जयपूर के पूर्निमा यूनिवर्सिटी में खेले जा रहे 67वें सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन कुल मिलाकर 22 मुकाबले खेले गए। इसमें से तीन मुकाबले कल के भी थे, जोकि नहीं खेले गए थे। दूसरे दिन नवीन कुमार, अजय ठाकुर, परदीप नरवाल, राहुल चौधरी जैसे दिग्गज खिलाड़ी ने काफी निराश किया। इसके अलावा कई एकतरफा मुकाबले भी देखने को मिले।
यह भी पढ़ें: Senior National Kabaddi Championship 2020- पहले दिन हुए सभी मैचों का राउंड अप
आइए नजर डालते हैं सभी मुकाबलों के नतीजों पर -
-) तेलंगाना vs चंडीगढ़
ग्रुप एच के मुकाबले मे चंडीगढ़ ने तेलंगाना को रोमांचक मैच में 47-42 से शिकस्त दी। चंडीगढ़ के लिए विजय ने सबसे ज्यादा 21 पॉइंट हासिल किए। इसमें 19 रेड के और 2 टैकल पॉइंट्स शामिल हैं।
-) चंडीगढ़ vs आंध्रा प्रदेश
चंडीगढ़ की टीम ने ग्रुप एच के मुकाबले में आंध्रा प्रदेश की टीम को 51-34 के बड़े अंतर से हराया। विजय ने इस मैच में भी 12 अंक हासिल किए।
-)पंजाब vs असम
ग्रुप बी के मुकाबले में पंजाब ने एकतरफा मुकाबले में असम को 52-19 से करारी शिकस्त दी।
-) इंडियन रेलवे vs झारखंड
ग्रुप ए के मुकाबले में इंडियन रेलवे ने झारखंड को 37-7 से एकतरफा मुकाबले में हराया। पवन सेहरावत ने 8, तो रोहित गुलिया ने 9 रेड पॉइंट्स हासिल किए।
-)दिल्ली vs गोवा
ग्रुप डी के मुकाबले में दिल्ली ने गोवा को 38-32 से हराया। दिल्ली के लिए अमित नागर ने सुपर 10, तो आशीष ने हाई 5 लगाया।