PUN vs MUM Dream11 Kabaddi Prediction प्लेइंग 7 अपडेट आज के Puneri Paltan vs U Mumba PKL 9 मैच के लिए - 16 अक्टूबर, 2022

PKL
(Photo: Pro Kabaddi League 2022)

प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के 9वें सीजन में आज महारष्ट्र डर्बी होने वाली है और 22वें मुकाबले में पुनेरी पलटन का मुकाबला यू मुंबा (PUN vs MUM) के बीच खेला जाने वाला है। दोनों टीमों के बीच 16 अक्टूबर को बैंगलोर के कंटीरवा स्टेडियम में खेला जाने वाला है।

पुनेरी पलटन ने अभी तक PKL 2022 में 3 मैच खेले हैं, जिसमें दो मैचों में उन्हें हार मिली है और एक मुकाबला उनका टाई रहा है। अभी भी उन्हें अपनी पहली जीत की तलाश है और अंक तालिका में वो 4 अंकों के साथ 11वें स्थान पर हैं। दूसरी तरफ यू मुंबा ने 3 में से दो मुकाबले जीते हैं और एक मैच में उन्हें हार मिली है। मुंबई ने अपने पिछले दोनों मैच जीते हैं और उनकी नज़र जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी। वो अंक तालिका में 10 अंकों के साथ 5वें स्थान पर हैं।

PKL 2022 में पुनेरी पलटन और यू मुंबा की हालिया फॉर्म कैसी है?

पुनेरी पलटन को अपने पिछले मैच में 10 पॉइंट्स के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। यू मुंबा की टीम अपना पिछला मैच तमिल थलाइवाज के खिलाफ 39-32 से जीती थी।

PUN vs MUM के बीच PKL 2022 के 22वें मैच के लिए संभावित प्लेइंग 7

पुनेरी पलटन

फज़ल अत्राचली (कप्तान), मोहम्मद नबीबक्श, असलम इनामदार, मोहित गोयत, संकेत सावंत, गौरव खत्री और बालासाहेब जाधव।

यू मुंबा

सुरिंदर सिंह (कप्तान), गुमान सिंह, आशीष, जय भगवान, रिंकू एचसी, हरेंदर कुमार और किरन मागर।

मैच डिटेल

मैच - Puneri Paltan vs U Mumba, 22वां मुकाबला

तारीख - 16 अक्टूबर 2022, 7:30 PM IST

स्थान - कंटीरवा स्टेडियम, बैंगलोर

PUN vs MUM के बीच PKL 2022 मैच के लिए Dream11 Kabaddi Fantasy Suggestions

Fantasy Suggestion #1: फज़ल अत्राचली, सुरिंदर सिंह, रिंकू एचसी, जय भगवान, गौरव खत्री, गुमान सिंह और मोहित गोयत।

कप्तान - गुमान सिंह, उपकप्तान - फज़ल अत्राचली

Fantasy Suggestion #2: मोहम्मद नबीबक्श, सुरिंदर सिंह, रिंकू एचसी, आशीष, गौरव खत्री, गुमान सिंह और असलम इनामदार।

कप्तान - असलम इनामदार, उपकप्तान - सुरिंदर सिंह

Quick Links

Edited by Narender
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications