Create

प्रो कबड्डी 2019, दूसरा एलिमिनेटर: यू मुम्बा ने सेमीफाइनल में जगह बनाई, हरियाणा स्टीलर्स हुई बाहर 

यू मुम्बा vs हरियाा स्टीलर्स
यू मुम्बा vs हरियाा स्टीलर्स

प्रो कबड्डी 2019 के दूसरे एलिमिनेटर मुकाबले में यू मुंबा ने हरियाणा स्टीलर्स को 46-38 से हराया और सेमीफाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में यू मुम्बा का मुकाबला बंगाल वॉरियर्स के खिलाफ होगा। दूसरी तरफ पहले सेमीफाइनल में दबंग दिल्ली और बेंगलुरु बुल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। इसी के साथ हरियाणा स्टीलर्स का सफर एलिमिनेटर के साथ खत्म हो गया।

मुंबई के लिए मैच में अभिषेक सिंह (16) और अर्जुन देशवाल (15) ने सुपर 10 लगाया, तो डिफेंस में फजल अत्राचली (3), संदीप नरवाल (2) और सुरेंदर सिंह (2) ने मिलकर काफी अच्छा किया।

पहले हाफ के यू मुम्बा ने 22-15 से बढ़त बनाई। हरियाणा ने शुरुआत अच्छी की प्रशांत कुमार राय ने अपनी पहली ही रेड में सुपर रेड की और 3 पॉइंट हासिल किए। इसके बाद मुंबई ने बढ़त बनाई, फिर विनय ने 2 पॉइंट रेड करते हुए हरियाणा को आगे किया। हालांकि मुंबई ने हरियाणा के खराब डिफेंस का पूरा फायदा उठाया। इस बीच विकास कंडोला ने भी 2 पॉइंट रेड की, लेकिन दूसरे छोर पर मुंबई भी लगातार पॉइंट लाती रही। विकास ने एक बार टीम को ऑलआउट से बचाया, लेकिन मैच के 19वें मिनट में मुंबई ने हरियाणा को ऑलआउट किया।

दूसरे हाफ की शुरुआत में अर्जुन देशवाल ने अपना सुपर 10 पूरा किया। एक तरफ से विकास कंडोला पॉइंट लाते रहे, लेकिन डिफेंस ने उनका साथ बिल्कुल नहीं दिया। इस बीच विकास कंडोला ने अपना सुपर 10 तो पूरा किया, लेकिन मुंबई ने 25वें मिनट में हरियाणा को ऑलआउट कर दिया। मुंबई के अभिषेक के मुख्य रेडर अभिषेक ने 28वें मिनट में सुपर रेड करते हुए अपना सुपर 10 पूरा किया। हरियाणा ने वापसी की और मैच के 32वें मिनट में मुंबई को ऑलआउट किया। हरियाणा ने वापसी का प्रयास तो किया, लेकिन मुंबई ने स्टीलर्स के खराब डिफेंस का फायदा काफी अच्छे से उठाया। अंत में मुंबई ने जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Be the first one to comment