Pro Kabaddi League: तमिल थलाइवाज की धमाकेदार जीत के बाद पॉइंट्स टेबल, टॉप 5 रेडर्स और डिफेंडर्स

प्रो कबड्डी लीग अंक तालिका अपडेट
प्रो कबड्डी लीग अंक तालिका अपडेट

PKL 11 Updated Points Table : प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के 11वें सीजन में मंगलवार 26 नवंबर को दो मैच खेले गए। इस दौरान तमिल थलाइवाज ने यूपी योद्धा को एकतरफा हरा दिया। जबकि पटना पाइरेट्स और दबंग दिल्ली के बीच हुआ दूसरा मुकाबला 39-39 से टाई रहा।

Ad

इन दोनों मैचों के बाद अंक तालिका में एक बार फिर काफी फेरबदल हुआ है। दबंग दिल्ली की टीम टाई खेलने के बावजूद छठे से तीसरे पायदान पर आ गई है। जबकि पटना पाइरेट्स की टीम 7वें से छठे नंबर पर आ गई है। वहीं तमिल थलाइवाज को जीत के बावजूद कोई फायदा नहीं हुआ और वो 9वें नंबर पर बने रहेंगे। आइए जानते हैं इन मैचों के बाद अंक तालिका में किस टीम की क्या स्थिति है।

Ad

Pro Kabaddi League 2024 का पॉइंट्स टेबल इस प्रकार है:

1) हरियाणा स्टीलर्स - 13 मैचों के बाद 51 पॉइंट्स

2) यू मुम्बा - 13 मैचों के बाद 45 पॉइंट्स

3) दबंग दिल्ली केसी - 14 मैचों के बाद 43 पॉइंट्स

4) तेलुगु टाइटंस - 13 मैचों के बाद 43 पॉइंट्स

5) पुनेरी पलटन - 13 मैचों के बाद 42 पॉइंट्स

6) पटना पाइरेट्स - 13 मैचों के बाद 42 पॉइंट्स

7) जयपुर पिंक पैंथर्स - 13 मैचों के बाद 40 पॉइंट्स

8) यूपी योद्धाज - 13 मैचों के बाद 38 पॉइंट्स

9) तमिल थलाइवाज - 13 मैचों के बाद 33 पॉइंट्स

10) बंगाल वॉरियर्स - 12 मैचों के बाद 24 पॉइंट्स

11) गुजरात जायंट्स - 12 मैचों के बाद 20 पॉइंट्स

12) बेंगलुरु बुल्स - 14 मैचों के बाद 16 पॉइंट्स

Pro Kabaddi League 2024 के टॉप 5 रेडर्स

1) देवांक (पटना पाइरेट्स) - 164 रेड पॉइंट्स

2) आशु मलिक (दबंग दिल्ली केसी) - 159 रेड पॉइंट्स

3) अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 147 रेड पॉइंट्स

4) अजीत (यू मुम्बा) - 108 रेड पॉइंट्स

5) नितिन धनकड़ (बंगाल वारियर्स) - 106 रेड पॉइंट्स

Pro Kabaddi League 2024 के टॉप 5 डिफेंडर्स

1) नितिन रावल (बेंगलुरु बुल्स) - 49 टैकल पॉइंट्स

2) गौरव खत्री (पुनेरी पलटन) - 46 टैकल पॉइंट्स

3) नितेश कुमार (तमिल थलाइवाज) - 45 टैकल पॉइंट्स

4) मोहम्मदरेजा शादलू (हरियाणा स्टीलर्स) - 45 टैकल पॉइंट्स

5) सुमित सांगवान (यूपी योद्धा) - 42 टैकल पॉइंट्स

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications