Pro Kabaddi 2023 के लिए U Mumba के स्क्वाड और शेड्यूल पर नज़र

Pro Kabaddi 2023
Pro Kabaddi 2023 के लिए U Mumba की टीम काफी ज्यादा संतुलित दिखाई दे रही है

Pro Kabaddi 2023: दूसरे सीजन की चैंपियन टीम यू मुंबा (U Mumba) पिछले सीजन में प्ले-ऑफ तक का सफर तय नहीं किया था, लेकिन इसके बावजूद प्रो कबड्डी (Pro Kabaddi 2023) के लिए अपनी टीम में ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं। उन्होंने युवा खिलाड़ियों पर फिर से भरोसा जताया है।

Ad

सुरिंदर सिंह, रिंकू एचसी, जय भगवान, हैदरअली इकरामी, शिवम जैसे प्लेयर्स को रिटेन रखा। ऑक्शन में अपने मुख्य रेडर गुमान सिंह को एक बार फिर खरीदा और डिफेंस में गिरीश मारुती एर्नाक और महेंदर सिंह जैसे अनुभवी डिफेंडर्स को खरीदा। इसी वजह से टीम काफी ज्यादा संतुलित दिखाई दे रही है।

आपको बता दें कि Pro Kabaddi 2023 में यू मुंबा की टीम अपने अभियान की शुरुआत 2 दिसंबर को यूपी योद्धाज के खिलाफ करने वाले हैं। इसके अलावा मुंबई का होम लेग 5 से 10 जनवरी तक खेला जाने वाला है। इस आर्टिकल में यू मुंबा के आगामी सीजन के लिए स्क्वाड और पूरे शेड्यूल पर नज़र डालने वाले हैं।

Pro Kabaddi 2023 के लिए U Mumba की टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल हैं:

Ad

रेडर्स

गुमान सिंह, जय भगवान, शिवम, रोहित यादव, रुपेश, सचिन, पी राणे, हैदरअली इकरामी, कुनाल, सौरव पार्थे और अलीरेज़ा मीरज़ेन।

डिफेंडर्स

रिंकू एचसी, सुरिंदर सिंह, महेंदर सिंह, शिवांश ठाकुर, बिट्टु, सोमबीर, मकिलन शनमुगम, गोकुलाकनन और गिरीश मारुती एर्नाक।

ऑल-राउंडर्स

वी विश्वनाथ और आमिरमोहम्मद ज़फरदानेश।

Pro Kabaddi 2023 के लिए U Mumba का शेड्यूल इस प्रकार है:

#) यू मुंबा vs यूपी योद्धाज, अहमदाबाद (4 दिसंबर 2023)

#) गुजरात जायंट्स vs यू मुंबा, अहमदबाद (5 दिसंबर 2023)

#) पुनेरी पलटन vs यू मुंबा, बेंगलुरु (8 दिसंबर 2023)

#) यू मुंबा vs पटना पाइरेट्स, पुणे (15 दिसंबर 2023)

#) यू मुंबा vs तमिल थलाइवाज, पुणे (17 दिसंबर 2023)

#) यू मुंबा vs बंगाल वॉरियर्स, चेन्नई (24 दिसंबर 2023)

#) तेलुगु टाइटं vs यू मुंबा, नोएडा (30 दिसंबर 2023)

#) यू मुंबा vs बेंगलुरु बुल्स, मुंबई (5 जनवरी 2024)

#) यू मुंबा vs जयपुर पिंक पैंथर्स, मुंबई (6 जनवरी 2024)

#) यू मुंबा vs दबंग दिल्ली केसी, मुंबई (8 जनवरी 2024)

#) यू मुंबा vs हरियाणा स्टीलर्स, मुंबई (10 जनवरी 2024)

#) जयपुर पिंक पैंथर्स vs यू मुंबा, जयपुर (15 जनवरी 2024)

#) दबंग दिल्ली केसी vs यू मुंबा, हैदराबाद (20 जनवरी 2024)

#) यू मुंबा vs पुनेरी पलटन, हैदराबाद (23 जनवरी 2024)

#) यू मुंबा vs गुजरात जायंट्स, पटना (26 जनवरी 2024)

#) तमिल थलाइवाज vs यू मुंबा, पटना (28 जनवरी 2024)

#) यूपी योद्धाज vs यू मुंबा, दिल्ली (3 फरवरी 2024)

#) बेंगलुरु बुल्स vs यू मुंबा, दिल्ली (4 फरवरी 2024)

#) पटना पाइरेट्स vs यू मुंबा, कोलकाता (10 फरवरी 2024)

#) बंगाल वॉरियर्स vs यू मुंबा, कोलकाता (12 फरवरी 2024)

#) हरियाणा स्टीलर्स vs यू मुंबा, पंचकुला (17 फरवरी 2024)

#) यू मुंबा vs तेलुगु टाइटंस, पंचकुला (20 फरवरी 2024)

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications