Pro Kabaddi League में दो साल बाद दिग्गज की वापसी, गत विजेता ने किया बहुत बड़ा ऐलान

Pro Kabaddi League
Pro Kabaddi League में हुई रोहित कुमार की वापसी (Photo: PKL)

Rohit Kumar announced assistant coach Puneri Paltan PKL 11: प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के 11वें सीजन का इंतजार फैंस को बेसब्री से है और टीमों ने अपनी ट्रेनिंग की शुरुआत भी कर दी है। इस बीच गत विजेता पुनेरी पलटन (Puneri Paltan) ने हाल ही में बहुत बड़ा ऐलान करते हुए फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। दिग्गज खिलाड़ी रोहित कुमार की एक बार फिर PKL में वापसी हो गई है।

Ad

कुछ दिन पहले पुनेरी पलटन ने अपने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की हिंट दी थी कि उनकी टीम में 'खिलाड़ी' की एंट्री होने वाली है, जिसके बाद हर कोई कयास लगा रहा था कि वो और कोई नहीं बल्कि रोहित कुमार हैं। हालांकि, वो किस तरह वापसी करने वाले हैं इसकी पुष्टि पुणे ने कर दी है। पलटन ने सोशल मीडिया के जरिए रोहित को सहायक कोच बनाने का ऐलान किया। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा,

"Pro Kabaddi League के 11वें सीजन के लिए दो बार के विजेता और स्टार परफॉर्मर रोहित कुमार सहायक कोच के रूप में पलटन स्क्वाड का हिस्सा बन गए हैं। उनका पुनेरी स्टाइल में स्वागत करते हैं। पलटन स्क्वाड में आपका स्वागत है, रोहित।

आप पुनेरी पलटन द्वारा किया गया पोस्ट यहां देख सकते हैं:

Ad

Pro Kabaddi League में आखिरी बार कब खेले थे रोहित कुमार?

रोहित कुमार इस लीग के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक रहे हैं और वो अलग-अलग टीमों के लिए खेल चुके हैं। वो आखिरी बार Pro Kabaddi League में 2022 में हुए सीजन 9 में खेलते हुए दिखाई दिए थे, जहां वो गुजरात जायंट्स का हिस्सा थे। उस सीजन में रोहित ने सिर्फ दो मैच खेले और सिर्फ एक पॉइंट हासिल करने में कामयाब हुए थे।

आपको बता दें कि रोहित कुमार ने अपने करियर की शुरुआत सीजन 3 में पटना पाइरेट्स के लिए खेलते हुए की थी। इसके बाद वो सीजन 4 से लेकर सीजन 7 तक बेंगलुरु बुल्स के लिए थे। सीजन 8 में वो तेलुगु टाइटंस और सीजन 9 में गुजरात जायंट्स के लिए खेलते हुए दिखाई दिए। इंजरी के कारण रोहित पिछले कुछ सीजन में ज्यादा छाप छोड़ने में कामयाब नहीं हुए।

वो तीसरे (पटना पाइरेट्स) और छठे (बेंगलुरु बुल्स) सीजन में PKL चैंपियन बनने वाली टीम का हिस्सा थे। Pro Kabaddi League में रोहित ने 101 मैचों में 730 पॉइंट्स स्कोर किए, जिसमें उन्होंने 26 सुपर 10 और 16 सुपर रेड भी लगाई हैं। डिफेंस करते हुए वो एक बार हाई 5 लगाने में भी कामयाब हुए।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications