Pro Kabaddi League में Pardeep Narwal का ऐतिहासिक कारनामा, इतिहास के पन्नों में अपना नाम कराया दर्ज 

Pro Kabaddi League
Pro Kabaddi League में Pardeep Narwal ने कौनसा ऐतिहासिक कारनामा किया? (Photo: PKL)

Pro Kabaddi League: 11 दिसंबर को बेंगलुरु बुल्स और यूपी योद्धाज के बीच प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) का अहम मुकाबला देखने को मिला था। इस मैच में भले ही यूपी को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम के कप्तान परदीप नरवाल (Pardeep Narwal) ने ऐतिहासिक कारनामा करते हुए इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

Ad
Ad

परदीप नरवाल ने Pro Kabaddi League में 1600 रेड पॉइंट्स पूरे कर लिए हैं और ऐसा करने वाले वो PKL इतिहास के पहले खिलाड़ी भी बने हैं। डुबकी किंग ने यह कारनामा बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ मैच में अपना 12वां रेड पॉइंट हासिल करते हुए किया। हालांकि, यह प्रदर्शन उनकी टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था।

आपको बता दें कि परदीप नरवाल ने 1600 रेड पॉइंट्स पूरे करने के लिए 157 मैच लिए। अपने करियर में डुबकी किंग ने 157 मैच खेले हैं, जिसमें उनके 1601 रेड पॉइंट्स हैं। इस दौरान परदीप ने 81 सुपर 10 भी लगाए हैं और साथ ही वो 74 सुपर रेड भी लगा चुके हैं। परदीप नरवाल का नाम PKL इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो चुका है।

परदीप नरवाल Pro Kabaddi league में सबसे पहले 1000, 1100, 1200, 1300, 1400, 1500 और 1600 रेड पॉइंट्स पूरे करने वाले रेडर हैं। इसके अलावा सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स हासिल करने वाले रेडर्स की लिस्ट में परदीप के आसपास भी कोई नहीं है। आने वाले एक-दो सीजन में डुबकी किंग का रिकॉर्ड टूटता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है।

Ad

Pro Kabaddi League में Pardeep Narwal के अलावा किन खिलाड़ियों के हैं 1000 से ऊपर रेड पॉइंट्स?

परदीप नरवाल के अलावा 4 और खिलाड़ियों ने PKL में 1000 से ज्यादा रेड पॉइंट्स हासिल किए हैं। बंगाल वॉरियर्स के कप्तान मनिंदर सिंह (1261) , जयपुर पिंक पैंथर्स के राहुल चौधरी (1041), दीपक निवास हूडा (1020) और तेलुगु टाइटंस के कप्तान पवन कुमार सेहरावत (1019) यह कारनामा कर चुके हैं।

PKL में परदीप नरवाल ने 1000 रेड पॉइंट्स सातवें सीजन में पूरे किए, तो मनिंदर सिंह, राहुल चौधरी और दीपक निवास हूडा ने यह कारनामा पिछले सीजन में किया था। इस बीच पवन कुमार सेहरावत ने Pro Kabaddi 2023 में ही 1000 से ऊपर रेड पॉइंट्स पूरे किए।

इनके अलावा इसी सीजन नवीन कुमार के पास भी यह कारनामा करने का अच्छा मौका है। दबंग दिल्ली केसी के कप्तान के अभी Pro Kabaddi League में 976 रेड पॉइंट्स हैं और निश्चित तौर पर उनके पास इसी हफ्ते 1000 रेड पॉइंट्स पूरे करने का मौका है।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications