Create
  • Sports News
  • Hindi Cricket News
  • India vs England 2025
  • IND vs ENG 5th Test Day 1 Highlights : करुण नायर और वाशिंगटन सुंदर नाबाद, ओवल टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त; भारत का स्कोर 204/6

IND vs ENG 5th Test Day 1 Highlights : करुण नायर और वाशिंगटन सुंदर नाबाद, ओवल टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त; भारत का स्कोर 204/6

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedAug 01, 2025 00:11 IST

IND vs ENG 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां मैच ओवल में खेला जा रहा है। इस मैच के पहले दिन का खेल खत्म हो गया है, सभी अपडेट जानने के लिए स्क्रॉल करें और पूरा ब्लॉग देखें।

topic-thumbnail

00:11 (IST)1 AUG 2025

धन्यवाद और शुभ रात्रि

ओवल टेस्ट के पहले दिन की कवरेज में हमारे साथ जुड़ने के लिए आप सभी का धन्यवाद, हम आपसे कल फिर जुड़ेंगे दूसरे दिन के ब्लॉग के साथ। तब तक के लिए गुडनाइट। 

00:04 (IST)1 AUG 2025

ओवल टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त

इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट का पहला दिन बारिश के कारण प्रभावित रहा और खेल समाप्त होने तक भारत का स्कोर 64 ओवर में 204/6, करुण नायर 52 और वाशिंगटन सुंदर 19 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच 51 रनों की साझेदारी हो चुकी है। एक समय टीम इंडिया की आधी टीम 150 रनों के अंदर ही आउट हो गई थी और उसके बाद ध्रुव जुरेल भी चलते बने। फिर नायर-सुंदर की जोड़ी ने डटकर बल्लेबाजी की और भारत को अन्य कोई झटका नहीं लगने दिया। 

23:55 (IST)31 JUL 2025

23:55 (IST)31 JUL 2025

करुण और वाशिंगटन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई पूरी

153 के स्कोर पर भारत को छठा झटका लगा था लेकिन फिर करुण नायर और वाशिंगटन ने बखूबी पारी को संभाला और अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। भारत का स्कोर 62 ओवर के बाद 203/6

23:51 (IST)31 JUL 2025

करुण नायर ने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक ठोका

शुरूआती तीन टेस्ट में फ्लॉप रहने वाले करुण नायर ने ओवल में मिले मौके को बनाया और 89 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक पूरा किया। वहीं भारत ने भी 200 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। 

23:47 (IST)31 JUL 2025

23:33 (IST)31 JUL 2025

क्रिस वोक्स हुए इंजर्ड

करुण नायर ने सामने की तरफ शानदार शॉट खेला लेकिन लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर क्रिस वोक्स ने अच्छा प्रयास करते हुए चौका बचा लिया लेकिन खुद को इंजर्ड कर बैठे हैं। फिजियो उनकी मदद के लिए आए लेकिन कुछ देर बाद वोक्स मैदान से बाहर चले गए हैं। 

23:02 (IST)31 JUL 2025

इंग्लैंड ने गंवाया रिव्यु

51वें ओवर की पांचवीं गेंद पर करुण नायर के खिलाफ एलबीडबल्यू की जोरदार अपील हुई लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया। इंग्लैंड ने डीआरएस का सहारा लिया लेकिन विकेट मिसिंग के कारण यहां भी निराशा हाथ लगी।  

22:53 (IST)31 JUL 2025

मौके का फायदा नहीं उठा पाए जुरेल

ध्रुव जुरेल को गस एटकिंसन ने फंसाया और दूसरी स्लिप में हैरी ब्रूक को कैच दे बैठे। भारतीय विकेटकीपर 19 रन बनाकर हुआ आउट, भारत का स्कोर 153/6

22:51 (IST)31 JUL 2025

डीआरएस की मदद से ध्रुव जुरेल बचे

गस एटकिंसन की गेंद पर ध्रुव जुरेल को अंपायर अहसान रजा ने आउट दे दिया था लेकिन डीआरएस की मदद से भारतीय बल्लेबाज बच गए। रीप्ले में गेंद स्टंप्स को नहीं हिट कर रही थी। 

22:48 (IST)31 JUL 2025

ध्रुव जुरेल के चौके से भारत का स्कोर 150 के पार

49वें ओवर की पहली गेंद पर ध्रुव जुरेल के बल्ले से चौका आया और भारत ने 150 रन भी पूरे कर लिए।  

22:41 (IST)31 JUL 2025

तीसरे सत्र का पहला ड्रिंक्स ब्रेक

भारत ने 48 ओवर में 148/5 का स्कोर बना लिया है। करुण नायर 21 और ध्रुव जुरेल 14 रन बनाकर खेल रहे हैं, दोनों के बीच 25 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 

22:25 (IST)31 JUL 2025

भारत को साझेदारी की दरकार

भारत की आधी टीम 150 रनों के अंदर ही पवेलियन लौट गई है। ऐसे में अब करुण नायर और ध्रुव जुरेल से भारतीय खेमे को बड़ी साझेदारी की उम्मीद होगी। इन दोनों बल्लेबाजों के पास भी खुद पर दिखाए गए भरोसे को सही साबित करने का मौका है। 

22:20 (IST)31 JUL 2025

22:03 (IST)31 JUL 2025

जोश टंग ने दो चौके खाने के बाद जडेजा को फंसाया

रवींद्र जडेजा ने जोश टंग के खिलाफ लगातार दो चौके लगाकर आक्रामक रूख अपनाना चाहा लेकिन फिर वह फंस गए और विकेटकीपर जेमी स्मिथ को कैच थमा बैठे। जड्डू 13 गेंदों में 9 रन बनाकर हुए आउट, भारत का स्कोर 123/5

21:54 (IST)31 JUL 2025

करुण नायर ने जोश टंग के ओवर में लगाए दो चौके

करुण नायर अच्छी लय में लग रहे हैं और उन्होंने 38वें ओवर में दो खूबसूरत शॉट लगाकर चौके बटोरे।  

21:43 (IST)31 JUL 2025

साई सुदर्शन बड़ी पारी खेलने से चूके

साई सुदर्शन अच्छी लय में लग रहे थे और उनके पास बड़ी पारी खेलने का मौका था लेकिन वह 38 रन बनाकर आउट हुए। जोश टंग की गेंद पर सुदर्शन के बल्ले का किनारा लगा और जेमी स्मिथ ने आसान कैच लपका। भारत का स्कोर 101/4

21:39 (IST)31 JUL 2025

भारतीय पारी के 100 रन पूरे हुए

तीसरे सत्र में भारतीय पारी ने 100 रन पूरे कर लिए हैं। साई सुदर्शन 38 और करुण नायर 3 रन बनाकर खेल रहे हैं, इनके बीच चौथे विकेट के लिए 17 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 35 ओवर के बाद स्कोर 100/3 

21:19 (IST)31 JUL 2025

गस एटकिंसन ने मेडेन ओवर से की तीसरे सत्र की शुरुआत

चाय के बाद का पहला ओवर मेडेन रहा। साई सुदर्शन को गस एटकिंसन ने एक भी रन नहीं लेने दिया और सभी छह गेंदें डॉट रहीं। 

21:13 (IST)31 JUL 2025

आज के खेल में कितने ओवर शेष हैं?

ओवल टेस्ट के पहले दिन अभी 40 ओवर खेल होना बाकी है। फैंस चाहेंगे कि अब बारिश दस्तक ना दे और उन्हें रुकावट न देखने को मिले। 

21:06 (IST)31 JUL 2025

जल्द शुरू होगा खेल

अंपायर्स ने मैदान का निरीक्षण किया और बारिश ने फिर दस्तक नहीं तो खेल 9:15pm पर शुरू होगा। यह सत्र रात 12 बजे तक चल सकता है। 

20:57 (IST)31 JUL 2025

तीसरे सत्र का खेल 9:00pm पर होगा शुरू

अगर बारिश ने खलल नहीं डाला तो चाय के बाद तीसरे सत्र का खेल भारतीय समयानुसार रात 9 बजे शुरू होगा। 

20:57 (IST)31 JUL 2025

20:38 (IST)31 JUL 2025

जल्दी लिया जाएगा टी ब्रेक

बारिश के कारण खेल में विलंब को देखते हुए चाय ब्रेक 8:40pm से 9:00pm के बीच होगा।  

20:10 (IST)31 JUL 2025

20:08 (IST)31 JUL 2025

बारिश के कारण फिर रुका खेल

ओवल में बारिश फिर आ गई है और मैदान पर कवर्स बुला लिए गए हैं। सभी खिलाड़ी बाहर चले गए हैं और खेल को रोक दिया गया है। भारत का स्कोर 29 ओवर में 85/3, साई सुदर्शन 28 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि करुण नायर का अभी खाता नहीं खुला है। 

19:53 (IST)31 JUL 2025

सिंगल के प्रयास में शुभमन गिल ने गंवाया अपना विकेट

28वें ओवर की दूसरी गेंद पर शुभमन गिल (21) ने सिंगल चुराने का प्रयास किया लेकिन फिर क्रीज पर वापस लौटने के प्रयास में अपने ही छोर पर रन आउट हो गए। गस एटकिंसन ने अपनी ही गेंद पर डायरेक्ट हिट से भारतीय कप्तान को पवेलियन की राह दिखाई। भारत का स्कोर 83/3 

19:33 (IST)31 JUL 2025

लंच के बाद दोबारा खेल हुआ शुरू

बारिश के आने की वजह से लगा था कि एक बार फिर खेल के शुरू होने में देरी होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और दूसरा सत्र शुरू हो चुका है। 

19:29 (IST)31 JUL 2025

19:25 (IST)31 JUL 2025

ओवल में फिर शुरू हुई बारिश

बारिश ने फिर दस्तक दे दी है और पिच को दोबारा से कवर किया जा रहा है। ऐसा लग रहा है कि एक बार फिर से खेल शुरू होने में देरी होगी। 

19:19 (IST)31 JUL 2025

19:17 (IST)31 JUL 2025

अपडेटेड सेशन टाइम (भारतीय समयानुसार)

दूसरा सत्र  - 7:30pm - 9:35pm
चाय - 9:35pm - 9:55pm
तीसरा सेशन - 9:55pm - 11:30pm
ओवर्स की भरपाई के लिए 30 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। 

19:08 (IST)31 JUL 2025

19:08 (IST)31 JUL 2025

7:30 बजे से दूसरा सत्र होगा शुरू

ओवल टेस्ट में बारिश की वजह से जल्दी ही लंच का ऐलान कर दिया गया था लेकिन फिर दूसरा सत्र समय से नहीं शुरू हो पाया। अब 7:30pm से खेल के शुरू होने की घोषणा कर दी गई है। 

18:36 (IST)31 JUL 2025

18:35 (IST)31 JUL 2025

आधे घंटे बाद फिर होगा इंस्पेक्शन

अंपायर अहसान रजा और कुमार धर्मसेना ने जल्दी-जल्दी निरीक्षण किया और अभी शायद वह आउट फील्ड से संतुष्ट नहीं हैं। एक बार फिर से इंस्पेक्शन भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगा। 

18:22 (IST)31 JUL 2025

दूसरे सत्र के खेल में देरी

ओवल टेस्ट के पहले दिन का दूसरा सत्र बारिश के कारण देरी से शुरू होगा। अंपायर्स भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे पिच का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद ही पता चल पाएगा कि खेल कब शुरू होगा। 

18:13 (IST)31 JUL 2025

17:24 (IST)31 JUL 2025

बारिश के कारण खेल रुका, लंच की हुई घोषणा

भारत की पारी के 23 ओवर के बाद बारिश ने दस्तक दे दी है और इसी वजह से खिलाड़ियों को जल्दी से मैदान से बाहर जाना पड़ा है। इसके साथी ही लंच की भी घोषणा कर दी गई है। टीम इंडिया का स्कोर 72/2, साई सुदर्शन 25 और शुभमन गिल 15 रन बनाकर नाबाद हैं। 

17:19 (IST)31 JUL 2025

गिल ने गावस्कर को भी पछाड़ा

 एक टेस्ट सीरीज में किसी भारतीय कप्तान द्वारा सर्वाधिक रन
 
733*-शुभमन गिल बनाम इंग्लैंड, 2025
732 - सुनील गावस्कर बनाम वेस्टइंडीज, 1978/79
655 - विराट कोहली बनाम इंग्लैंड, 2016/17
610 - विराट कोहली बनाम श्रीलंका, 2017/18
593 - विराट कोहली बनाम इंग्लैंड, 2018

17:07 (IST)31 JUL 2025

गैरी सोबर्स से आगे निकले शुभमन गिल

शुभमन गिल अब विदेशी सीरीज में किसी कप्तान द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन (724*) का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने सर गैरी सोबर्स (722 बनाम इंग्लैंड, 1966) को पीछे छोड़ दिया है।

17:03 (IST)31 JUL 2025

शुभमन गिल के चौके से भारत के 50 रन पूरे

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने जेमी ओवरटन के खिलाफ 19वें ओवर में चौका बटोरा, जिसकी मदद से भारत ने 50 रन पूरे कर लिए। टीम इंडिया का स्कोर 19 ओवर के बाद 52/2

16:46 (IST)31 JUL 2025

क्रिस वोक्स का शिकार बने केएल राहुल

केएल राहुल 14 रन बनाकर हुए आउट, क्रिस वोक्स की गेंद पर कट का प्रयास किया लेकिन गेंद ने बल्ले के अंदरूनी किनारा लिया और स्टंप्स पर जा लगी। इस तरह 38 के स्कोर पर टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा। 

16:36 (IST)31 JUL 2025

chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications