Pro Kabaddi 2023 में अपने पहले ही मैच में डिफेंडर ने लिए 8 टैकल पॉइंट्स, लेकिन फिर भी टीम को मिली हार, कप्तान का प्रदर्शन भी गया बेकार

Pro Kabaddi 2023
Pro Kabaddi 2023 में यू मुंबा की रोमांचक जीत (Photo: PKL)

Pro Kabaddi 2023: प्रो कबड्डी 2023 (Pro Kabaddi 2023) के 38वें मैच में यू मुंबा ने बंगाल वॉरियर्स को 39-37 से हराया। यह इस सीजन मुंबई की 6 मैचोंं के बाद चौथी जीत है और बंगाल वॉरियर्स की 7 मैचों के बाद दूसरी हार है। कप्तान मनिंदर और हर्ष लाड का जबरदस्त प्रदर्शन बेकार गया।

Ad
Ad

बंगाल वॉरियर्स के लिए Pro Kabaddi 2023 के इस मैच में रेडिंग में मनिंदर सिंह (11) ने सुपर 10 लगाया और डिफेंस में हर्ष लाड (8) ने हाई 5 लगाया। यू मुंबा के लिए रेडिंग में ज़फरदानेश ने सबसे ज्यादा 8 रेड पॉइंट्स लिए और डिफेंस में महेंदर सिंह ने हाई 5 लगाया।

Pro Kabaddi 2023 में बंगाल वॉरियर्स के कप्तान ने रचा इतिहास

बंगाल वॉरियर्स के कप्तान मनिंदर सिंह ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने PKL में अपने 1300 रेड पॉइंट्स पूरे कर लिए हैं और ऐसा कारनामा करने वाले वो परदीप नरवाल के बाद सिर्फ दूसरे रेडर बने हैं। माइटी मनिंदर ने अपने 129वें मैच में यह ऐतिहासिक कारनामा किया है।

पहले हाफ के बाद यू मुंबा ने बंगाल वॉरियर्स के खिलाफ 18-15 से बढ़त बनाई। शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। मुंबई और बंगाल ने एक दूसरे को चलने नहीं दिया। इस बीच वॉरियर्स के लिए मनिंदर सिंह और मुंबई के लिए आमिरमोहम्मद ज़फरदानेश ने रेडिंग में सबसे ज्यादा अंक हासिल किए। बंगाल के रेडर्स ने दो बार रेड करते हुए ज़फर को निशाना बनाया। काफी समय तक मुंबई के डिफेंस ने निराश किया, लेकिन जब टीम के ऊपर ऑल-आउट का खतरा मंडराने लगा तभी टीम के दो दिग्गज डिफेंडर्स ने जिम्मेदारी संभाली। महेंदर सिंह ने दो बार मनिंदर सिंह और सुरिंदर सिंह ने नितिन कुमार को सुपर टैकल करते हुए ना सिर्फ अपनी टीम के ऊपर से खतरा टाला बल्कि लीड भी दिलाई।

मनिंदर सिंह के लिए दूसरे हाफ की शुरुआत अच्छी रही और उन्होंने मुंबई के दो प्रमुख डिफेंडर्स को आउट करते हुए उन्हें ऑल-आउट की तरफ पुश किया। 23वें मिनट में मुंबा पहली बार ऑल-आउट भी हो गई और बंगाल ने दो पॉइंट्स की अहम बढ़त भी हासिल की। यू मुंबा ने यहां से पलटवार करते हुए थोड़ा दबाव बंगाल के ऊपर डालने का प्रयास किया। मुंबई के कप्तान सुरिंदर सिंह ने जरूर काफी निराश किया और उनका लगातार आउट होना टीम के खिलाफ गया।

बंगाल के लिए डिफेंस में हर्ष लाड ने अपना हाई 5 भी पूरा कर लिया। यह उनका Pro Kabaddi 2023 में पहला सुपर 10 था। मुंबई के लिए भी महेंदर सिंह ने अपना हाई 5 पूरा किया। बंगाल ने धीरे-धीरे अपनी लीड में भी इजाफा कर रही थी। मुंबई के सिर्फ तीन खिलाड़ी एक्टिव रह गए थे और इस बीच रिंकू ने नितिन को सुपर टैकल करते हुए एक बार फिर अंतर को काफी ज्यादा कम कर दिया। इसके बाद ज़फरदानेश ने लगातार दो रेड में तीन पॉइंट्स लाते हुए बंगाल को ही ऑल-आउट की तरफ ला दिया। श्रीकांत जाधव अपनी टीम को बचा नहीं पाए और मुंबा ने वॉरियर्स को लोना दे दिया।

अंत में मनिंदर सिंह ने अपना सुपर 10 पूरा करते हुए टीम की वापसी कराने की कोशिश की, लेकिन आखिरी मिनट में नितिन के टैकल होते ही बंगाल की उम्मीद खत्म हो गई। मुंबई ने इस मैच को जीत लिया और 5 महत्वपूर्ण अंक हासिल किया। Pro Kabaddi 2023 के इस मैच में वॉरियर्स को सिर्फ एक अंक से ही संतुष्ट करना पड़ा।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications