PKL 2022 में Patna Pirates की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल, टॉप 5 रेडर्स और डिफेंडर्स 

PKL 2022
PKL 2022 में दबंग दिल्ली है सबसे ऊपर (Photo: Pro Kabaddi League)

PKL 2022 में 28 अक्टूबर को तीन मुकाबले खेले गए थे। तमिल थलाइवाज ने जयपुर पिंक पैंथर्स (TAM vs JAI) को 38-27 और पटना पाइरेट्स ने यूपी योद्धाज (PAT vs UP) को 34-29 से हराया था। इसके अलावा हरियाणा स्टीलर्स और पुनेरी पलटन (HAR vs PAT) के बीच मुकाबला 27-27 से टाई रहा।

9वें सीजन के 44वें मुकाबले के बाद अंक तालिका में फेरबदल देखने को मिला पुनेरी पलटन ने टॉप 2 में एंट्री की, हरियाणा स्टीलर्स, यूपी योद्धाज ने भी अंक तालिका में छोटी छलांग लगाई। साथ ही पटना पाइरेट्स और तमिल थलाइवाज ने भी अहम जीत दर्ज की। सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स और टैकल पॉइंट्स अभी दबंग दिल्ली केसी के नवीन कुमार और बंगाल वॉरियर्स के गिरीश मारुती एर्नाक के नाम है।

इस आर्टिकल में हम PKL 2022 के पॉइंट्स टेबल, टॉप 5 रेडर्स और डिफेंडर्स की लिस्ट पर नजर डालने वाले हैं।

PKL 2022 का मौजूदा पॉइंट्स टेबल इस प्रकार है:

1- दबंग दिल्ली केसी (7 मैचों के बाद 27 पॉइंट्स)

2- पुनेरी पलटन (8 मैचों के बाद 27 पॉइंट्स)

3- जयपुर पिंक पैंथर्स (8 मैचों के बाद 26 पॉइंट्स)

4- बेंगलुरु बुल्स (7 मैचों के बाद 24 पॉइंट्स)

5- बंगाल वॉरियर्स (7 मैचों के बाद 21 पॉइंट्स)

6- हरियाणा स्टीलर्स (8 मैचों के बाद 21 पॉइंट्स)

7- यू मुंबा (7 मैचों के बाद 21 पॉइंट्स)

8- यूपी योद्धाज (7 मैचों के बाद 19 पॉइंट्स)

9- गुजरात जायंट्स (7 मैचों के बाद 19 पॉइंट्स)

10- पटना पाइरेट्स (8 मैचों के बाद 18 पॉइंट्स)

11- तमिल थलाइवाज (7 मैचों के बाद 15 पॉइंट्स)

12- तेलुगु टाइटंस (7 मैचों के बाद 7 पॉइंट्स)

PKL 2022 में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स हासिल करने वाले टॉप 5 रेडर्स

1- नवीन कुमार (दबंग दिल्ली केसी) - 7 मैचों के बाद 91 रेड पॉइंट्स

2- राकेश (गुजरात जायंट्स) - 7 मैचों के बाद 90 पॉइंट्स

3- अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 8 मैचों के बाद 81 रेड पॉइंट्स

4- भरत (बेंगलुरु बुल्स)- 7 मैचों के बाद 72 रेड पॉइंट्स

5- असलम इनामदार (पुनेरी पलटन) - 8 मैचों के बाद 71 रेड पॉइंट्स

PKL 2022 में सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स हासिल करने वाले टॉप 5 डिफेंडर्स

1- गिरीश एर्नाक (बंगाल वॉरियर्स) - 7 मैचों के बाद 29 टैकल पॉइंट्स

2- अंकुश (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 8 मैचों के बाद 27 टैकल पॉइंट्स

3- सुनील कुमार (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 8 मैचों के बाद 26 टैकल पॉइंट्स

4- कृष्णा (दबंग दिल्ली केसी) - 7 मैचों के बाद 23 टैकल पॉइंट्स

5- सौरभ नंदल (बेंगलुरु बुल्स) - 7 मैचों के बाद 22 टैकल पॉइंट्स

Quick Links

Edited by Narender