Pro Kabaddi 2023: PKL 10 ऑक्शन के पहले दिन खरीदे गए सभी खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

Pro Kabaddi 2023
Pro Kabaddi 2023 ऑक्शन के पहले दिन इन खिलाड़ियों को मिले खरीददार (Photo: PKL)

Pro Kabaddi 2023: प्रो कबड्डी (Pro Kabaddi 2023) के ऑक्शन का पहला दिन काफी ज्यादा धमाकेदार रहा। पहली बिड से लेकर आखिरी बिड रोमांच जारी रहा और यह अंदाजा लगाना मुश्किल था कि कौन सा खिलाड़ी किस टीम में जाएगा। इस बीच पवन कुमार सेहरावत (Pawan Kumar Sehrawat) ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है और वो PKL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

Ad

पवन समेत Pro Kabaddi 2023 ऑक्शन के पहले दिन कुल मिलाकर 31 खिलाड़ियों के लिए बिड लगी। इसमें से 23 खिलाड़ियों को अपनी-अपनी टीमें मिल गई हैं, तो दूसरी तरफ 8 खिलाड़ी ऐसे भी थे जिन्हें कोई खरीददार नहीं मिला है और इसमें कई चौंकाने वाले नाम भी शामिल थे। दीपक निवास हूडा, विशाल भारद्वाज, संदीप नरवाल जैसे खिलाड़ी अनसोल्ड गए।

Ad

आपको बता दें कि Pro Kabaddi 2023 की नीलामी के पहले दिन भारत के तीन और ईरान के दो खिलाड़ी करोड़पति बने हैं। मोहम्मदरेज़ा शादलू सबसे महंगे विदेशी और पवन सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इस बीच कुल मिलाकर तीन खिलाड़ियों के लिए बोली 2 करोड़ से ऊपर लगी है, जोकि अपने आप में ही ऐतिहासिक है। इस आर्टिकल में हम आपको ऑक्शन के पहले दिन खरीदे गए सभी खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं।

Pro Kabaddi 2023 ऑक्शन के पहले दिन कौन से खिलाड़ी किस टीम में गए?

1- मोहम्मदरेज़ा शादलू - 2.35 करोड़ रुपये (पुनेरी पलटन)

2- फज़ल अत्राचली - 1.60 करोड़ (गुजरात जायंट्स)

3- रोहित गुलिया - 58.50 लाख रुपये (गुजरात जायंट्स)

4- विजय मलिक - 85 लाख रुपये (यूपी योद्धाज)

5- मनिंदर सिंह - 2.12 करोड़ रुपये (बंगाल वॉरियर्स)

6- मंजीत - 92 लाख रुपये (पटना पाइरेट्स)

7- मोहम्मद इस्माइल नबीबक्श - 22 लाख रुपये (गुजरात जायंट्स)

8- अर्कम शेख - 20.25 लाख रुपये (गुजरात जायंट्स)

9- नितिन रावल - 30 लाख रुपये (बंगाल वॉरियर्स)

10 -विशाल लाथेर - 20 लाख रुपये (बेंगलुरु बुल्स)

11- गिरीश मारुती एर्नाक - 20 लाख रुपये (यू मुंबा)

12- महेंदर सिंह - 40.25 लाख (यू मुंबा)

13- शुभम शिंदे - 32.25 लाख रुपये (बंगाल वॉरियर्स)

14- सोमबीर - 26.25 लाख रुपये (गुजरात जायंट्स)

15- सुनील - 20 लाख रुपये (दबंग दिल्ली केसी)

16- श्रीकांत जाधव - 35.25 लाख रुपये (बंगाल वॉरियर्स)

17- आशु मलिक - 96.25 लाख रुपये (दबंग दिल्ली केसी)

18- गुमान सिंह - 85 लाख रुपये (यू मुंबा)

19- मीतू शर्मा - 93 लाख रुपये (दबंग दिल्ली केसी)

20- पवन कुमार सेहरावत - 2.605 करोड़ रुपये (तेलुगु टाइटंस)

21- विकास कंडोला - 55.25 लाख रुपये (बेंगलुरु बुल्स)

22- सिद्धार्थ देसाई - एक करोड़ रुपये (हरियाणा स्टीलर्स)

23- चंद्रन रंजीत - 62 लाख रुपये (हरियाणा स्टीलर्स)

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications