PKL 8 के ओपनिंग मैच के लिए यू मुंबा की संभावित प्लेइंग 7 पर नजर 

PKL 8 में यू मुंबा का पहला मुकाबला बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ होने वाला है। (Photo: Pro Kabaddi League)
PKL 8 में यू मुंबा का पहला मुकाबला बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ होने वाला है। (Photo: Pro Kabaddi League)

प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के दूसरे सीजन की विजेता टीम यू मुंबा (U Mumba) का प्रदर्शन पीकेएल 7 (PKL 7) में काफी जबरदस्त रहा था और उन्होंने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था, जहां उन्हें गत विजेता बंगाल वॉरियर्स (Bengal Warriors) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

PKL 7 में यू मुंबा के लिए खेलने वाले संदीप नरवाल, अर्जुन देशवाल और सुरिंदर सिंह जैसे खिलाड़ियों को 8वें सीजन के लिए रिलीज कर दिया। हालांकि टीम काफी ज्यादा अपने कप्तान फज़ल अत्राचली और मुख्य रेडर अभिषेक सिंह के ऊपर निर्भर करने वाली है। इसके अलावा भी टीम में कई अहम खिलाड़ी शामिल हैं।

यू मुंबा अपने अभियान की शुरुआत PKL 8 में 22 दिसंबर को पूर्व चैंपियन बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ करने वाली है। उनकी नजर पूरी तरह से जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने पर होगी। इस आर्टिकल में हम यू मुंबा की पहले मैच के लिए संभावित स्टार्टिंग सेवन लेकर आए हैं।

PKL 8 के लिए यू मुंबा की टीम इस प्रकार है:

फजल अत्रचली, अभिषेक सिंह, हरेंद्र कुमार, नवनीत, अजिंक्ये कापरे, मोहसेन मघसौदलू जाफरी, अजीत कुमार, पंकज, रिंकू, सुनील सिद्धगावली, अजीत, जशनदीप सिंह, कमलेश, शिवम अनील, प्रिंस, राहुल सेतपाल, एस प्रताप और आशीष कुमार सांगवान।

आइए नजर डालते हैं Pro Kabaddi League 8 के पहले मैच में यू मुंबा की सेवन में किन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है:

#) लेफ्ट कॉर्नर - फज़ल अत्राचली (कप्तान और डिफेंडर)

#) लेफ्ट इन - अभिषेक सिंह (उपकप्तान और रेडर)

#) लेफ्ट कवर - हरेंद्र कुमार (डिफेंडर)

#) सेंटर - वी अजीत कुमार (रेडर)

#) राइट कवर - आशीष कुमार (डिफेंडर)

#) राइट इन - अजिंक्य कापरे (ऑलराउंडर)

#) राइट कॉर्नर - रिंकू एचसी (डिफेंडर, PKL में उनका डेब्यू है)

Quick Links