प्रो कबड्डी लीग का सातवां सीजन अब तक शानदार रहा है और आज से इसका पांचवा लेग चेन्नई में शुरु होगा। अहमदाबाद में खेला गया चौथा लेग काफी शानदार रहा, लेकिन होम टीम के लिए यह लेग किसी बुरे सपने की तरह रहा। गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स ने अपने होम लेग में चार मुकाबले खेले और चारों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
गुजरात लेग के बाद जयपुर पिंक पैंथर्स 30 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहे, तो पुनेरी पलटन 11 अंकों के साथ आखिरी स्थान पर हैं। तीसरे लेग के बाद पॉइंट्स टेबल कुछ इस प्रकार है:
![à¤
हमदाबाद लà¥à¤ à¤à¥ बाद पà¥à¤à¤à¤à¥à¤¸ à¤à¥à¤¬à¤² à¤à¤¸ पà¥à¤°à¤à¤¾à¤° हà¥](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2019/08/d3fec-15660174963269-800.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2019/08/d3fec-15660174963269-800.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2019/08/d3fec-15660174963269-800.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2019/08/d3fec-15660174963269-800.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2019/08/d3fec-15660174963269-800.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2019/08/d3fec-15660174963269-800.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2019/08/d3fec-15660174963269-800.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2019/08/d3fec-15660174963269-800.jpg 1920w)
सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स
![à¤
हमदाबाद लà¥à¤ à¤à¥ बाद सबसॠà¤à¥à¤¯à¤¾à¤¦à¤¾ रà¥à¤¡ पà¥à¤à¤à¤à¥à¤¸ हासिल à¤à¤°à¤¨à¥ वालॠà¤à¤¿à¤²à¤¾à¤¡à¤¼à¥](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2019/08/c566a-15660175980755-800.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2019/08/c566a-15660175980755-800.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2019/08/c566a-15660175980755-800.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2019/08/c566a-15660175980755-800.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2019/08/c566a-15660175980755-800.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2019/08/c566a-15660175980755-800.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2019/08/c566a-15660175980755-800.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2019/08/c566a-15660175980755-800.jpg 1920w)
पटना लेग में दो मैच में दो सुपर 10 लगाने और कुल मिलाकर 42 अंक हासिल करने वाले बेंगलुरु बुल्स के स्टार रेडर पवन सहरावत का अच्छा प्रदर्शन अहमदाबाद लेग में भी जारी रहा। दो मैचों में एक सुपर टेन की बदौलत उन्होंने 17 रेड प्वाइंट हासिल किए और फिलहाल नंबर एक पर अपना कब्जा जमाए हुए हैं। 65 अंकों के साथ परदीप नरवाल दूसरे स्थान पर हैं।
सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स
![à¤
हमदाबाद लà¥à¤ à¤à¥ बाद सबसॠà¤à¥à¤¯à¤¾à¤¦à¤¾ à¤à¥à¤à¤² पà¥à¤à¤à¤à¥à¤¸ हासिल à¤à¤°à¤¨à¥ वालॠडिफà¥à¤à¤¡à¤°à¥à¤¸](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2019/08/c99d2-15660178801921-800.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2019/08/c99d2-15660178801921-800.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2019/08/c99d2-15660178801921-800.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2019/08/c99d2-15660178801921-800.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2019/08/c99d2-15660178801921-800.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2019/08/c99d2-15660178801921-800.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2019/08/c99d2-15660178801921-800.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2019/08/c99d2-15660178801921-800.jpg 1920w)
पटना लेग में भले ही डिफेंडर्स ने कुछ खास नहीं किया था, लेकिन गुजरात लेग में डिफेंडर्स का जलवा देखने को मिला। पटना लेग के बाद टॉप-5 में नहीं रहने वाले तेलुगु टाइटंस के दिग्गज विशाल भारद्वाज ने शानदार प्रदर्शन किया और 2 मैचों में 9 टैकल पॉइंट हासिल करके वह दूसरे नंबर पर पहुंच गए। पटना लेग के बाद तीसरे नंबर पर रहने वाले जयपुर के संदीप कुमार ढुल 30 अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।
प्रो कबड्डी 2019 की सभी खबरें यहां क्लिक करके पढ़िए