प्रो कबड्डी 2019: बैंगलोर लेग के बाद अंक तालिका, टॉप रेडर्स और डिफेंडर्स- अपडेटेड आंकड़े

परदीप नरवाल का बड़ा कारनामा
परदीप नरवाल का बड़ा कारनामा

प्रो कबड्डी 2019 में आज बैंगलोर लेग समाप्त हुआ। घरेलू टीम बेंगलुरु बुल्स ने अपने होम लेग में बेहतरीन प्रदर्शन किया और 4 में 3 मुकाबलों में जीत दर्ज की। इसके अलावा बैंगलोर में लेग में पिछले तीन दिन में 4 जबरदस्त मैच देखने को मिले, जिसका फैसला अंतिम मिनट में हुआ। दबंग दिल्ली अभी भी 54 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं, तो पटना पाइरेट्स आखिरी स्थान पर मौजूद हैं। बुल्स की टीम ने पांचवें स्थान से छलांग लगाई और वो 48 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं।

बैंगलोर लेग के बाद अंक तालिका कुछ इस प्रकार है:

Enter caption
बैंगलोर लेग के बाद पॉइंट्स टेबल
बैंगलोर लेग के बाद पॉइंट्स टेबल

सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स

बैंगलोर लेग के बाद टॉप रेडर्स
बैंगलोर लेग के बाद टॉप रेडर्स

बैंगलोर लेग में रेडर्स का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला। पवन सहरावत (57 पॉइंट), नवीन कुमार (16), परदीप नरवाल (24), सिद्धार्थ देसाई (22) सभी ने बेहतीन प्रदर्शन किया। इसके अलावा अभिषेक सिंह, अजीत ने भी अपनी रेडिंग से काफी प्रभावित किया। हालांकि टॉप 5 रेडर्स में कोई भी बदलाव नहीं हुआ, बस पवन पहले स्थान पर आ गए, तो सिद्धार्थ देसाई पांचवें से चौथे स्थान पर आ गए हैं।

सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स

1- विशाल भारद्वाज- तेलुगु टाइटंस - 49 टैकल पॉइट्स

2- संदीप ढुल- जयपुर पिंक पैंथर्स- 44 पॉइंट्स

2- महेंदर सिंह- बेंगलुरु बुल्स- 44 पॉइंट्स

4- सुमित- यूपी योद्धा- 43 पॉइंट्स

5- फजल अत्राचली- 40 पॉइंट्स

बैंगलोर लेग के बाद टॉप 5 डिफेंडर्स में सिर्फ एक बदलाव हुआ। रविंदर पहल को पछाड़ते हुए बेंगलुरु बुल्स के महेंदर सिंह ने इस लिस्ट में जगह बनाई और वो 44 टैकल पॉइंट्स के साथ सयुंक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। इसके साथ ही सुमित को भी एक स्थान का नुकसान हुआ और वो चौथे स्थान पर आ गए हैं।

आइए नजर डालते हैं बैंगलोर लेग में बने कुछ प्रमुख आंकड़ों पर:

-राहुल चौधरी ने प्रो कबड्डी में अपने 950 पॉइंट्स, तो साथ ही में 900 रेड पॉइंट्स भी पूरे किए। परदीप नरवाल के बाद ऐसा कारनामा करने वाले वो पहले खिलाड़ी बने हैं।

-परदीप नरवाल ने प्रो कबड्डी में सुपर 10 का अर्धशतक पूरा किया। अब उनके 51 सुपर 10 हो चुके हैं।

-पवन सहरावत ने प्रो कबड्डी में अपने 500 रेड पॉइंट्स पूरे किए, तो इस सीजन में 150 रेड पॉइंट को पूरा करने वाले भी पहले खिलाड़ी बने हैं।

-नवीन कुमार ने इस सीजन में लगातार 10वां सुपर लगाया।

-बेंगलुरु बुल्स ने अपने होम लेग में 4 में से 3 मैच जीते और इस सीजन में अपने होम लेग में शानदार प्रदर्शन करने वाली दूसरे सबसे सफल टीम बनी है। दबंग दिल्ली ने सभी 4 मैच जीते थे।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता