Pro Kabaddi 2023: PKL में Fazel Atrachali का बहुत बड़ा रिकॉर्ड टूटा, ईरानी खिलाड़ी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए रचा इतिहास 

Pro Kabaddi 2023
Pro Kabaddi 2023 में ईरानी डिफेंडर ने रचा इतिहास (Photo: PKL)

Pro Kabaddi 2023: प्रो कबड्डी (Pro Kabaddi 2023) ऑक्शन सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों के लिए यादगार नहीं रहा है, बल्कि विदेशी खिलाड़ियों के लिए भी ऊंची बोली देखने को मिली है। ईरान के डिफेंडर मोहम्मदरेज़ा शादलू (Mohammadreza Chiyaneh Shadlu) ने इतिहास रच दिया है और वो PKL इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं।

9 अक्टूबर को Pro Kabaddi 2023 ऑक्शन की शुरुआत में सबसे पहला नाम ही ईरान के शादलू के आया था। उनके लिए यू मुंबा, यूपी योद्धाज, बंगाल वॉरियर्स, गुजरात जायंट्स, पुनेरी पलटन, तेलुगु टाइटंस जैसी टीमों ने बिड किया। इसी वजह से 30 लाख का बेस प्राइस होने के बावजूद काफी जल्दी उनकी बोली 2 करोड़ के पार पहुंच गई।

अंत में पुनेरी पलटन ने 2 करोड़ 35 लाख रुपये में उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। पटना पाइरेट्स के पास फाइनल बिड मैच (FBM) कार्ड इस्तेमाल करने का मौका था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। यहां तक कि शादलू काफी समय तक लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी भी रहे थे और बाद में पवन सेहरावत एक बार फिर नंबर 1 पर आ गए थे।

मोहम्मदरेज़ा शादलू पिछले दो PKL सीजन में पटना पाइरेट्स के लिए खेले थे और उन्होंने इस बीच जबरदस्त प्रदर्शन करके दिखाया था। पिछले सीजन ही दबंग दिल्ली केसी के खिलाफ एक मैच में उन्होंने 16 टैकल पॉइंट्स हासिल करते हुए इतिहास रचा था। इसके अलावा Asian Games 2023 में भी उन्होंने काफी प्रभावित किया। अब देखना होगा कि Pro Kabaddi 2023 में शादलू का प्रदर्शन कैसा रहता है।

आपको बता दें कि PKL इतिहास में दो करोड़ से ऊपर की कीमत में खरीदे जाने वाले मोहम्मदरेज़ा शादलू पहले विदेशी खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड ईरान के ही फज़ल अत्राचली के नाम था, जिन्हें PKL 9 में पुनेरी पलटन ने ही एक करोड़ 37 लाख रुपये में खरीदा था। Pro Kabaddi 2023 में फज़ल के लिए ऊंची बोली देखने को मिली और उन्हें गुजरात जायंट्स ने एक करोड़ 60 लाख रुपये में खरीदा। उन्होंने भी अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है और वो दूसरे सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं।

Pro Kabaddi 2023 ऑक्शन में सबसे महंगा खिलाड़ी कौन रहा?

आगामी सीजन के लिए ऑक्शन में एक बार फिर भारतीय कप्तान पवन कुमार सेहरावत ही सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। उन्हें तेलुगु टाइटंस ने 2.605 करोड़ में खरीदा है और उन्होंने पिछले सीजन के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। पवन को पिछले सीजन तेलुगु टाइटंस ने 2.26 करोड़ रुपये में खरीदा था। आगामी सीजन में वो तेलुगु टाइटंस के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे।

Quick Links

App download animated image Get the free App now