Puneri Paltan PKL 11 Schedule: प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के 11वें सीजन में पुनेरी पलटन का पहला मुकाबला 19 अक्टूबर को हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ खेला जाएगा। बता दें कि, दोनों टीमों PKL 10 की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं, जिसमें पुनेरी पलटन ने कड़े मुकाबले में जीत हासिल करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की थी। ऐसे में अब PKL 11 में पुनेरी पलटन अपने खिताब का बचाव करने मैट पर उतरेगी। पुनेरी पलटन PKL 9 और PKL 10 में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दो बार फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही है। Pro Kabaddi League सीजन-11 के मद्देनजर गत-विजेता पुनेरी पलटन ने अपनी तैयारियां शुरु कर दी हैं। इस दौरान पुनेरी पलटन ने PKL 11 के लिए अपने कोर खिलाड़ियों को रिटेन किया था और इसके साथ ही ऑक्शन में बैकअप भी तैयार किया है और इसी वजह से वो काफी मजबूत दिखाई दे रहे हैं। इस आर्टिकल में हम आपको PKL 11 के लिए पुनेरी पलटन के शेड्यूल की जानकारी देने वाले हैं। PKL 11 के लिए पुनेरी पलटन के शेड्यूल पर नजरहैदराबाद लेग19 अक्टूबर - पुनेरी पलटन vs हरियाणा स्टीलर्स21 अक्टूबर - पुनेरी पलटन vs पटना पाइरेट्स23 अक्टूबर - तमिल थलाइवाज vs पुनेरी पलटन25 अक्टूबर - बेंगलुरु बुल्स vs पुनेरी पलटन29 अक्टूबर - बंगाल वॉरियर्स vs पुनेरी पलटन03 नवंबर - पुनेरी पलटन vs यू मुम्बा04 नवंबर - पुनेरी पलटन vs गुजरात जायंट्स09 नवंबर - तेलुगु टाइटंस vs पुनेरी पलटननोएडा लेग12 नवंबर - दबंग दिल्ली केसी vs पुनेरी पलटन17 नवंबर - जयपुर पिंक पैंथर्स vs पुनेरी पलटन19 नवंबर - पुनेरी पलटन vs यूपी योद्धाज24 नवंबर - पुनेरी पलटन vs बंगाल वॉरियर्स25 नवंबर - पुनेरी पलटन vs जयपुर पिंक पैंथर्स27 नवंबर - हरियाणा स्टीलर्स vs पुनेरी पलटन29 नवंबर - गुजरात जायंट्स vs पुनेरी पलटनपुणे लेग03 दिसंबर - यू मुम्बा vs पुनेरी पलटन07 दिसंबर - यूपी योद्धाज vs पुनेरी पलटन09 दिसंबर - पुनेरी पलटन vs दबंग दिल्ली केसी13 दिसंबर - पुनेरी पलटन vs बेंगलुरु बुल्स16 दिसंबर - पटना पाइरेट्स vs पुनेरी पलटन20 दिसंबर - पुनेरी पलटन vs तेलुगु टाइटंस23 दिसंबर - पुनेरी पलटन vs तमिल थलाइवाज