Create
  • Sports News
  • Hindi Kabaddi News
  • Pro Kabaddi 2024 (PKL 11)
  • गुजरात जायंट्स (27) vs यू मुम्बा (33) , PKL 2024, 12वां मैच (Highlights): यू मुम्बा ने जीता पहला मैच, गुजरात जायंट्स के रेडर्स का खराब प्रदर्शन

गुजरात जायंट्स (27) vs यू मुम्बा (33) , PKL 2024, 12वां मैच (Highlights): यू मुम्बा ने जीता पहला मैच, गुजरात जायंट्स के रेडर्स का खराब प्रदर्शन

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedOct 23, 2024 22:11 IST

गुजरात जायंट्स vs यू मुम्बा, PKL 2024 के 12वें मैच के लाइव स्कोर को फॉलो करें:

topic-thumbnail

22:11 (IST)23 OCT 2024

PKL 2024 में आज के मैचों की लाइव कमेंट्री में हमारे साथ जुड़ने के लिए शुक्रिया। हम आपसे कल के मैचों के साथ मिलेंगे। 

22:03 (IST)23 OCT 2024

यू मुम्बा ने मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए Pro Kabaddi League सीजन-11 में अपनी पहली जीत हासिल कर ली है। इस दौरान यू मुम्बा ने 6 पॉइंट के अंतर से गुजरात जायंट्स को शिकस्त दी है। मुकाबले में विजेता यू मुम्बा के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले मोहम्मदरेज़ा जफ़रदानेश ने सर्वाधिक 10 पॉइंट हासिल किए, जिसमें 8 रेड और 2 टैकल पॉइंट शामिल रहे। इस दौरान गुजरात जायंट्स के लिए परतीक दहिया और सोमबीर ने सर्वाधिक 5-5 पॉइंट हासिल किए। गुजरात के रेडर्स का प्रदर्शन खराब रहा।

गुजरात जायंट्स (27) vs (33) यू मुम्बा (फुल टाइम)

22:00 (IST)23 OCT 2024

गुजरात की ओर से नबीबख्श की खाली रेड। मुम्बा की ओर से मनजीत की खाली रेड।

गुजरात जायंट्स (27) vs (33) यू मुम्बा (40वां मिनट)

21:58 (IST)23 OCT 2024

मुम्बा के लिए डू-ऑर-डाई रेड में रोहित का असफल प्रयास और उन्हें सोमबीर ने अपना शिकार बनाया। गुजरात के लिए राकेश ने सफल रेड लगाते हुए परवेश को बाहर का रास्ता दिखाया। इसी के साथ गुजरात मुकाबले में वापसी का प्रयास कर रही है। मुम्बा की खाली रेड और गुजरात जायंट्स ने टाइम आउट की मांग की है।

गुजरात जायंट्स (27) vs (33) यू मुम्बा (39वां मिनट)

21:56 (IST)23 OCT 2024

मुम्बा के लिए जफ़रदानेश ने सफल रेड लगाते हुए हिमांशु को बाहर का रास्ता दिखाया। इसी के साथ गुजरात के लिए गुमान सिंह रेड पॉइंट हासिल करने में असफल रहे और उन्हें रोहित ने टैकल आउट किया। इसी के साथ मुम्बा ने मुकाबले में अपनी लीड को पुख्ता कर लिया है और वह जीत की ओर बढ़ती जा रही है। गुजरात के लिए परतीक की एक और असफल रेड। परतीक को सुनील ने टैकल आउट किया। 

गुजरात जायंट्स (24) vs (32) यू मुम्बा (37वां मिनट)

21:53 (IST)23 OCT 2024

गुजरात के लिए गुमान की असफल रेड और वह सुनील का शिकार बने। इसी के साथ दोनों टीमों की एक-एक खाली रेड। गुजरात के लिए राकेश की असफल रेड। इस दौरान राकेश को जफ़रदानेश ने टैकल आउट किया। मुम्बा के डू-ऑर-डाई रेड में जफ़रदानेश का असफल प्रयास और उन्हें परतीक ने अपना शिकार बनाया। गुजरात की खाली रेड। मुम्बा के लिए रोहित ने सफल रेड लगाते हुए जितेंदर को आउट किया। गुजरात के लिए परतीक ने सफल रेड लगाते हुए सोमबीर को आउट किया।

गुजरात जायंट्स (23) vs (29) यू मुम्बा (34वां मिनट)

21:46 (IST)23 OCT 2024

गुजरात के लिए गुमान सिंह ने सफल रेड लगाते हुए रिंकू को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। मुम्बा के लिए रेड करने आए अजीत को जितेंदर ने शानदार टैकल करते हुए आउट किया। इसी के साथ दूसरे हाफ में डेढ़ मिनट का टाइम आउट लिया गया है। इस दौरान मुम्बा ने मुकाबले में 5 पॉइंट की बढ़त ले रखी है। आखिरी के 10 मिनट में मुकाबला किसी भी ओर पलट सकता है। ऐसे में रोमांचक अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए। 

गुजरात जायंट्स (21) vs (26) यू मुम्बा (31वां मिनट)

21:44 (IST)23 OCT 2024

दोनों टीमों की ओर से एक-एक खाली रेड। इस दौरान यू मुम्बा ने मुकाबले में बढ़त ले रखी है। इसी के साथ गुजरात के लिए हिमांशु और मुम्बा के लिए रोहित की एक और खाली रेड। मुम्बा के लिए रोहित ने डू-ऑर-डाई रेड में सफलता हासिल करते हुए नीरज को आउट किया। गुजरात की ओर से हिमांशु डू-ऑर-डाई रेड में असफल रहे और उन्हें परवेश ने आउट किया। 

गुजरात जायंट्स (19) vs (26) यू मुम्बा (29वां मिनट)

21:41 (IST)23 OCT 2024

मुम्बा के लिए अजीत की खाली रेड और वह रेज़ाआईमर का शिकार बने। गुजरात के लिए हिमांशु की खाली रेड। मुम्बा के लिए जफ़रदानेश की असफल रेड और उन्हें सोमबीर ने अपना शिकार बनाया। गुजरात के लिए रेड करने आए परतीक दहिया लॉबी में जाने के चलते सेल्फ आउट हो गए हैं। 

गुजरात जायंट्स (19) vs (24) यू मुम्बा (27वां मिनट)

21:36 (IST)23 OCT 2024

गुजरात के लिए हिमांशु ने सफल रेड लगाते हुए सोमबीर को आउट किया। मुम्बा के लिए अजीत ने और गुजरात के लिए हिमांशु ने बोनस पॉइंट हासिल किया। मुम्बा के लिए रेड लगाने आए अजीत को सोमबीर ने शानदार टैकल करते हुए आउट किया। इस दौरान अजीत ने बोनस पॉइंट हासिल किया। गुजरात के लिए हिमांशु की खाली रेड। जफ़रदानेश ने मुम्बा के लिए मल्टी पॉइंट रेड लगाई। इस दौरान जफ़रदानेश ने जितेंदर और नीरज को आउट किया।

गुजरात जायंट्स (16) vs (23) यू मुम्बा (24वां मिनट)

21:33 (IST)23 OCT 2024

मुकाबले में अब 20 मिनट का खेल शेष है। इस दौरान दूसरे हाफ की शुरुआत के साथ ही यू मुम्बा के लिए जफ़रदाेश ने सफल रेड लगाते हुए मल्टी पॉइंट हासिल किए। जफ़रदानेश ने परतीक और सोमबीर को अपना शिकार बनाते हुए गुजरात को मुकाबले में पहली बार ऑलआउट कर दिया है। 

गुजरात जायंट्स (13) vs (18) यू मुम्बा (21वां मिनट)

21:28 (IST)23 OCT 2024

मुम्बा के लिए जफ़रदानेश की खाली रेड। गुजरात के लिए डू-ऑर-डाई रेड लगाने आए हिमांशु को सुनील ने अपना शिकार बनाया। मुम्बा के लिए जफ़रदानेश मल्टी पॉइंट डू-ऑर-डाई रेड लगाते हुए हिमांशु और नीरज को बाहर का रास्ता दिखाया है। गुजरात के लिए परतीक ने सफल रेड लगाते हुए बोनस पॉइंट हासिल किया। इसी के साथ मुकाबले में पहले हाफ की समाप्ति हो गई है। फिलहाल मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। यू मुम्बा महज 1 पॉइंट से आगे चल रही है।

गुजरात जायंट्स (13) vs (14) यू मुम्बा (हाफ टाइम)

21:24 (IST)23 OCT 2024

गुजरात के लिए राकेश की खाली रेड। मुम्बा के लिए मनजीत की खाली रेड। इस दौरान गुजरात जायंट्स ने सबस्टीट्यूट किया है। गुजरात के लिए हिमांशु ने सफल रेड लगाते हुए सोमबीर को आउट किया। मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। यू मुम्बा के लिए रेड लगाने आए अजीत लॉबी में जाने के चलते सेल्फ आउट हो गए। इसी के साथ दोनों टीमों की एक-एक खाली रेड।

गुजरात जायंट्स (12) vs (11) यू मुम्बा (18वां मिनट)

21:21 (IST)23 OCT 2024

मुम्बा के लिए मनजीत की असफल रेड और उन्हें हिमांशु ने टैकल आउट किया। इसी के साथ दोनों टीमों की ओर से एक-एक खाली रेड। गुजरात के लिए गुमान सिंह डू-ऑर-डाई रेड में असफल रहे। इस दौरान उन्हें रिंकू ने बाहर का रास्ता दिखाया। मुम्बा के लिए अजीत ने सफल रेड लगाते हुए जितेंदर को आउट किया।

गुजरात जायंट्स (10) vs (10) यू मुम्बा (16वां मिनट)

21:19 (IST)23 OCT 2024

मुम्बा के लिए जफ़रदानेश की खाली रेड। गुजरात के लिए  राकेश की खाली रेड। मुम्बा के लिए सुनील की खाली रेड। गुजरात के लिए डू-ऑर-डाई रेड में राकेश ने बोनस पॉइंट हासिल किया। मुम्बा के लिए डू-ऑर-डाई रेड लगाने आए जफ़रदानेश असफल रहे और उन्हें हिमांशु ने अपना शिकार बनाया। इसी के साथ गुजरात के लिए गुमान की खाली रेड।  

गुजरात जायंट्स (9) vs (9) यू मुम्बा (13वां मिनट)

21:14 (IST)23 OCT 2024

मुम्बा के लिए सोमबीर ने शानदार बैक होल्ड टैकल करते हुए परतीक को बाहर का रास्ता दिखाया। मुम्बा के लिए जफ़रदानेश ने सफल रेड लगाते हुए सोमबीर को आउट किया। गुजरात के लिए राकेश की खाली रेड। फिलहाल पहले हाफ के दौरान टाइम आउट लिया गया है।

गुजरात जायंट्स (6) vs (9) यू मुम्बा (11वां मिनट)

21:12 (IST)23 OCT 2024

मुम्बा के लिए मनजीत ने रेड में बोनस पॉइंट हासिल किया। गुजरात के लिए परतीक की खाली रेड। मुम्बा के लिए मनजीत की खाली रेड। गुजरात के लिए गुमान सिंह डू-ऑर-डाई रेड में असफल हुए और सोमबीर का शिकार बने। मुम्बा के लिए मनजीत ने सफल रेड लगाते हुए नीरज को आउट किया।

गुजरात जायंट्स (6) vs (7) यू मुम्बा (9वां मिनट)

21:10 (IST)23 OCT 2024

मुम्बा के लिए रेड करने गए जफ़रदानेश को जितेंदर ने टैकल आउट किया। गुजरात के लिए राकेश की एक और असफल रेड और उन्हें सोमबीर ने अपना शिकार बनाया। मुम्बा के लिए अजीत की एक और असफल रेड। इस दौरान अजीत को रेज़ाआईमर ने आउट किया। गुजरात के लिए गुमान की खाली रेड।

गुजरात जायंट्स (6) vs (4) यू मुम्बा (7वां मिनट)

21:08 (IST)23 OCT 2024

मुम्बा के लिए सोमबीर ने सफल टैकल लगाते हुए परतीक को आउट किया। मुम्बा के लिए जफ़रदानेश की खाली रेड। गुजरात के लिए राकेश की खाली रेड। मुम्बा के लिए अजीत की असफल रेड और उन्हें जितेंदर ने डबल थाई होल्ड करते हुए टैकल आउट किया। गुजरात के लिए गुमान सिंह ने सफल रेड लगाते हुए रिंकू को आउट किया।

गुजरात जायंट्स (4) vs (3) यू मुम्बा (5वां मिनट)

21:05 (IST)23 OCT 2024

गुजरात जायंट्स के लिए राकेश ने पहली खाली रेड की। मुम्बा के लिए मनजीत ने सफल रेड लगाते हुए नीरज को आउट किया। गुजरात के लिए गुमान की असफल रेड और उन्हें जफ़रदानेश ने टैकल आउट किया। मुम्बा के लिए मनजीत की असफल रेड और वह सोमबीर का शिकार बने।

गुजरात जायंट्स (1) vs (2) यू मुम्बा (दूसरा मिनट)

21:02 (IST)23 OCT 2024

यू मुम्बा ने टॉस जीता है। गुजरात जायंट्स मुकाबले की पहली रेड करेगी। दोनों टीमों के खिलाड़ी कोर्ट में पहुंच चुके हैं।

20:33 (IST)23 OCT 2024

गुजरात जायंट्स: नीरज कुमार (कप्तान), गुमान सिंह, प्रतीक दहिया, जितेंदर यादव, सोमबीर, राकेश और रेज़ाआईमर।

यू मुम्बा: सुनील कमार (कप्तान), मंजीत दहिया, आमिरमोहम्मद ज़फरदानेश, अजीत चौहान, परवेश भैंसवाल, सोमबीर और रिंकू।

गुजरात की टीम में डी बालाजी की जगह रेज़ा को जगह मिली है। 

19:56 (IST)23 OCT 2024

गुजरात जायंट्स ने PKL 11 की शुरुआत जीत के साथ की थी और पहले मैच में उन्होंने बेंगलुरु बुल्स को शिकस्त दी थी। यू मुम्बा का पहला मैच दबंग दिल्ली केसी के खिलाफ हुआ था, जिसमें उन्हें हार मिली थी। वो अभी भी पहली जीत तलाश रहे हैं। 

18:47 (IST)23 OCT 2024

नमस्कार, PKL 2024 के 12वें मैच की लाइव कमेंट्री में आप सभी का हार्दिक स्वागत है। गुजरात जायंट्स और यू मुम्बा के बीच मुकाबला होने वाला है। 
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications