Pro Kabaddi 2023 के लिए Dabang Delhi KC का पूरे स्क्वाड और शेड्यूल पर नज़र 

Pro Kabaddi 2023
Pro Kabaddi 2023 में Dabang Delhi को होगी Naveen Kumar से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

Pro Kabaddi 2023: PKL के आठवें सीजन की चैंपियन टीम दबंग दिल्ली केसी (Dabang Delhi KC) ने प्रो कबड्डी (Pro Kabaddi 2023) के लिए अपने ज्यादातर खिलाड़ियों को रिलीज किया था। टीम ने इस बीच अपने सबसे प्रमुख खिलाड़ी नवीन कुमार को रिटेन करते हुए ऑक्शन में उनके ईर्द-गिर्द ही स्क्वाड को तैयार किया।

दबंग दिल्ली केसी ने ऑक्शन में जहां मीतू शर्मा और आशु मलिक को महंगी कीमत में खरीदते हुए अपनी टीम को मजबूती दी, तो डिफेंस में विशाल भारद्वाज और सुनील जैसे अनुभवी डिफेंडर्स पर भी भरोसा जताया। इसके बावजूद टीम में काफी ज्यादा युवा खिलाड़ी मौजूद हैं, जिनसे टीम को काफी उम्मीद होगी।

Pro Kabaddi 2023 में दबंग दिल्ली केसी अपने अभियान की शुरुआत 3 दिसंबर को तमिल थलाइवाज के खिलाफ करने वाली है। इसके अलावा दिल्ली अपने होम लेग के मुकाबले 2 फरवरी से 7 फरवरी तक खेलने वाले हैं। इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली के पूरे स्क्वाड और शेड्यूल के बारे में बताने वाले हैं।

Dabang Delhi KC के Pro Kabaddi 2023 के लिए स्क्वाड पर नज़र:

रेडर्स

नवीन कुमार, आशु मलिक, मीतू शर्मा, मनू, मंजीत शर्मा, सूरज पनवार और आशीष नरवाल।

डिफेंडर्स

विशाल भारद्वाज, सुनील, फेलिक्स ली, युवराज पांडेया, नितिन चंडेल, बालासाहेब जाधव, विजय, मोहित, विक्रांत, आशीष और हिम्मत अंटिल।

ऑलराउंडर

आकाश

Pro Kabaddi 2023 के लिए Dabang Delhi KC का पूरा शेड्यूल

#) तमिल थलाइवाज vs दबंग दिल्ली केसी, अहमदाबाद (3 दिसंबर 2023)

#) बेंगलुरु बुल्स vs दबंग दिल्ली केसी, बेंगलुरु (8 दिसंबर 2023)

#) दबंग दिल्ली केसी vs हरियाणा स्टीलर्स, बेंगलुरु (10 दिसंबर 2023)

#) तेलुगु टाइटंस vs दबंग दिल्ली केसी, पुणे (16 दिसंबर 2023)

#) पुनेरी पलटन vs दबंग दिल्ली केसी, पुणे (18 दिसंबर 2023)

#) बंगाल वॉरियर्स vs दबंग दिल्ली केसी, चेन्नई (25 दिसंबर 2023)

#) जयपुर पिंक पैंथर्स vs दबंग दिल्ली केसी, चेन्नई (27 दिसंबर 2023)

#) यूपी योद्धाज vs दबंग दिल्ली केसी, नोएडा (30 दिसंबर 2023)

#) गुजरात जायंट्स vs दबंग दिल्ली केसी, नोएडा (2 जनवरी 2024)

#) पटना पाइरेट्स vs दबंग दिल्ली केसी, मुंबई (5 जनवरी 2024)

#) यू मुंबा vs दबंग दिल्ली केसी, मुंबई (8 जनवरी 2024)

#) दबंग दिल्ली केसी vs पटना पाइरेट्स, जयपुर (14 जनवरी 2024)

#) दबंग दिल्ली केसी vs गुजरात जायंट्स, जयपुर (17 जनवरी 2024)

#) दबंग दिल्ली केसी vs यू मुंबा, हैदराबाद (20 जनवरी 2024)

#) हरियाण स्टीलर्स vs दबंग दिल्ली केसी, हैदराबाद (24 जनवरी 2024)

#) दबंग दिल्ली केसी vs यूपी योद्धाज, पटना (27 जनवरी 2024)

#) दबंग दिल्ली केसी vs बंगाल वॉरियर्स, दिल्ली (2 फरवरी 2024)

#) दबंग दिल्ली केसी vs तेलुगु टाइटंस, दिल्ली (3 फरवरी 2024)

#) दबंग दिल्ली केसी vs पुनेरी पलटन, दिल्ली (5 फरवरी 2024)

#) दबंग दिल्ली केसी vs जयपुर पिंक पैंथर्स, दिल्ली (7 फरवरी 2024)

#) दबंग दिल्ली केसी vs तमिल थलाइवाज, कोलकाता (14 फरवरी 2024)

#) दबंग दिल्ली केसी vs बेंगलुरु बुल्स, पंचकुला (18 फरवरी 2024)

Quick Links