Pro Kabaddi League के 10वें सीजन में डिफेंस का खराब प्रदर्शन पूर्व चैंपियन टीम को पड़ा भारी, लगातार दूसरे मैच में मिली शिकस्त 

Pro Kabaddi League
Pro Kabaddi League के 10वें सीजन में पुनेरी पलटन की दूसरी जीत (Photo: PKL)

Pro Kabaddi League: पुनेरी पलटन (Puneri Paltan) ने प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के 10वें सीजन के 13वें मैच में यू मुंबा (U Mumba) को 43-32 से हराया। यह इस सीजन में पुनेरी पलटन की लगातार दूसरी जीत है और यू मुंबा की तीन मैचों के बाद यह दूसरी हार है।

Ad

Pro Kabaddi League के इस मैच में पुनेरी पलटन के लिए रेडिंग में सबसे ज्यादा 9 पॉइंट्स मोहित गोयत ने लिए और डिफेंस में अबिनेश नादराजन, संकेत सावंत, मोहित गोयत, गौरव खत्री और मोहम्मदरेज़ा शादलू ने 3-3 टैकल पॉइंट्स लिए। यू मुंबा के लिए पी राणे और जय भगवान ने 5-5 रेड पॉइंट्स लिए। डिफेंस में विश्वनाथ ने 3 टैकल पॉइंट्स लिए।

Ad

Pro Kabaddi League के 10वें सीजन में U Mumba की लगातार दूसरी हार

पहले हाफ में पुनेरी पलटन ने 21-13 से बढ़त बनाई। यू मुंबा के लिए गुमान सिंह ने एक रेड में दो पॉइंट्स हासिल करते हुए अच्छी शुरुआत की, लेकिन जल्द ही पंकज मोहिते ने सुपर रेड करते हुए अपनी टीम का खाता खोला। पुणे ने यहां से दबदबा बनाना शुरू किया। इस बीच पी राणे ने मल्टी पॉइंट रेड की और लग रहा था कि मुंबई यहां से वापसी करेगा। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और इस बीच पुणे की रेड में मुंबई के तीन डिफेंडर्स आउट हो गए। इसके बाद 8वें मिनट में पहली बार मुंबई ऑल-आउट हो गई। पुणे ने अपने दबदबे को कम नहीं होने दिया और शानदार तरीके से अपनी लीड में इजाफा किया।

मैच के पहले 10 मिनट में मुंबई ने डिफेंस में एक पॉइंट भी हासिल नहीं किया था। मुंबई पर एक बार फिर ऑल-आउट का खतरा मंडराने लगा था, लेकिन 13वें मिनट में विश्वनाथ ने मोहित गोयत को सुपर टैकल करते हुए अपनी टीम का डिफेंस में खाता खोला। इसी के साथ मुंबई ने खुद को लोना से बचाया। यू मुंबा ने पहला हाफ खत्म होते-होते थोड़ा मोमेंटम हासिल किया और इसी के साथ पुणे के साथ अंतर को भी कम किया।

Ad

मुंबई के पास दूसरे हाफ की शुरुआत में पुनेरी पलटन को ऑल-आउट करने का सुनहरा मौका था, लेकिन पुणे के डिफेंस ने दो बार सुपर टैकल करते हुए खुद को बचाया। इस बीच आखिरकार 26वें मिनट में यू मुंबा ने पुनेरी पलटन को ऑल-आउट किया। इसके बाद पुनेरी पलटन ने एक बार फिर मोमेंटम हासिल किया और अपनी लीड में इजाफा करते हुए दबाव पूरी तरह से यू मुंबा के ऊपर डाला। मुंबई ने वापसी का प्रयास जरूर किया, लेकिन डिफेंस का खराब प्रदर्शन उनके बहुत भारी पड़ा। मुंबई की टीम 38वें मिनट में ऑल-आउट हो गई और इसी के साथ उनके जीतने की उम्मीद भी खत्म हो गई।

इसके अलावा पुनेरी पलटन को यू मुंबा ने एक्सट्रा के जरिए कई पॉइंट्स दिए। अंत में पुनेरी पलटन ने जबरदस्त तरीके से इस मैच को जीत लिया। दूसरी तरफ पूर्व चैंपियन टीम यू मुंबा इस मैच में हार के अंतर को 7 या उससे अंदर रखने में कामयाब नहीं हुई और इसी वजह से उन्हें एक अंक भी नहीं मिला। Pro Kabaddi League के इस मैच में मुंबई के डिफेंस ने सिर्फ 7 पॉइंट्स लिए।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications