Pro Kabaddi 2023: PKL 10 में कप्तान के बहुत बड़े कारनामे और ईरान खिलाड़ी के सुपर 10 की बदौलत पूर्व चैंपियन की धमाकेदार जीत, अंक तालिका में बदलाव

Pro Kabaddi 2023
Pro Kabaddi 2023 में यू मुंबा ने दर्ज की जीत (Photo: PKL)

Pro Kabaddi 2023: यू मुंबा ने प्रो कबड्डी (Pro Kabaddi 2023) के 28वें मैच में तमिल थलाइवाज को शिकस्त दी। मुंबई ने इस मुकाबले को 46-33 से जीता और यह उनकी इस सीजन की तीसरी जीत है। वो अंक तालिका में चौथे स्थान पर आ गए हैं। तमिल थलाइवाज दूसरी हार के बाद 11वें स्थान पर हैं।

Ad

यू मुंबा के लिए Pro Kabaddi 2023 के इस मैच में रेडिंग में गुमान सिंह (11) और आमिरमोहम्मद ज़फरदानेश (10) ने सुपर 10 लगाए। डिफेंस में सोमबीर (5) ने हाई 5 लगाया। तमिल थलाइवाज के लिए रेडिंग में नरेंदर कंडोला (10) ने सुपर 10 लगाया और डिफेंस में साहिल गुलिया (5) ने हाई 5 लगाया। इसके अलावा मुंबई के कप्तान सुरिंदर सिंह ने बहुत बड़ा कारनामा किया और 250 टैकल पॉइंट्स पूरे किए।

Ad

Pro Kabaddi 2023 में U Mumba ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए दर्ज की जीत

पहले हाफ के बाद यू मुंबा ने तमिल थलाइवाज के खिलाफ 27-16 से बढ़त बनाई। शुरुआत से ही यू मुंबा ने जबरदस्त प्रदर्शन करके दिखाया और इसमें उनके रेडर्स का अहम योगदान रहा। गुमान सिंह और आमिरमोहम्मद ज़फरदानेश का योगदान काफी ज्यादा अहम रहा। इसी वजह से मुंबई ने एक बार तमिल को ऑल-आउट भी किया। तमिल थलाइवाज के लिए नरेंदर और अजिंक्य ने अच्छा किया, लेकिन उनके कवर ने काफी ज्यादा निराश किया। पहले 20 मिनट में मुंबई ने रेडिंग में 20 और डिफेंस में 5 पॉइंट्स हासिल किए। तमिल ने रेडिंग में 13 और डिफेंस में 3 अंक हासिल किए।

दूसरे हाफ में तमिल थलाइवाज ने वापसी का प्रयास किया और दबाव यू मुंबा के ऊपर डालने का प्रयास किया। इस बीच मुंबई के डिफेंडर्स ने अपनी टीम की लीड को शानदार तरीके से बरकरार रखा। मैच में एक समय मुंबई के रेडर्स को संघर्ष करते हुए देखा जा रहा था, लेकिन तभी आमिरमोहम्मद ने शानदार सुपर रेड करते हुए लीड में इजाफा कर दिया। इसके बाद मुंबई ने दूसरी बार तमिल थलाइवाज को ऑल-आउट कर दिया। यहां से मैच पूरी तरह से तमिल की पकड़ से दूर हो गया।

अंत में तमिल थलाइवाज ने अंतर को कम करने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली और मुंबई ने आसानी के साथ मैच को जीत लिया। तमिल थलाइवाज को इस मुकाबले से एक अंक भी नहीं मिला। दूसरे हाफ में यू मुंबा ने रेडिंग में 6 और डिफेंस में 9 पॉइंट्स हासिल किए। तमिल थलाइवाज ने रेडिंग में 10 और डिफेंस में 7 टैकल पॉइंट्स हासिल किए।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications