Pro Kabaddi 2023: 8 दिसंबर को प्रो कबड्डी (Pro Kabaddi 2023) में बैंगलोर लेग की शुरुआत हुई और दो जबरदस्त मुकाबले देखने को मिले। दबंग दिल्ली केसी ने जहां बेंगलुरु बुल्स को 38-31 हराया और पुनेरी पलटन ने यू मुंबा को 43-32 मात दी। इन मैचों के बाद अंक तालिका में भी बदलाव हुआ है। पुनेरी पलटन अंक तालिका में तीसरे, यू मुंबा छठे, दबंग दिल्ली केसी आठवें और बेंगलुरु बुल्स 10वें स्थान पर आ गए हैं। इसके अलावा कल खेले गए मैचों में सिर्फ दो ही खिलाड़ियों ने सुपर 10 लगाए और किसी भी डिफेंडर ने हाई 5 नहीं लगाया। आपको बता दें कि बेंगलुरु बुल्स की तरफ से भरत हूडा और दबंग दिल्ली केसी की तरफ से उनके कप्तान नवीन कुमार ने सुपर 10 लगाया। Pro Kabaddi 2023 में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स गुजरात जायंट्स के सोनू जागलान के हैं और सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स गुजरात जायंट्स के ही सोमबीर के हैं। इस आर्टिकल में हम आपको PKL 10 के 13 मैचों के बाद अंक तालिका, टॉप रेडर्स और डिफेंडर्स के बारे में बारे में बताने वाले हैं। Pro Kabaddi 2023 की अंक तालिका इस प्रकार है:1- गुजरात जायंट्स: 4 मैचों के बाद 16 पॉइंट्स2- पटना पाइरेट्स: 2 मैचों के बाद 10 पॉइंट्स 3- पुनेरी पलटन: 2 मैचों के बाद 10 पॉइंट्स4- बंगाल वॉरियर्स: 2 मैचों के बाद 8 पॉइंट5- यूपी योद्धाज: 2 मैचों के बाद 6 पॉइंट6- यू मुंबा: 3 मैचों के बाद 6 पॉइंट7- तमिल थलाइवाज: एक मैच के बाद 5 पॉइंट8- दबंग दिल्ली केसी: दो मैचों के बाद 5 पॉइंट9- जयपुर पिंक पैंथर्स: दो मैचों के बाद 4 पॉइंट10- बेंगलुरु बुल्स: तीन मैचों के बाद तीन पॉइंट11- तेलुगु टाइटंस: दो मैचों के बाद एक पॉइंट12- हरियाणा स्टीलर्स: एक मैच के बाद 0 पॉइंटPro Kabaddi 2023 के 13 मैचों के बाद कौन हैं टॉप 5 रेडर्स?1- सोनू जागलान (गुजरात जायंट्स): 33 रेड पॉइंट्स2- नवीन कुमार (दबंग दिल्ली केसी): 26 रेड पॉइंट्स3- राकेश संगरोया (गुजरात जायंट्स): 26 रेड पॉइंट्स4- अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स): 23 रेड पॉइंट्स5- भरत हूडा (बेंगलुरु बुल्स): 23 रेड पॉइंट्सPro Kabaddi 2023 के 13 मैचों के बाद कौन हैं टॉप 5 डिफेंडर्स?1- सोमबीर (गुजरात जायंट्स): 13 टैकल पॉइंट्स2- सुमित सांगवान (यूपी योद्धाज): 10 टैकल पॉइंट्स3- अंकित (पटना पाइरेट्स): 9 टैकल पॉइंट्स4- रिंकू (यू मुंबा): 8 टैकल पॉइंट्स5- अमन (बेंगलुरु बुल्स): 8 टैकल पॉइंट्स