Pro Kabaddi League: ऑक्शन के बाद पुनेरी पलटन की बेस्ट प्लेइंग 7

Pro Kabaddi League
PKL 11 के लिए पुनेरी पलटन की बेस्ट 7 क्या हो सकती है? (Photo: Pro Kabaddi League)

Puneri Paltan Best Playing 7 After PKL 11 Auction: गत विजेता पुनेरी पलटन (पुनेरी पलटन) ने प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के 11वें सीजन के लिए अपने ज्यादातर खिलाड़ियों को रिटेन किया था। इसी वजह से PKL 11 ऑक्शन में उन्हें सिर्फ अच्छे लेफ्ट कॉर्नर और कुछ बैकअप की तलाश थी।

Ad

सीजन 10 में डॉमिनेट करते हुए पहली बार Pro Kabaddi League का खिताब जीतने वाली पुनेरी पलटन ने ऑक्शन में अच्छे रेडर्स और डिफेंडर्स को खरीदते हुए अपनी टीम को पहले ज्यादा मजबूत किया है। खैर, नज़र डालते हैं पुनेरी पलटन की बेस्ट प्लेइंग 7 पर:

Ad

पुनेरी पलटन की Pro Kabaddi League के 11वें सीजन के लिए बेस्ट प्लेइंग 7 क्या है?

गौरव खत्री (राइट कॉर्नर)

पुनेरी पलटन को पहली बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले गौरव खत्री एक बार फिर अपनी पुरानी टीम के लिए खेलने वाले हैं। पिछले सीजन में उन्होंने 24 मैचों में 72 पॉइंट्स स्कोर किए थे। PKL 11 में गौरव से काफी उम्मीद होने वाली है और राइट कॉर्नर पर उनकी जिम्मेदारी काफी अहम होगी।

असलम इनामदार (राइट इन)

पुनेरी पलटन के कप्तान असलम इनामदार एक शानदार रेडर होने के साथ-साथ डिफेंस में भी अपना योगदान देते हैं। इसके अलावा कप्तानी करते हुए उन्हें टीम को साथ लेकर चलना आता है। Pro Kabaddi League के 11वें सीजन में वो पुणे के सबसे प्रमुख रेडर्स में से एक होने वाले हैं।

पंकज मोहिते (सेंटर)

पुनेरी पलटन के लिए पंकज मोहिते पिछले कई सीजन से खेल रहे हैं और लगातार उन्होंने प्रभावित किया है। इस बीच वो लगातार टीम के स्टार्टिंग 7 का हिस्सा रहे हैं और PKL 11 में भी वो टीम के अहम खिलाड़ी होने वाले हैं। पंकज भी डिफेंस में योगदान देते हैं।

संकेत सावंत (लेफ्ट कवर)

पुनेरी पलटन ने PKL 11 के लिए संकेत सावंत को रिटेन किया है। पिछले सीजन में संकेत ने 22 मैचों में 32 पॉइंट्स हासिल किए थे। उनके पॉइंट्स जरूर कम थे, लेकिन उन्होंने डिफेंस में अपने साथी खिलाड़ियों का अच्छे से साथ दिया और एक बार फिर उनसे इसी प्रकार के प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

अबिनेश नादराजन (राइट कवर)

संकेत सावंत के कवर के साथ अबिनेश नादराजन PKL 10 में सबसे सफल राइट कवर में से एक थे। उनकी और संकेत की जोड़ी ने काफी धमाल मचाया और इसी वजह से पुनेरी पलटन ने Pro Kabaddi League के 11वें सीजन के लिए उन्हें रिटेन किया। पुणे को अगर सफल होना है तो इस जोड़ी को अच्छा करना होगा।

मोहित गोयत (राइट इन)

असलम इनामदार और पंकज मोहिते के साथी के रूप में मोहित गोयत भी दिखाई देंगे। मोहित ने भी अपना Pro Kabaddi League डेब्यू पुनेरी पलटन के लिए किया था और कुछ ही सीजन में उन्होंने अपना अलग नाम बनाया है। वो स्टार्टिंग 7 के अहम हिस्सा होंगे और रेडिंग के साथ डिफेंस में भी अपना योगदान देते हैं।

अमन (राइट कॉर्नर)

PKL 11 में पुनेरी पलटन को एक अलग राइट कॉर्नर को खिलाना होगा और अभी के हिसाब से अमन इस स्थान के लिए बेहतर विकल्प दिखाई दे रहे हैं। अमन पिछले कुछ सीजन बेंगलुरु बुल्स के लिए खेले, लेकिन अब वो पुनेरी पलटन के लिए जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए उन्हें नए मुकाम पर ले जाना चाहेंगे।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications