Pro Kabaddi League में 1000 रेड पॉइंट्स हासिल करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट, परदीप नरवाल समेत ये दिग्गज शामिल

परदीप नरवाल और राहुल चौधरी (Photo Credit - Instagram/bengalurubullsofficial/rahulkabaddi)
परदीप नरवाल और राहुल चौधरी (Photo Credit - Instagram/bengalurubullsofficial/rahulkabaddi)

7 Players With 1000 Raid Points In PKL History : प्रो कबड्डी लीग का 11वां सीजन खेला जा रहा है। इस दौरान कई सारे धमाकेदार मैच भी हो रहे हैं। अभी तक कई सारे रेडर्स और डिफेंडर्स ने कमाल का प्रदर्शन किया है। इसी कड़ी में जयपुर पिंक पैंथर्स के दिग्गज रेडर अर्जुन देशवाल ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अर्जुन देशवाल ने पीकेएल में अपने 1000 रेड पॉइंट्स पूरे कर लिए हैं। वो यह कारनामा करने वाले पीकेएल इतिहास के 7वें खिलाड़ी बने हैं।

Ad

अर्जुन देशवाल ने 97वें मैच में पीकेएल में 1000 रेड पॉइंट्स लेने का कारनामा किया। वो पीकेएल में दूसरे सबसे तेज 1000 रेड पॉइंट्स हासिल करने वाले खिलाड़ी बने। अर्जुन देशवाल के अलावा और भी कई रेडर हैं जो पीकेएल में 1000 रेड पॉइंट्स हासिल कर चुके हैं। हम आपको ऐसे ही रेडर्स के बारे में बताते हैं।

Pro Kabaddi League में 1000 रेड पॉइंट्स हासिल करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

1.परदीप नरवाल - 1725 रेड पॉइंट्स

डुबकी किंग के नाम से मशहूर परदीप नरवाल के पीकेएल में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स हैं। वो अभी तक 176 मैचों में 1725 रेड पॉइंट्स हासिल कर चुके हैं।

2.मनिंदर संह - 1465 रेड पॉइंट्स

बंगाल वारियर्स के मनिंदर सिंह इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। वो परदीप नरवाल के बाद पीकेएल में 1400 रेड पॉइंट्स हासिल करने वाले मात्र दूसरे रेडर हैं। मनिंदर ने अभी तक 148 मैचों में 1465 रेड पॉइंट्स हासिल किए हैं।

3.पवन कुमार सेहरावत - 1254 रेड पॉइंट्स

तेलुगु टाइटंस के कप्तान पवन सेहरावत पीकेएल इतिहास में तीसरे सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स हासिल करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अभी तक 132 मैचों में 1254 रेड पॉइंट्स हासिल किए हैं।

4.राहुल चौधरी - 1045 रेड पॉइंट्स

'शोमैन' के नाम से मशहूर राहुल चौधरी इस लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं। जब पीकेएल का आगाज हुआ था तो पहले कुछ सीजन तक राहुल चौधरी ने पूरी तरह से अपना दबदबा बनाकर रखा था। उन्होंने अपने करियर में 154 मैचों में 1045 रेड पॉइंट्स हासिल किए।

5.नवीन कुमार - 1029 रेड पॉइंट्स

प्रो कबड्डी लीग में सबसे तेज 1000 रेड पॉइंट्स हासिल करने का रिकॉर्ड नवीन कुमार के नाम ही है। उन्होंने परदीप नरवाल का रिकॉर्ड तोड़ा था। नवीन ने अभी तक 95 मैच में 1029 पॉइंट्स हासिल किए हैं।

6.दीपक हूडा - 1020 रेड पॉइंट्स

पीकेएल इतिहास के बेहतरीन ऑलराउंडर्स में से एक दीपक हूडा इस लिस्ट में छठे पायदान पर हैं। उन्होंने 157 मैचों में 1020 पॉइंट्स लिए थे।

7.अर्जुन देशवाल - 1000 रेड पॉइंट्स

अर्जुन देशवाल ने 97वें मैच में 1000 रेड पॉइंट्स पूरे किए। उन्होंने प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन में यूपी योद्धा के खिलाफ खेले गए मैच में यह कारनामा किया।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications