प्रो कबड्डी 2019: हर एक टीम के बेस्ट रेडर पर एक नजर

Ankit
ं

कबड्डी के खेल में रेडर का महत्व ज्यादा रहता है। इसलिये उनके प्रशंसकों की संख्या एक डिफेंडर की तुलना में अधिक होती है। प्रो कबड्डी लीग की सफलता में रेडर्स का बड़ा योगदान रहा है। अनूप कुमार और राकेश कुमार जैसे दिग्गज रेडर कबड्डी के पोस्टर बॉय बने हैं।

अगर अगले दौर के रेडरों की बात की जाय तो उनमें राहुल चौधरी और परदीप नरवाल का नाम प्रमुख है। इस समय यह दोनों ही खिलाड़ी भारतीय कबड्डी टीम के मुख्य खिलाड़ी भी हैं। इनके अलावा पवन सेहरावत और सिद्धार्थ देसाई ने भी प्रो कबड्डी लीग के पिछले सीजन में भी अच्छा प्रदर्शन किया है और सबको प्रभावित किया है। नीलामी के दौरान प्रत्येक टीम का उद्देश्य अब अच्छे से अच्छा रेडर को अपनी टीम में शामिल करना होता है।

इस बार प्रो कबड्डी लीग का ऑक्शन हो चुका है। प्रत्येक टीम ने श्रेष्ठ रेडर को अपनी टीम में शामिल किया है। अब हम बात करेंगे ऐसे ही प्रत्येक टीम के सबसे अच्छे रेडर के बारे में:

Enter caption

# बेंगलुरू बुल्स- रोहित कुमार

ऊंचे कद के रेडर रोहित कुमार ने अब तक 72 पीकेएल मैच खेले हैं,जिसमें उन्होंने 575 रेड पॉइंट्स अपने नाम किये हैं। इस दौरान उन्होंने 23 बार सुपर टेन लगाया है। पीकेएल के पिछले सीजन में रोहित विजेता टीम बेंगलुरू बुल्स के कप्तान थे।

#गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स -सचिन तंवर

जब से गुजरात फॉर्च्यूनजाएंट्स ने प्रो कबड्डी लीग में अपना डेब्यू किया है,तब से सचिन टीम के मुख्य खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने अब तक 47 पीकेएल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 349 रेड पॉइंट्स हासिल किये हैं।

# पटना पाइरेट्स-परदीप नरवाल

पीकेएल के इतिहास में रिकॉर्ड 800 रेड पॉइंट्स हासिल करने वाले परदीप नरवाल सबसे चहिते खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने पीकेएल करियर में 44 बार सुपर टेन लगाया है। निश्चित ही परदीप पटना पाइरेट्स टीम के सर्वश्रेष्ठ रेडर हैं।

Enter caption

# बंगाल वॉरियर्स-मनिंदर सिंह

मनिंदर सिंह बंगाल वॉरियर्स के सबसे सफल रेडरों में से एक रहे हैं। मूल रूप से जालंधर के रहने वाले मनिंदर ने अब तक 59 पीकेएल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 526 रैड पॉइंट्स हासिल किये हैं। इस दौरान उन्होंने 23 बार सुपर टेन लगाया है।

# दबंग दिल्ली केसी- नवीन कुमार

युवा रेडर नवीन कुमार ने पिछले सीजन में अपनी टीम को प्लेऑफ में पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई। नवीन ने अब तक 22 पीकेएल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 172 रेड पॉइंट्स हासिल किये हैं। इस दौरान उनका औसत 7.81 का रहा है। इस बार भी दिल्ली ने उन पर भरोसा जताया है।

# हरियाणा स्टीलर्स- विकास कंडोला

विकास कंडोला हरियाणा स्टीलर्स के उम्दा रेडर हैं। छोटे कद के विकास ने अब तक 35 पीकेएल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 233 रेड पॉइंट्स हासिल किये हैं। इससे पहले विकास दबंग दिल्ली की टीम का भी हिस्सा थे।

Enter caption

# जयपुर पिंक पैंथर्स- दीपक हूडा

पिछले पीकेएल सीजन में जयपुर का प्रदर्शन खराब रहा था लेकिन दीपक हूडा का निजी प्रदर्शन टीम में सबसे बेहतर था। दीपक के नाम अब तक 785 पीकेएल पॉइंट्स है, जिसमें से उन्होंने 710 पॉइंट्स बतौर रेडर हासिल किये हैं। उनके आंकड़े बताते हैं कि हूडा का रेडिंग विभाग में ज्यादा दबदबा है।

# पुणेरी पलटन- नितिन तोमर

नितिन तोमर चोट की समस्या से निरन्तर जूझते रहे हैं। नितिन टीम के प्रमुख खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक 53 पीकेएल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 377 रेड पॉइंट्स हासिल किये हैं। इस दौरान उन्होंने 13 बार सुपर टेन लगाया है। इस बार भी पुणेरी पलटन की टीम का प्रदर्शन नितिन तोमर पर निर्भर रहने वाला है।

# तमिल थलाइवाज- राहुल चौधरी

राहुल चौधरी पीकेएल के पोस्टर बॉय हैं। वह इस लीग के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में शुमार हैं। उन्होंने अब तक 100 पीकेएल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 825 रेड पॉइंट्स हासिल किये हैं। वह 800 रेड पॉइंट्स बनाने वाले दूसरे ही खिलाड़ी हैं।

Enter caption0

# तेलुगु टाइटंस-सिद्धार्थ देसाई

सिद्धार्थ देसाई ने पिछले सीजन में मुंबई की ओर से धमाकेदार प्रदर्शन किया था। इस बार उन्हें तेलुगु टाइटंस ने अपनी टीम में शामिल किया है। उन्हें राहुल चौधरी की जगह टीम में चुना गया है। सिद्धार्थ के नाम अब 10.38 की औसत से 218 रैड पाइंट्स हैं। सिद्धार्थ इस बार के सबसे महँगे खिलाड़ी हैं।

# यू मुंबा- रोहित बालियान

यू मुंबा ने अपने ऑक्शन में सिद्धार्थ देसाई को गंवा दिया। उनका विकल्प तो टीम में मौजूद नहीं है, मगर रोहित बालियान के रूप में टीम के पास उपयोगी रेडर है। उन्होंने अब तक 52 पीकेएल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 225 रैड पॉइंट्स हासिल किये हैं।

# यूपी योद्धा-रिशांक देवाडिगा

रिशांक का पिछला सीजन बुरा गुजरा था। इस बार वह अपनी पिछली असफलताओं को भुलाकर टीम को खिताब दिलवाना चाहेंगे। उन्होंने अब तक 103 पीकेएल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 549 रैड पॉइंट्स हासिल किये हैं। इस दौरान उन्होंने 10 बार सुपर टेन लगाया है।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
App download animated image Get the free App now