प्रो कबड्डी 2019: जयपुर लेग के बाद अंक तालिका, टॉप रेडर्स और डिफेंडर्स - अपडेटेड आंकड़े
प्रो कबड्डी लीग के सातवें सीजन का जयपुर लेग समाप्त हो चुका है। घरेलू टीम जयपुर पिंक पैंथर्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा, वो सिर्फ एक ही मैच जीत पाए। दो में उन्हें शिकस्त मिली, तो एक मुकाबला उनका टाई रहा। वो इस समय अंक तालिका में 52 अंकों के साथ सातवें स्थान पर हैं। इसके अलावा दबंग दिल्ली औ बंगाल वॉरियर्स ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया, तो तमिल थलाइवाज टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पहली टीम बनी।
जयपुर लेग के बाद एक बार फिर दबंग दिल्ली 77 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं, तो तमिल थलाइवाज की टीम 30 अंकों के साथ आखिरी स्थान पर हैं।
जयपुर लेग के बाद अंक तालिका कुछ इस प्रकार है:
जयपुर लेग के बाद सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स
पुणे लेग के बाद पटना पाइरेट्स के कप्तान परदीप नरवाल ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और वो 243 अंकों के साथ पहले स्थान पर आ गए हैं। पवन सेहरावत 242 रेड पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं। इसके अलावा नवीन कुमार (222) तीसरे, मनिंदर सिंह (192) चौथे और सिद्धार्थ देसाई (174) पांचवें स्थान पर ही मौजूद हैं।
जयपुर लेग के बाद सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स
जयपुर लेग के बाद संदीप ढुल 67 टैकल पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर आ गए हैं, तो विशाल भारद्वाज 61 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। यूपी योद्धा के सुमित (58) तीसरे स्थान पर आ गए हैं, तो फजल अत्राचली (57) चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। इसके साथ ही बलदेव सिंह (56) पांचवें स्थान पर आ गए हैं।
आइए नजर डालते हैं जयपुर लेग में बने कुछ प्रमुख आंकड़ों पर:
-परदीप नरवाल प्रो कबड्डी इतिहास में 1100 रेड पॉइंट्स पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने दबंग दिल्ली के खिलाफ मैच में यह कारनामा किया है।
-जयपुर पिंक पैंथर्स के मुख्य डिफेंडर संदीप ढुल ने प्रो कबड्डी इतिहास में अपने 200 टैकल पॉइंट्स पूरे किए और ऐसा करने वाले वो 13वें खिलाड़ी बने हैं।
-नवीन कुमार का जबरदस्त प्रदर्शन जारी है और अबतक वो लगातार 16 सुपर 10 लगा चुके हैं और साथ ही में पीकेएल में उन्होंने अपने 400 पॉइंट्स और इस सीजन में 200 रेड पॉइंट्स पूरे किए।
-अभिषेक, रोहित गुलिया और श्रीकांत जाधव ने मौजूदा सीजन में अपने 100 रेड पॉइंट्स पूरे किए।