PKL 8 में पटना पाइरेट्स के प्ले-ऑफ में पहुंचने के बाद ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रियाओं का आया सैलाब

PKL 8 के प्लेऑफ में पहुंची पटना पाइरेट्स (Photo: Pro Kabaddi League)
PKL 8 के प्लेऑफ में पहुंची पटना पाइरेट्स (Photo: Pro Kabaddi League)

प्रो कबड्डी लीग (PKL 8) में 10 फरवरी को पटना पाइरेट्स ने पुनेरी पलटन को 43-26 से हराते हुए जबरदस्त जीत दर्ज की थी। इस जीत के साथ पटना पाइरेट्स ने प्लेऑफ में अपना स्थान भी पक्का किया। PKL 8 में प्लेऑफ में पहुंचने वाली पटना पाइरेट्स पहली टीम है और अब उनकी नजर सीजन का अंत टॉप 2 में खत्म करने पर होगी।

पटना पाइरेट्स ने अभी तक इस सीजन 18 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 13 मैच जीते हैं। 4 मैच वो हार चुके हैं और एक मैच उनका टाई रहा। इस समय उनके 70 अंक हैं और 4 मैच खेलने उन्हें हैं। इसी वजह से उनके पास पूरा मौका है कि वो टॉप 2 में खत्म कर सकते हैं। पटना पाइरेट्स की टीम काफी ज्यादा मजबूत है और वो किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं कर सकते हैं। पटना पाइरेट्स के प्लेऑफ में पहुंचने के बाद फैंस भी काफी ज्यादा खुश दिखाई दे रहे हैं।

PKL 8 में पटना पाइरेट्स के प्लेऑफ में पहुंचने के बाद ट्विटर पर किसने क्या कहा?

(पटना पाइरेट्स की PKL 8 में क्या जबरदस्त टीम है। उनके पास कितनी गहराई है और जितने विकल्प कोच राम मेहर सिंह के पास हैं उसी वजह से उन्हें रोकना संभव नजर नहीं आ रहा है।)

(पटना पाइरेट्स की टीम प्ले-ऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई है। पुणे की हार से यू मुंबा के पास अभी भी मौका है। पटना पाइरेट्स को रोकना काफी मुश्किल होने वाला है। PKL की सबसे सफल टीम इस सीजन चौथी बार खिताब जीतने वाले हैं।)

(पटना पाइरेट्स का अगर इस सीजन को नहीं जीतते हैं तो यह सबसे बड़ा उलटफेर होगा)

(मेरी घरेलू टीम पटना पाइरेट्स ने Pro Kabaddi League में लगभग सभी टीमों को हराया है। GOAT टीम)

(पटना पाइरेट्स को बधाई। वो इस सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।)

(पटना पाइरेट्स ने जब परदीप नरवाल को छोड़ा था तो टीम की काफी आलोचना हुई थी। हमेशा मैच रेडर्स तय नहीं करते हैं, पटना के पास काफी अच्छा डिफेंस है)

(पटना पाइरेट्स क्या टीम है। किसी भी टीम का डिफेंस अगर इतना मजबूत होता है तो देखने में मजा आता है। एक बड़ा रेडर आपको मैच जिता सकता है, लेकिन मजबूत डिफेंस आपको लीग जीतने में मदद कर सकता है।)

(पटना पाइरेट्स आप काफी अच्छा खेले हैं। PKL 8 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहल टीम बनी।)

Quick Links