PKL 8 में पुनेरी पलटन, गुजरात जायंट्स और पटना पाइरेट्स की जबरदस्त जीत में किस खिलाड़ी को कौन सा अवॉर्ड मिला

PKL 8 में 4 खिलाड़ियों ने सुपर 10 लगाए (Photo: Pro Kabaddi League)
PKL 8 में 4 खिलाड़ियों ने सुपर 10 लगाए (Photo: Pro Kabaddi League)

प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के आठवें सीजन (PKL) में 19 फरवरी को लीग स्टेज के आखिरी तीन मुकाबले खेले गए। पुनेरी पलटन ने जयपुर पिंक पैंथर्स, गुजरात जायंट्स ने यू मुंबा और पटना पाइरेट्स ने हरियाणा स्टीलर्स को हराया। पुनेरी पलटन, गुजरात जायंट्स और बेंगलुरु बुल्स ने प्ले-ऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया।

पुनेरी पलटन के लिए असलम इमानदार (11 रेड पॉइंट्स), जयपुर पिंक पैंथर्स के लिए अर्जुन देशवाल (18 रेड पॉइंट्स), गुजरात जायंट्स के लिए राकेश (11 रेड पॉइंट्स) और यू मुंबा के लिए वी अजीत कुमार (11 रेड पॉइंट्स) ने सुपर 10 लगाया। इसके अलावा पुनेरी पलटन के लिए मोहित गोयत (5 टैकल पॉइंट्स), पटना पाइरेट्स के लिए मोहम्मदरेजा चियानेह (5 टैकल पॉइंट्स), हरियाणा स्टीलर्स के लिए जयदीप (5 टैकल पॉइंट्स) और गुजरात जायंट्स के लिए गिरीश एर्नाक (5 टैकल पॉइंट्स) ने हाई 5 लगाया।

इस आर्टिकल में हम नजर डालेंगे कि आखिर PKL 8 में 19 फरवरी को हुए मैचों में किन खिलाड़ियों को कौन सा अवॉर्ड मिला?

-) PKL 8 के 130वें मुकाबले में पुनेरी पलटन ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 37-30 से हराया।

#) रेडर ऑफ द मैच - अर्जुन देशवाल, 18 रेड पॉइंट्स (जयपुर पिंक पैंथर्स)

#) डिफेंडर ऑफ द मैच - मोहित गोयत, 5 टैकल पॉइंट्स (पुनेरी पलटन)

#) गेम चेंजर ऑफ द मैच - मोहित गोयत (पुनेरी पलटन)

#) मोमेंट ऑफ द मैच - मोहित गोयत (पुनेरी पलटन)


-) PKL 8 के 131वें मैच में गुजरात जायंट्स ने यू मुंबा को 36-33 से हराया।

#) रेडर ऑफ द मैच - राकेश, 13 रेड पॉइंट्स (गुजरात जायंट्स)

#) डिफेंडर ऑफ द मैच - गिरीश मारूती एर्नाक, 5 टैकल पॉइंट्स (गुजरात जायंट्स)

गेम चेंजर ऑफ द मैच - राकेश (गुजरात जायंट्स)

#) मोमेंट ऑफ द मैच - राकेश (गुजरात जायंट्स)


-) PKL 8 के 132वें मैच में पटना पाइरेट्स ने हरियाणा स्टीलर्स को 30-27 से हराया।

#) रेडर ऑफ द मैच - आशीष, 8 रेड पॉइंट्स (हरियाणा स्टीलर्स)

#) डिफेंडर ऑफ द मैच - मोहम्मदरेजा चियानेह, 5 टैकल पॉइंट्स (पटना पाइरेट्स)

#) गेम चेंजर ऑफ द मैच - मोहम्मदरेजा चियानेह (पटना पाइरेट्स)

#) मोमेंट ऑफ द मैच - शुभम शिंदे (पटना पाइरेट्स)

Quick Links