प्रो कबड्डी लीग, पीकेएल (Pro Kabaddi League, PKL) के 8वें सीजन के लिए यू मुंबा (U Mumba) ने ईरानी खिलाड़ी फज़ल अत्राचली (Fazel Atrachali) को अपनी टीम का कप्तान का बनाया है। इसके अलावा मुख्य रेडर अभिषेक सिंह (Abhishek Singh) को उपकप्तान बनाते हुए अहम जिम्मेदारी दी है। View this post on Instagram Instagram Postयह पहला मौका नहीं होगा जब फज़ल अत्राचली यू मुंबा की कप्तानी करने वाले हैं। इससे पहले भी टीम की कमान संभाल चुके हैं और उनकी कप्तानी में टीम ने अच्छा प्रदर्शन भी किया है। इसके अलावा PKL 7 में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले अभिषेक सिंह को भी बड़ी जिम्मेदारी मिली है और टीम को उनसे काफी ज्यादा उम्मीद रहने वाली है।दूसरे सीजन में PKL का खिताब जीतने वाली यू मुंबा का प्रदर्शन पिछले सीजन में भी काफी ज्यादा जबरदस्त रहा था। उन्होंने दूसरे सेमीफाइनल तक का सफल तय किया था, लेकिन वो फाइनल में जगह बनाने से चूक गए थे। हालांकि इस बार वो और बेहतर करते हुए दूसरी बार खिताबी जीत दर्ज करना चाहेंगे।PKL के सीजन 8 में यू मुंबा का पहला मुकाबला 22 दिसंबर 2021 को बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ होने वाला है। यह इस सीजन का पहला मुकाबला भी होने वाला है और हर किसी की नजर इस मैच के ऊपर होने वाली है। मुंबई की टीम में हरेंद्र कुमार, अजीत, अजिंक्य कापरे जैसे खिलाड़ी भी मौजूद हैं।आपको बता दें कि यू मुंबा के अलावा तमिल थलाइवाज़ ने अपने कप्तान और उपकप्तान का ऐलान कर दिया है। PKL 8 के लिए जहां सुरजीत सिंह को कप्तान बनाया गया है, तो साथ ही में के प्रपंजन को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। इन दोनों खिलाड़ियों के ऊपर काफी बड़ी जिम्मेदारी होने वाली है। View this post on Instagram Instagram PostPro Kabaddi League, PKL में अभी तक फज़ल अत्राचली और अभिषेक सिंह का प्रदर्शन कैसा रहा है?फज़ल अत्राचली ने अभी तक अपने Pro Kabaddi League के करियर में 103 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके 321 पॉइंट हैं। फज़ल ने 317 पॉइंट टैकल और 4 पॉइंट रेड के जरिए हासिल किए हैं। इसके अलावा PKL में उन्होंने 21 बार हाई 5 हासिल किया, तो वो 20 सुपर टैकल भी कर चुके हैं।PKL में अभी तक अभिषेक सिंह ने 36 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके 216 पॉइंट हैं। अभिषेक सिंह ने PKL में 209 रेड पॉइंट्स और 7 टैकल पॉइंट्स हासिल किए हैं। इसके अलावा उन्होंने 12 सुपर 10 लगाए हैं और वो 4 सुपर रेड भी कर चुके हैं।