Pro Kabaddi 2023 में Patna Pirates का शेड्यूल और टूर्नामेंट में अब तक किये गये प्रदर्शन पर नज़र 

        PKL 10 Patna Pirates Schedule
PKL 10 Patna Pirates Schedule

Pro Kabaddi 2023: प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के 10वें सीजन की शुरुआत 2 दिसम्बर से अहमदाबाद में होगी और सभी 132 मैचों का शेड्यूल आ चुका है। PKL के पिछले सीजन में 10वें स्थान पर रहने वाली तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स (Patna Pirates) का सामना उनके पहले मैच में 6 दिसम्बर को तेलुगु टाइटंस के खिलाफ होगा।

PKL 2023 में पटना पाइरेट्स का होम लेग 26 से 31 जनवरी तक पटना में होगा। Pro Kabaddi 2023 ऑक्शन से पहले पटना ने सचिन तंवर और कप्तान नीरज कुमार को रिटेन किया था। इसके अलावा ऑक्शन में उन्होंने कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को अपने साथ शामिल किया है और इस बार उम्मीद है कि चैंपियन टीम टूर्नामेंट में शानदार वापसी करेगी।

Pro Kabaddi 2023 में पटना पाइरेट्स (Patna Pirates) का शेड्यूल

#) पटना पाइरेट्स vs तेलुगु टाइटंस, अहमदाबाद (6 दिसंबर 2023)

#) पटना पाइरेट्स vs गुजरात जायंट्स, अहमदाबाद (7 दिसंबर 2023)

#) पटना पाइरेट्स vs बंगाल वॉरियर्स, बैंगलोर (12 दिसंबर 2023)

#) पटना पाइरेट्स vs यू मुंबा, पुणे (15 दिसंबर 2023)

#) पटना पाइरेट्स vs जयपुर पिंक पैंथर्स, पुणे (17 दिसंबर 2023)

#) पटना पाइरेट्स vs तमिल थलाइवाज, चेन्नई (22 दिसंबर 2023)

#) पटना पाइरेट्स vs पुनेरी पलटन, चेन्नई (26 दिसंबर 2023)

#) पटना पाइरेट्स vs हरियाणा स्टीलर्स, नोएडा (29 दिसंबर 2023)

#) पटना पाइरेट्स vs यूपी योद्धाज, नोएडा (1 जनवरी, 2024)

#) पटना पाइरेट्स vs दबंग दिल्ली, मुंबई (5 जनवरी, 2024)

#) पटना पाइरेट्स vs बेंगलुरु बुल्स, मुंबई (8 जनवरी, 2024)

#) पटना पाइरेट्स vs दबंग दिल्ली, जयपुर (14 जनवरी, 2024)

#) पटना पाइरेट्स vs तमिल थलाइवाज, जयपुर (16 जनवरी, 2024)

#) पटना पाइरेट्स vs यूपी योद्धाज, हैदराबाद (19 जनवरी, 2024)

#) पटना पाइरेट्स vs बंगाल वॉरियर्स, पटना (26 जनवरी, 2024)

#) पटना पाइरेट्स vs पुनेरी पलटन, पटना (27 जनवरी, 2024)

#) पटना पाइरेट्स vs गुजरात जायन्ट्स, पटना (29 जनवरी, 2024)

#) पटना पाइरेट्स vs बेंगलुरु बुल्स, पटना (31 जनवरी, 2024)

#) पटना पाइरेट्स vs जयपुर पिंक पैंथर्स, दिल्ली (5 फरवरी, 2024)

#) पटना पाइरेट्स vs यू मुंबा, कोलकाता (10 फरवरी, 2024)

#) पटना पाइरेट्स vs तेलुगु टाइटंस, कोलकाता (13 फरवरी, 2024)

#) पटना पाइरेट्स vs हरियाणा स्टीलर्स, पंचकुला (16 फरवरी, 2024)

प्रो कबड्डी लीग (PKL) में पटना पाइरेट्स (Patna Pirates) का अभी तक का प्रदर्शन

सीजन 1, 2014 - तीसरे स्थान के लिए मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स को हराया

सीजन 2, 2015 - चौथा स्थान (तीसरे स्थान के लिए मुकाबले में तेलुगु टाइटंस ने हराया)

सीजन 3, 2016 - चैंपियन (फाइनल में यू मुंबा को हराया)

सीजन 4, 2016 - चैंपियन (फाइनल में जयपुर पिंक पैंथर्स को हराया)

सीजन 5, 2017 - चैंपियन (फाइनल में गुजरात फार्च्यून जायंट्स को हराया)

सीजन 6, 2018 - जोन बी में चौथा स्थान

सीजन 7, 2019 - आठवां स्थान

सीजन 8, 2021-22 - रनर-अप (फाइनल में दबंग दिल्ली ने हराया)

सीजन 9, 2022 - 10वां स्थान

Quick Links

App download animated image Get the free App now