PKL 2022 में Patna Pirates के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद पॉइंट्स टेबल, टॉप 5 रेडर्स और डिफेंडर्स

PKL 2022
PKL 2022 (Photo: Pro Kabaddi League)

PKL 2022 में इस लीग का 122वां और 123वां मुकाबला खेला गया था। गत विजेता दबंग दिल्ली केसी ने यू मुंबा 41-24 से हराया और गुजरात जायंट्स ने घरेलू टीम तेलुगु टाइटंस को 44-30 से मात दी।

इन दोनों मैचों के बाद पटना पाइरेट्स और यू मुंबा प्ले-ऑफ की दौड़ से बाहर हो गई हैं और तेलुगु टाइटंस के बाद टूर्नामेंट से बाहर होने वाली दूसरी और तीसरी टीम बनी हैं। पॉइंट्स टेबल में दबंग दिल्ली केसी छठे, गुजरात जायंट्स सातवें, पटना पाइरेट्स 11वें और तेलुगु टाइटंस 12वें स्थान पर हैं। PKL 2022 में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स और टैकल पॉइंट्स जयपुर पिंक पैंथर्स के अर्जुन देशवाल और अंकुश के हैं।

इस आर्टिकल में हम PKL 2022 के पॉइंट्स टेबल, टॉप 5 रेडर्स और डिफेंडर्स की लिस्ट पर नजर डालने वाले हैं।

PKL 2022 का मौजूदा पॉइंट्स टेबल इस प्रकार है:

1- जयपुर पिंक पैंथर्स (21 मैचों के बाद 79 पॉइंट्स): Q

2- पुनेरी पलटन (21 मैचों के बाद 79 पॉइंट्स): Q

3- बेंगलुरु बुल्स (20 मैचों के बाद 68 पॉइंट्स): Q

4- यूपी योद्धाज (20 मैचों के बाद 66 पॉइंट्स): Q

5- तमिल थलाइवाज (20 मैचों के बाद 61 पॉइंट्स)

6- दबंग दिल्ली केसी (21 मैचों के बाद 60 पॉइंट्स)

7- गुजरात जायंट्स (21 मैचों के बाद 56 पॉइंट्स)

8 - हरियाणा स्टीलर्स (20 मैचों के बाद 51 पॉइंट्स)

9- यू मुंबा (21 मैचों के बाद 51 पॉइंट्स)

10- बंगाल वॉरियर्स (20 मैचों के बाद 50 पॉइंट्स)

11- पटना पाइरेट्स (20 मैचों के बाद 49 पॉइंट्स)

12- तेलुगु टाइटंस (21 मैचों के बाद 15 पॉइंट्स)

PKL 2022 में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स हासिल करने वाले टॉप 5 रेडर्स

1- अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 20 मैचों के बाद 269 रेड पॉइंट्स

2- भरत हूडा (बेंगलुरु बुल्स) - 20 मैचों के बाद 237 रेड पॉइंट्स

3- नवीन कुमार (दबंग दिल्ली केसी) - 21 मैचों के बाद 230 रेड पॉइंट्स

4- मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स) - 20 मैचों के बाद 220 रेड पॉइंट्स

5- नरेंदर कंडोला (तमिल थलाइवाज) - 20 मैचों के बाद 210 रेड पॉइंट्स

PKL 2022 में सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स हासिल करने वाले टॉप 5 डिफेंडर्स

1- अंकुश (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 21 मैचों के बाद 76 टैकल पॉइंट्स

2- मोहम्मदरेजा चियानेह शादलू (पटना पाइरेट्स) - 18 मैचों के बाद 74 टैकल पॉइंट्स

3- रिंकू एचसी (यू मुंबा) - 19 मैचों के बाद 59 टैकल पॉइंट्स

4- सौरभ नंदल (बेंगलुरु बुल्स) - 20 मैचों के बाद 58 टैकल पॉइंट्स

5- सुनील कुमार (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 21 मैचों के बाद 58 पॉइंट्स

Quick Links

Edited by Narender