PKL 10 में U Mumba का शेड्यूल और टूर्नामेंट में अब तक किये गये प्रदर्शन पर नज़र 

          PKL 10 U Mumba Schedule
PKL 10 U Mumba Schedule

Pro Kabaddi 2023: प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के 10वें सीजन की शुरुआत 2 दिसम्बर से अहमदाबाद में होगी और सभी 132 मैचों का शेड्यूल आ चुका है। PKL के पिछले सीजन में नौवें स्थान पर रहने वाली यू मुंबा (U Mumba) का सामना उनके पहले मैच में 4 दिसम्बर को यूपी योद्धाज के खिलाफ होगा।

PKL 2023 में यू मुंबा का होम लेग 5 से 10 जनवरी तक मुंबई में होगा। ऐसे तो इस बार टीम में ज्यादा बदलाव नहीं किये गये हैं, लेकिन इस सीजन में उनसे बेहतर प्रदर्शन की होगी।

PKL 10 में यू मुंबा (U Mumba) का शेड्यूल

#) यू मुंबा vs यूपी योद्धाज, अहमदाबाद (4 दिसंबर 2023)

#) गुजरात जायंट्स vs यू मुंबा, अहमदबाद (5 दिसंबर 2023)

#) पुनेरी पलटन vs यू मुंबा, बेंगलुरु (8 दिसंबर 2023)

#) यू मुंबा vs पटना पाइरेट्स, पुणे (15 दिसंबर 2023)

#) यू मुंबा vs तमिल थलाइवाज, पुणे (17 दिसंबर 2023)

#) यू मुंबा vs बंगाल वॉरियर्स, चेन्नई (24 दिसंबर 2023)

#) तेलुगु टाइटं vs यू मुंबा, नोएडा (30 दिसंबर 2023)

#) यू मुंबा vs बेंगलुरु बुल्स, मुंबई (5 जनवरी 2024)

#) यू मुंबा vs जयपुर पिंक पैंथर्स, मुंबई (6 जनवरी 2024)

#) यू मुंबा vs दबंग दिल्ली केसी, मुंबई (8 जनवरी 2024)

#) यू मुंबा vs हरियाणा स्टीलर्स, मुंबई (10 जनवरी 2024)

#) जयपुर पिंक पैंथर्स vs यू मुंबा, जयपुर (15 जनवरी 2024)

#) दबंग दिल्ली केसी vs यू मुंबा, हैदराबाद (20 जनवरी 2024)

#) यू मुंबा vs पुनेरी पलटन, हैदराबाद (23 जनवरी 2024)

#) यू मुंबा vs गुजरात जायंट्स, पटना (26 जनवरी 2024)

#) तमिल थलाइवाज vs यू मुंबा, पटना (28 जनवरी 2024)

#) यूपी योद्धाज vs यू मुंबा, दिल्ली (3 फरवरी 2024)

#) बेंगलुरु बुल्स vs यू मुंबा, दिल्ली (4 फरवरी 2024)

#) पटना पाइरेट्स vs यू मुंबा, कोलकाता (10 फरवरी 2024)

#) बंगाल वॉरियर्स vs यू मुंबा, कोलकाता (12 फरवरी 2024)

#) हरियाणा स्टीलर्स vs यू मुंबा, पंचकुला (17 फरवरी 2024)

#) यू मुंबा vs तेलुगु टाइटंस, पंचकुला (20 फरवरी 2024)

प्रो कबड्डी लीग (PKL) में यू मुंबा (U Mumba) का अभी तक का प्रदर्शन

सीजन 1, 2014 - रनर अप (जयपुर पिंक पैंथर्स ने फाइनल में हराया था)

सीजन 2, 2015 - चैंपियन (फाइनल में बेंगलुरु बुल्स को हराया)

सीजन 3, 2016 - रनर अप (पटना पाइरेट्स ने फाइनल में हराया था)

सीजन 4, 2016 - पांचवां स्थान

सीजन 5, 2017 - जोन ए में चौथा स्थान

सीजन 6, 2018 - एलिमिनेटर में यूपी योद्धा ने हराया (अंक तालिका में जोन ए में दूसरे स्थान पर रहे थे)

सीजन 7, 2019 - सेमीफाइनल में बंगाल वॉरियर्स ने हराया (अंक तालिका में चौथे स्थान पर रहे थे)

सीजन 8, 2021-22 - 10वां स्थान

सीजन 9, 2022 - नौवां स्थान

Quick Links

App download animated image Get the free App now