PKL 8 में यू मुंबा vs पटना पाइरेट्स और तमिल थलाइवाज vs हरियाणा स्टीलर्स मैच में किस खिलाड़ी को कौन सा अवॉर्ड मिला?

PKL 8 में 8 फरवरी को 5 खिलाड़ियों ने सुपर 10 लगाए (Photo: Pro Kabaddi League)
PKL 8 में 8 फरवरी को 5 खिलाड़ियों ने सुपर 10 लगाए (Photo: Pro Kabaddi League)

प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) में 8 फरवरी को दो मुकाबले खेले गए। हरियाणा स्टीलर्स ने तमिल थलाइवाज और पटना पाइरेट्स ने यू मुंबा को हराते हुए शानदार जीत दर्ज की। पटना पाइरेट्स की टीम अंक तालिका में सबसे पहले और हरियाणा स्टीलर्स की टीम दूसरे स्थान पर हैं।

PKL 8 में 8 फरवरी को हरियाणा स्टीलर्स की तरफ से आशीष कुमार (13 रेड पॉइंट्स), पटना पाइरेट्स की तरफ से सचिन तंवर (15 रेड पॉइंट्स) और गुमन सिंह (10 रेड पॉइंट्स) और यू मुंबा की तरफ से अभिषेक सिंह (13 रेड पॉइंट्स) और वी अजीत कुमार (11 रेड पॉइंट्स) ने सुपर 10 लगाए। हालांकि दोनों खेले गए मुकाबलों में किसी भी खिलाड़ी ने हाई 5 नहीं लगाया।

रिंकू (4 टैकल पॉइंट्स), सागर (3 टैकल पॉइंट्स), सुरजीत सिंह (3 टैकल पॉइंट्स), आशीष कुमार (3 टैकल पॉइंट्स) और नीरज कुमार (3 टैकल पॉइंट्स) हाई 5 लगाने और मंजीत (8 रेड पॉइंट्स), अजिंक्य पवार (8 रेड पॉइंट्स) और विकास कंडोला (8 रेड पॉइंट्स) सुपर 10 लगाने से चूक गए।

इस आर्टिकल में हम नजर डालेंगे कि आखिर PKL 8 में 8 फरवरी को हुए मैचों में किन खिलाड़ियों को कौन सा अवॉर्ड मिला?

-) PKL 8 के 102वें मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स ने तमिल थलाइवाज को 37-29 से हराया।

#) रेडर ऑफ द मैच - आशीष कुमार, 13 रेड पॉइंट्स (हरियाणा स्टीलर्स)

#) डिफेंडर ऑफ द मैच - आशीष कुमार, 3 टैकल पॉइंट्स (हरियाणा स्टीलर्स)

#) गेम चेंजर ऑफ द मैच - आशीष कुमार (हरियाणा स्टीलर्स)

#) मोमेंट ऑफ द मैच - आशीष कुमार (हरियाणा स्टीलर्स)

-) PKL 8 के 103वें मुकाबले में पटना पाइरेट्स ने यू मुंबा को 47-36 से हराया।

#) रेडर ऑफ द मैच - सचिन तंवर, 15 रेड पॉइंट्स (पटना पाइरेट्स)

#) डिफेंडर ऑफ द मैच - रिंकू - 4 टैकल पॉइंट्स (यू मुंबा)

#) गेम चेंजर ऑफ द मैच - गुमन सिंह (पटना पाइरेट्स)

#) मोमेंट ऑफ द मैच - सचिन तंवर (पटना पाइरेट्स)

Quick Links

Edited by Narender
App download animated image Get the free App now