Pro Kabaddi 2023 में Fazel Atrachali का जबरदस्त प्रदर्शन, आखिरी मिनट में लगी सुपर रेड की बदौलत टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक

Pro Kabaddi 2023
Pro Kabaddi 2023 में गुजरात जायंट्स ने लगाई जीत की हैट्रिक (Photo: PKL)

Pro Kabaddi 2023: प्रो कबड्डी (Pro Kabaddi 2023) का सातवां मुकाबला गुजरात जायंट्स और यू मुंबा के बीच खेला गया। घरेलू टीम गुजरात ने रोमांचक मैच को 39-37 से जीता और इसके साथ ही जीत की हैट्रिक लगाई। यू मुंबा की यह Pro Kabaddi 2023 में दो मैचों के बाद पहली हार है।

इस मैच में गुजरात जायंट्स के लिए रेडिंग में सोनू जागलान ने सुपर 10 लगाते हुए 11 रेड पॉइंट्स हासिल किए और डिफेंस में कप्तान फज़ल अत्राचली ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा 4 पॉइंट्स लिए। यू मुंबा के लिए रेडिंग में सबसे ज्यादा पॉइंट्स गुुमान सिंह (10) ने लिए और डिफेंस में महेंदर सिंह ने हाई 5 लगाया।

Pro Kabaddi 2023 में Gujarat Giants ने लगाई जीत की हैट्रिक

पहले हाफ के बाद यू मुंबा ने गुजरात जांयट्स के खिलाफ 18-16 से बढ़त बनाई। शुरुआत से ही यू मुंबा का पलड़ा भारी रहा और उन्होंने गुजरात को आगे नहीं निकलने नहीं दिया। इस बीच उनके पास घरेलू टीम को ऑल-आउट करने का सुनहरा मौका था, लेकिन गुजरात ने दो सुपर टैकल करते हुए खुद को बचाया और अंतर को भी कम किया। पहले हाफ के अंत में फज़ल ने रेडिंग में एक अंक हासिल किया और डिफेंस में सुपर टैकल किया। आपको बता दें कि पहले 20 में मिनट में गुजरात ने रेडिंग में 11 और डिफेंस में 5 अंक हासिल किए। यू मुंबा ने रेडिंग में 13 और डिफेंस में 3 पॉइंट्स हासिल किए।

गुजरात जायंट्स ने दूसरे हाफ में जबरदस्त वापसी की और इस बीच उन्होंने यू मुंबा को पहली बार ऑल-आउट किया। इसी वजह से उन्होंने मैच में बढ़त भी हासिल की। गुजरात ने यहां से शानदार काम किया और उन्होंने यू मुंबा को आगे नहीं निकलने दिया। मैच के अंत में यू मुंबा ने अपने रेडर्स और महेंदर सिंह के दम पर वापसी की और गुजरात को दबाव में डाला। अंतिम कुछ मिनटों में ज़फर ने जायंट्स के बचे हुए दोनों डिफेंडर्स को आउट करते हुए गुजरात को पहली बार लोना दिया। इसी के साथ स्कोर भी बराबरी पर आ गया था।

मुकाबला काफी ज्यादा रोमांचक हो गया था और एक समय ऐसा लग रहा था कि Pro Kabaddi 2023 का पहला टाई मुकाबला देखने को मिलेगा। हालांकि, आखिरी मिनट में गुजरात के सबसे जबरदस्त रेडर सोनू जागलान ने सुपर रेड लगाते हुए मुंबई के तीन डिफेंडर्स को आउट करते हुए अपना सुपर 10 पूरा किया। इसी के साथ गुजरात ने इस मैच को जीत लिया और इस सीजन लगातार तीसरा मैच भी जीता। यू मुंबा को सिर्फ एक पॉइंट ही मिला।

Quick Links