प्रो कबड्डी 2019: दिल्ली लेग के बाद अंक तालिका, टॉप रेडर्स और डिफेंडर्स- अपडेटेड आंकड़े

नवीन एक्सप्रेस ने रचा इतिहास
नवीन एक्सप्रेस ने रचा इतिहास

प्रो कबड्डी लीग 2019 के सातवें सीजन आधा फर दिल्ली लेग के साथ पूरा हो चुका है। घरेलू टीम दबंग दिल्ली ने अपने होम लेग के चारों मैच जीतकर इतिहास रचा। इससे पहले इस सीजन में यह कारनामा कोई और टीम नहीं कर पाई है। दिल्ली लेग के बाद दबंग दिल्ली अंक तालिका में पहले स्थान पर हैं, तो तीन बार की पूर्व चैंपियन टीम पटना पाइरेट्स इस समय आखिरी स्थान पर हैं।

दिल्ली लेग के बाद अंक तालिका कुछ इस प्रकार है:

Enter caption
दिल्ली लेग के बाद अंक तालिका
दिल्ली लेग के बाद अंक तालिका

सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स

दिल्ली लेग के बाद टॉप रेडर्स
दिल्ली लेग के बाद टॉप रेडर्स

दिल्ली लेग में दबंग दिल्ली के स्टार रेडर नवीन कुमार का जलवा देखने को मिला। नवीन ने इस लेग के चारों मैचों में सुपर 10 लगाया और साथ ही में वो पहले स्थान पर आ गए हैं। इस लेग में रेडर्स का जलवा देखने को मिला और टॉप 5 में कोई बदलाव नहीं हुआ। हालांकि नवीन कुमार और परदीप नरवाल ने अपने 100 रेड पॉइंट जरूर पूरे किए।

सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स

दिल्ली लेग के टॉप 5 डिफेंडर्स
दिल्ली लेग के टॉप 5 डिफेंडर्स

विशाल भारद्वाज ने दिल्ली लेग में दो मैच में खेले और दोनों में ही सुपर 10 लगाए, जिसकी बदौलत वो पहले स्थान पर आ गए हैं। इसके अलावा रविंदर पहल ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर ही टॉप 5 में जगह बनाई, वो इस समय 34 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं। यू मुंबा के कप्तान फजल अत्राचली भी पांचवें स्थान पर आ गए हैं।

आइए नजर डालते हैं दिल्ली लेग में बने कुछ प्रमुख आंकड़ों पर:

1- परदीप नरवाल ने प्रो कबड्डी में अपने 950 रेड पॉइंट पूरे किए और साथ ही इस सीजन में अपने 100 रेड पॉइंट भी पूरे किए।

2- नवीन कुमार ने प्रो कबड्डी में अपने 300 रेड पॉइंट पूरे किए और उन्होंने यह कारनामा सबसे पहले किया। इसके अलावा इस सीजन में उन्होंने 100 रेड पॉइंट भी पूरे किए।

3- नवीन कुमार ने इस सीजन लगातार 9वां सुपर 10 लगाया और ऐसा करने वाले वो पहले खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने परदीप नरवाल (8) का रिकॉर्ड तोड़ा।

4- अजय ठाकुर ने प्रो कबड्डी में अपने 800 रेड पॉइंट पूरे किए।

5- पुनेरी पलटन के नितिन तोमर ने प्रो कबड्डी में अपने 400 रेड पॉइंट्स पूरे किए।

Quick Links