Top 10 Raiders of Yuva All stars Championship : : युवा ऑल स्टार्स चैंपियनशिप के दौरान कई जबरदस्त मुकाबले खेले गए। इस टूर्नामेंट का समापन हाल ही में हुआ है। टूर्नामेंट में जयपुर पिंक कब्स ने शानदार खेल दिखाया। उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में टाइटल अपने नाम कर लिया। युवा ऑल स्टार्स चैंपियनशिप में कई सारे युवा रेडर्स ने शानदार प्रदर्शन किया और अपने नाम काफी रेड पॉइंट किए। हमने ऐसे ही टॉप-10 प्लेयर्स का चयन किया है जिन्होंने सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स हासिल किए।युवा ऑल स्टार्स चैंपियनशिप के टॉप-10 रेडर्स10.कुनाल भाटी - 99 रेड पॉइंट्सकुनाल भाटी युवा ऑल स्टार्स चैंपियनशिप में 10वें सबसे ज्यादा रेड पॉइंट लेने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने कुल मिलाकर 99 रेड पॉइंट्स लिए।9.परविंदर - 108 रेड पॉइंट्सजयपुर पिंक कब्स के परविंदर ने कुल मिलाकर 108 रेड पॉइंट्स लिए और सबसे ज्यादा रेड पॉइंट के मामले में 9वें पायदान पर रहे।8.पंकज ठाकुर - 109 रेड पॉइंट्सपंकज ठाकुर ने कुल मिलाकर 109 रेड पॉइंट्स लिए और इस मामले में आठवें पायदान पर रहे।7.अर्जुन सिरोही - 111 रेड पॉइंट्सअर्जुन सिरोही ने कुल मिलाकर 111 रेड पॉइंट्स हासिल किए और इस लिस्ट में सातवें नंबर पर रहे।6.साहिल सतपाल - 113 रेड पॉइंट्ससाहिल सतपाल ने जयपुर की तरफ से बेहतरीन खेल दिखाया और 113 रेड पॉइंट्स हासिल किए।5.अंकित राना - 115 रेड पॉइंट्सअंकित राना ने शानदार खेल टूर्नामेंट में दिखाया और 115 पॉइंट्स लिए।4.अनिल सिंह - 134 रेड पॉइंट्सयुवा ऑल स्टार्स चैंपियनशिप में चैंपियन टीम जयपुर पिंक कब्स के अनिल सिंह चौथे सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स हासिल करने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने कुल मिलाकर 134 रेड पॉइंट्स हासिल किए।3.पुनीत कुमार - 156 रेड पॉइंट्सपुनीत कुमार का प्रदर्शन भी टूर्नामेंट में काफी अच्छा रहा। उन्होंने कुल मिलाकर 156 रेड पॉइंट्स हासिल किए।2.आर अभिमन्यु - 185 रेड पॉइंट्सयुवा युम्बा के आर अभिमन्यु टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स लेने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने कुल मिलाकर 185 रेड पॉइंट्स लिए।1.शिवम सिंह - 231 रेड पॉइंट्सयुवा ऑल स्टार्स चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स हासिल करने का रिकॉर्ड युवा योद्धा के शिवम सिंह ने बनाया। उन्होंने कुल मिलाकर 231 रेड पॉइंट्स हासिल किए। View this post on Instagram Instagram Post