TEL vs MUM Dream11 Prediction: संभावित प्लेइंग 7 अपडेट आज के PKL 2022 मैच के लिए - 19 नवंबर, 2022

PKL 2022
(Photo: Pro Kabaddi League, PKL 2022)

PKL 2022 का 88वां मुकाबला घरेलू टीम तेलुगु टाइटंस और यू मुंबा (TEL vs MUM) के बीच 19 नवंबर को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के गचीबाउली इंडोर स्टेडियम में खेला जाने वाला है।

Telugu Titans ने अभी तक PKL 2022 में 15 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने सिर्फ एक मैच में ही जीत दर्ज की है। 14 मैच वो हार चुके हैं और 9 अंकों के साथ वो अंक तालिका में आखिरी स्थान पर हैं। Telugu Titans को अपने पिछले 12 मैचों से जीत नहीं मिली है और आखिरी मुकाबले में उन्हें Bengal Warriors के खिलाफ हार मिली। U Mumba ने PKL 2022 में 14 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 8 मैच जीते हैं और 6 मुकाबलों में उन्हें हार मिली है। वो 43 अंकों के साथ अंक तालिका में 5वें स्थान पर हैं। U Mumba ने अपने पिछले 5 में से दो मुकाबले जीते हैं और अपना आखिरी मैच वो Jaipur Pink Panthers के खिलाफ हारे थे।

TEL vs MUM के बीच PKL 2022 के 88वें मैच के लिए संभावित प्लेइंग 7

Telugu Titans

परवेश भैंसवाल (कप्तान), डी प्रिंस, विशाल भारद्वाज, टी आदर्श, सिद्धार्थ देसाई, अंकित और अभिषेक सिंह।

U Mumba

सुरिंदर सिंह (कप्तान), रिंकू एचसी, किरन मगर, जय भगवान, गुमान सिंह, आशीष और हरेंदर कुमार।

मैच डिटेल

मैच - Telugu Titans vs U Mumba, 88वां मुकाबला

तारीख - 19 नवंबर 2022, 8:30 PM IST

स्थान - हैदराबाद

TEL vs MUM के बीच PKL 2022 के 88वें मैच के लिए Dream11 Fantasy Suggestions

Fantasy Suggestion #1: परवेश भैंसवाल, रिंकू एचसी, किरन मगर, जय भगवान, सिद्धार्थ देसाई, आशीष और गुमान सिंह।

कप्तान - सिद्धार्थ देसाई, उपकप्तान - गुमान सिंह

Fantasy Suggestion #2: परवेश भैंसवाल, रिंकू एचसी, विशाल भारद्वाज, जय भगवान, सिद्धार्थ देसाई, अभिषेक सिंह और गुमान सिंह।

कप्तान - गुमान सिंह, उपकप्तान - अभिषेक सिंह

Quick Links

Edited by Narender