PKL 11 Updated Points Table : प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के 11वें सीजन में बुधवार 27 नवंबर को दो मैच खेले गए। पहला मुकाबला हरियाणा स्टीलर्स और पुनेरी पलटन के बीच खेला गया जिसमें पुनेरी पलटन की टीम ने एकतरफा जीत हासिल की। जबकि दूसरा मैच बंगाल वारियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेला गया जिसमें गुजरात की टीम ने रोमांचक जीत हासिल की।
इन दो मैचों के बाद अंक तालिका में भी बदलाव हुआ है। हरियाणा स्टीलर्स की टीम पहले स्थान पर बनी रहेगी। उन्होंने अपनी पोजिशन को और मजबूत कर लिया है। पुनेरी पलटन की टीम इस हार के बाद छठे नंबर पर चली गई है। जबकि बंगाल वारियर्स और गुजरात जायंट्स की पोजिशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आइए जानते हैं इन मैचों के बाद अंक तालिका में किस टीम की क्या स्थिति है।
Pro Kabaddi League 2024 का पॉइंट्स टेबल इस प्रकार है:
1) हरियाणा स्टीलर्स - 14 मैचों के बाद 56 पॉइंट्स
2) यू मुम्बा - 13 मैचों के बाद 45 पॉइंट्स
3) दबंग दिल्ली केसी - 14 मैचों के बाद 43 पॉइंट्स
4) तेलुगु टाइटंस - 13 मैचों के बाद 43 पॉइंट्स
5) पटना पाइरेट्स - 13 मैचों के बाद 42 पॉइंट्स
6) पुनेरी पलटन - 14 मैचों के बाद 42 पॉइंट्स
7) जयपुर पिंक पैंथर्स - 13 मैचों के बाद 40 पॉइंट्स
8) यूपी योद्धाज - 13 मैचों के बाद 38 पॉइंट्स
9) तमिल थलाइवाज - 13 मैचों के बाद 33 पॉइंट्स
10) बंगाल वॉरियर्स - 13 मैचों के बाद 25 पॉइंट्स
11) गुजरात जायंट्स - 13 मैचों के बाद 25 पॉइंट्स
12) बेंगलुरु बुल्स - 14 मैचों के बाद 16 पॉइंट्स
Pro Kabaddi League 2024 के टॉप 5 रेडर्स
1) देवांक (पटना पाइरेट्स) - 164 रेड पॉइंट्स
2) आशु मलिक (दबंग दिल्ली केसी) - 159 रेड पॉइंट्स
3) अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 147 रेड पॉइंट्स
4) नितिन धनकड़ (बंगाल वारियर्स) - 112 रेड पॉइंट्स
4) अजीत (यू मुम्बा) - 108 रेड पॉइंट्स
Pro Kabaddi League 2024 के टॉप 5 डिफेंडर्स
1) नितिन रावल (बेंगलुरु बुल्स) - 49 टैकल पॉइंट्स
2) मोहम्मदरेजा शादलू (हरियाणा स्टीलर्स) - 49 टैकल पॉइंट्स
3) गौरव खत्री (पुनेरी पलटन) - 46 टैकल पॉइंट्स
4) नितेश कुमार (तमिल थलाइवाज) - 45 टैकल पॉइंट्स
5) सुमित सांगवान (यूपी योद्धा) - 42 टैकल पॉइंट्स