Pro Kabaddi 2023: PKL 10 के लिए Jaipur Pink Panthers की संभावित प्लेइंग 7 पर नज़र

Pro Kabaddi 2023
Pro Kabaddi 2023 में क्या हो सकती है जयपुर पिंक पैंथर्स की स्टार्टिंग 7? (Photo: PKL)

Pro Kabaddi 2023: गत विजेता जयपुर पिंक पैंथर्स (Jaipur Pink Panthers) की कोशिश प्रो कबड्डी (Pro Kabaddi 2023) में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपने टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड करने पर होगी। जयपुर ने PKL के 10वें सीजन के लिए अपनी टीम में ज्यादा बदलाव नहीं किए और लगभग पिछले सीजन वाली ही टीम इस बार भी है।

जयपुर के पास रेडिंग में अर्जुन देशवाल, वी अजीत कुमार, भवानी राजपूत, राहुल चौधरी जैसे रेडर्स हैं। डिफेंस में टीम के पास सुनील कुमार, अंकुश, अभिषेक, साहुल कुमार, लकी शर्मा, रेज़ा मीरबघेरी जैसे डिफेंडर्स मौजूद हैं। टीम दोनों ही विभागों में काफी ज्यादा मजबूत दिखाई दे रही है और इसी वजह से उनसे काफी उम्मीद भी की रही है।

Pro Kabaddi 2023 में जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम अपना पहला मुकाबला 4 दिसंबर को अहमदाबाद में पुनेरी पलटन के खिलाफ खेलने वाली है। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको पहले मैच के लिए जयपुर पिंक पैंथर्स की संभावित प्लेइंग 7 के बारे में बताने वाले हैं।

साहुल कुमार (राइट कॉर्नर)

PKL के 9वें सीजन में साहुल कुमार ने 24 मुकाबले खेले थे, जिसमें उन्होंने 56 टैकल पॉइंट्स हासिल किए थे। वो काफी समय से टीम के साथ हैं और लगातार अच्छा भी कर रहे हैं। उनका अंकुश के साथ तालमेल भी जबरदस्त रहा था और इसी वजह Pro Kabaddi 2023 में टीम उनके साथ शुरू कर सकती है, लेकिन अगर उनकी फॉर्म अच्छी नहीं रहती, तो टीम के पास लकी शर्मा के रूप अच्छा विकल्प मौजूद है।

वी अजीत कुमार (राइट इन)

जयपुर पिंक पैंथर्स के लिए PKL के 9वें सीजन में वी अजीत कुमार दूसरे सर्वश्रेष्ठ रेडर साबित हुए थे और उन्होंने 100 रेड पॉइंट्स भी हासिल किए थे। एक बार फिर वो रेडिंग में टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं और अर्जुन को रिवाइव कराने की जिम्मेदारी उन्हीं के ऊपर होने वाली है। इसके अलावा वो एक लीड रेडर की भूमिका भी अच्छे से निभा सकते हैं।

सुनील कुमार (राइट कवर) - कप्तान

Pro Kabaddi 2023 में जयपुर पिंक पैंथर्स को एक बार फिर अपने कप्तान सुनील कुमार से काफी उम्मीद होने वाली है। पिछले सीजन ना सिर्फ वो टीम को शानदार तरीके से आगे लेकर गए, बल्कि निजी तौर पर उनका प्रदर्शन लाजावाब रहा था। सुनील कुमार कवर की जिम्मेदारी संभालते हुए दिखाई देंगे और उनकी कोशिश ज्यादा से ज्यादा समय तक मैट पर रहते हुए डिफेंस को चलाने की होगी।

अर्जुन देशवाल (सेंटर)

अर्जुन देशवाल जयपुर पिंक पैंथर्स के सबसे मुख्य खिलाड़ी में से एक हैं। पिछले सीजन वो लीग के बेस्ट रेडर भी थे और Pro Kabaddi 2023 में भी वो अपनी फॉर्म को जारी रखते हुए टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। अर्जुन अच्छा करने में कामयाब होते हैं, तो इससे जयपुर के भी अच्छा करने की उम्मीद बढ़ जाती है।

रेज़ा मीरबघेरी (लेफ्ट कवर)

रेज़ा मीरबघेरी ने जयपुर पिंक पैंथर्स के लिए पिछले सीजन में अपना PKL डेब्यू किया था। ईरान के लेफ्ट कवर ने टीम में अपनी जगह को पक्का किया और टीम की खिताबी जीत में अहम भूमिका भी निभाई। Pro Kabaddi 2023 में भी उनसे काफी उम्मीद होगी और इसी वजह से उन्हें रिटेन किया गया। सुनील और उनकी जोड़ी जयपुर के लिए काफी अहम होने वाली है।

राहुल चौधरी (राइट इन)

जयपुर पिंक पैंथर्स ने Pro Kabaddi 2023 ऑक्शन के अंत में जाकर एक बार फिर राहुल चौधरी को अपनी टीम में शामिल किया। राहुल को पिछले सीजन जितने मौके मिले उन्होंने बतौर सपोर्टिंग रेडर निराश नहीं किया। उनके अनुभव को देखते हुए जरूर इस सीजन की शुरुआत टीम उनके साथ ही कर सकती है। शो-मैन भी मौकों का फायदा उठाकर खुद को साबित करना चाहेंगे।

अंकुश (लेफ्ट कॉर्नर)

PKL 9 के बेस्ट डिफेंडर अंकुश आगामी सीजन में भी जयपुर पिंक पैंथर्स के लिए ही खेलने वाले हैं। उन्होंने पिछले सीजन में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सभी को काफी ज्यादा प्रभावित किया था। 10वें सीजन में भी जयपुर को अपने लेफ्ट कॉर्नर से काफी उम्मीद होगी और खुद अंकुश भी पहले से बेहतर करते हुए इस बार 100 टैकल पॉइंट्स का आंकड़ा पार करना चाहेंगे।

Pro Kabaddi 2023 में पहले मैच के लिए जयपुर पिंक पैंथर्स की संभावित प्लेइंग 7 इस प्रकार है:

सुनील कुमार (कप्तान), अर्जुन देशवाल, रेज़ा मीरबघेरी, अंकुश राठी, वी अजीत कुमार, साहुल कुमार और राहुल चौधरी।

Quick Links

App download animated image Get the free App now