2022 (Photo: Pro Kabaddi League)

PKL 2022 में 2 नवंबर को दो मुकाबले खेले गए थे। यू मुंबा ने रोमांचक मुकाबले में तेलुगु टाइटंस को 40-37 से हराया था। बंगाल वॉरियर्स और तमिल थलाइवाज के बीच रोमांचक मुकाबला 41-41 से टाई रहा था। इन दोनों मैचों के बाद अंक तालिका में टीमों की स्थिति में बदलाव हुआ है।

बेंगलुरु बुल्स अभी भी पहले स्थान पर हैं और तेलुगु टाइटंस आखिरी स्थान पर ही हैं। यू मुंबा इस जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ गए हैं। तमिल थलाइवाज की टीम 10वें और बंगाल वॉरियर्स के लिए 8वें स्थान पर हैं। सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स अभी भी नवीन कुमार और टैकल पॉइंट्स सौरभ नंदल के हैं।

इस आर्टिकल में हम PKL 2022 के पॉइंट्स टेबल, टॉप 5 रेडर्स और डिफेंडर्स की लिस्ट पर नजर डालने वाले हैं।

PKL 2022 का मौजूदा पॉइंट्स टेबल इस प्रकार है:

1- बेंगलुरु बुल्स (10 मैचों के बाद 35 पॉइंट्स)

2- पुनेरी पलटन (9 मैचों के बाद 32 पॉइंट्स)

3- यू मुंबा (9 मैचों के बाद 31 पॉइंट्स)

4- दबंग दिल्ली केसी (10 मैचों के बाद 29 पॉइंट्स)

5- जयपुर पिंक पैंथर्स (9 मैचों के बाद 27 पॉइंट्स)

6- हरियाणा स्टीलर्स (9 मैचों के बाद 26 पॉइंट्स)

7- गुजरात जायंट्स (9 मैचों के बाद 25 पॉइंट्स)

8- बंगाल वॉरियर्स (9 मैचों के बाद 24 पॉइंट्स)

9- यूपी योद्धाज (8 मैचों के बाद 24 पॉइंट्स)

10- तमिल थलाइवाज (9 मैचों के बाद 23 पॉइंट्स)

11- पटना पाइरेट्स (9 मैचों के बाद 23 पॉइंट्स)

12- तेलुगु टाइटंस (10 मैचों के बाद 8 पॉइंट्स)

PKL 2022 में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स हासिल करने वाले टॉप 5 रेडर्स

1- नवीन कुमार (दबंग दिल्ली केसी) - 10 मैचों के बाद 126 रेड पॉइंट्स

2- भरत (बेंगलुरु बुल्स) - 10 मैचों के बाद 112 रेड पॉइंट्स

3- नरेंदर कंडोला (तमिल थलाइवाज) - 9 मैचों के बाद 99 रेड पॉइंट्स

4- राकेश (गुजरात जायंट्स) - 9 मैचों के बाद 98 पॉइंट्स

5- अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 9 मैचों के बाद 91 रेड पॉइंट्स

PKL 2022 में सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स हासिल करने वाले टॉप 5 डिफेंडर्स

1- सौरभ नंदल (बेंगलुरु बुल्स) - 10 मैचों के बाद 34 टैकल पॉइंट्स

2- सुनील कुमार (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 9 मैचों के बाद 31 टैकल पॉइंट्स

3- गिरीश एर्नाक (बंगाल वॉरियर्स) - 7 मैचों के बाद 29 टैकल पॉइंट्स

4- सुरिंदर सिंह (यू मुंबा) - 9 मैचों के बाद 29 टैकल पॉइंट्स

5- अंकुश (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 9 मैचों के बाद 29 टैकल पॉइंट्स

Quick Links

App download animated image Get the free App now