प्रो कबड्डी 2019: अहमदाबाद लेग में होने वाले सभी मैचों की पूरी जानकारी

Ankit
अहमदाबाद लेग का फायदा होम टीम गुजरात फॉर्च्यूनजॉयंट्स जरूर उठाना चाहेगी
अहमदाबाद लेग का फायदा होम टीम गुजरात फॉर्च्यूनजॉयंट्स जरूर उठाना चाहेगी

प्रो कबड्डी सीजन सात के पटना लेग का समापन बीते शुक्रवार को हो गया। आज से अहमदाबाद लेग की शुरुआत होनी है। अब तक सभी टीमों ने कम से कम अपने 5 मुकाबले खेल लिए हैं। अगर टीमों के प्रदर्शन पर नजर डाली जाय तो दबंग दिल्ली ने शानदार प्रदर्शन किया है और 4 मुकाबले जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया है। दबंग दिल्ली के युवा रेडर नवीन कुमार ने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है।

वहीं प्रो कबड्डी लीग के पहले संस्करण की विजेता टीम जयपुर पिंक पैंथर्स ने दीपक हूडा की अगुवाई में उम्दा प्रदर्शन किया है और अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद है। जयपुर के पास अमित हूडा और संदीप ढुल के रूप में सफल कॉर्नर हैं, तो रेडिंग विभाग में दीपक हूडा टीम की कमान संभाल रहे हैं। इनके आलावा बेंगलुरु बुल्स तीसरे और यू मुम्बा चौथे स्थान पर है।

तेलगु टाइटंस अंक तालिका में अंतिम 12 वें पायदान पर है। उनसे ठीक ऊपर पुनेरी पलटन है जबकि 10वें स्थान पर यूपी योद्धा है।

अहमदाबाद लेग का पूरा शेड्यूल इस प्रकार है।

10 अगस्त, शनिवार: गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स बनाम तमिल थलाइवाज (शाम 7:30 बजे)

10 अगस्त, शनिवार: पुनेरी पलटन बनाम दबंग दिल्ली (रात 8:30 बजे)

11 अगस्त, रविवार: बेंगलुरु बुल्स बनाम हरियाणा स्टीलर्स (शाम 7:30 बजे)

11 अगस्त, रविवार: गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स बनाम तेलगु टाइटंस (रात 8:30 बजे)

12 अगस्त, सोमवार: बंगाल वॉरियर्स बनाम तेलगु टाइटंस (शाम 7:30 बजे)

12 अगस्त, सोमवार: यूपी योद्धा बनाम बेंगलुरु बुल्स (रात 8:30 बजे)

14 अगस्त, बुधवार: यूपी योद्धा बनाम हरियाणा स्टीलर्स (शाम 7:30 बजे)

14 अगस्त, बुधवार: गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स बनाम बंगाल वॉरियर्स (रात 8:30 बजे)

15 अगस्त, गुरुवार: जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम पुनेरी पलटन (शाम 7:30 बजे)

16 अगस्त, शुक्रवार: यू मुंबा vs पटना पाइरेट्स (शाम 7:30 बजे)

16 अगस्त, शुक्रवार: गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स (शाम 8:30)

प्रो कबड्डी 2019 की सभी खबरें यहां क्लिक करके पढ़िए

Quick Links

Edited by मयंक मेहता