Create
  • Sports News
  • खेल
  • Paris Olympics 2024
  • Paris Olympics Day 6 Live Updates: लक्ष्य सेन ने एच एस प्रणोय को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मेंस डबल्स में चिराग-सात्विक को मिली हार, जानिए पल-पल का अपडेट

Paris Olympics Day 6 Live Updates: लक्ष्य सेन ने एच एस प्रणोय को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मेंस डबल्स में चिराग-सात्विक को मिली हार, जानिए पल-पल का अपडेट

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedAug 01, 2024 18:22 IST

Paris Olympics 2024 के छठे दिन भारत को शूटिंग में मेडल जरूर मिला लेकिन हॉकी, बैडमिंटन और बॉक्सिंग में निराश होना पड़ा। शूटिंग में स्वप्निल कुसाले ने कांस्य पदक जीता। हालांकि बैडमिंटन में चिराग और सात्विक की जोड़ी हार गई। हॉकी में बेल्जियम से भारत को हार मिली। इसके अलावा निखत जरीन का भी पेरिस ओलंपिक 2024 में सफर समाप्त हो गया है।

topic-thumbnail

18:22 (IST)1 AUG 2024

लक्ष्य सेन ने एच एस प्रणोय को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने एक घंटे से भी कम वक्त में एच एस प्रणोय  को हरा दिया।

17:45 (IST)1 AUG 2024

लक्ष्य सेन और एच एस प्रणोय का मैच राउंड ऑफ 16 में चल रहा है। दो भारतीय खिलाड़ी ओलंपिक में एक दूसरे के आमने-सामने हैं।

17:39 (IST)1 AUG 2024

भारत को बैडमिंटन में बड़ा झटका लगा है। मेंस डबल्स के क्वार्टरफाइनल में चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकी रेड्डी को हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही भारत का मेडल जीतने का सपना भी टूट गया है।

17:21 (IST)1 AUG 2024

सात्विक और चिराग की जोड़ी का मैच 1-1 से बराबर चल रहा है। तीसरे सेट में भी काफी कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। मलेशिया की जोड़ी ने लगातार दबाव बनाकर रखा है।

16:50 (IST)1 AUG 2024

सात्विक और चिराग ने पहला गेम 21-13 से अपने नाम कर लिया है।

16:41 (IST)1 AUG 2024

बैडमिंटन मेंस डबल्स में सात्विक और चिराग का क्वार्टरफाइनल मैच जारी है।

16:09 (IST)1 AUG 2024

थोड़ी देर में सात्विक और चिराग का मैच शुरु होने वाला है।

15:22 (IST)1 AUG 2024

भारत की स्टार मुक्केबाज निखत जरीन का ओलंपिक मेडल जीतने का सपना टूट गया है। वुमेंस 50 किलोग्राम कैटेगरी के राउंड ऑफ 16 में उन्हें चीन की मुक्केबाज से हार का सामना करना पड़ा।

15:21 (IST)1 AUG 2024

हॉकी में भारतीय टीम को बेल्जियम से हार का सामना करना पड़ा है।

14:42 (IST)1 AUG 2024

बेल्जियम की टीम 2-1 से इस वक्त आगे है।

14:12 (IST)1 AUG 2024

हॉकी में भारतीय टीम बेल्जियम से 1-0 से आगे चल रही है।

13:54 (IST)1 AUG 2024

शूटिंग में भारत ने जीता एक और मेडल, स्वप्निल कुसाले ने कांस्य पदक किया अपने नाम, उन्होंने मेंस 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में भारत को तीसरा मेडल दिलाया।

13:40 (IST)1 AUG 2024

भारत के स्वप्निल कुसाले अभी दूसरे स्थान पर आ गए हैं।

13:20 (IST)1 AUG 2024

पहली सीरीज समाप्त होने के बाद स्वप्निल पांचवें पायदान पर आ गए हैं।

13:06 (IST)1 AUG 2024

भारत के स्वप्निल कुसाले इस वक्त छठे पायदान पर हैं।

12:55 (IST)1 AUG 2024

मेंस 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में स्वप्निल कुशाले का फाइनल मुकाबला शुरु हो गया है। वो चाहेंगे कि भारत को शूटिंग में तीसरा मेडल दिलाया जाए।

12:14 (IST)1 AUG 2024

दोपहर 1 बजे से मेंस 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में भारत का गोल्ड मेडल मैच भी है। इस तरह शूटिंग में भारत को एक और मेडल मिल सकता है।

11:55 (IST)1 AUG 2024


आइए जानते हैं कि भारत का पूरा शेड्यूल क्या है?

11:00 AM

एथलेटिक्स - मेंस 20 किलोमीटर रेस वॉक (अक्षदीप सिंह, विकाश सिंह और परमजीत सिंह)।

12:00 PM

बैडमिंटन - मेंस सिंगल्स राउंड ऑफ 16 (लक्ष्य सेन)।

12:30 PM

गोल्फ - पुरुष व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले (शुभांकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर)।

12:50 PM

एथलेटिक्स - वुमेंस 20 किलोमीटर रेस वॉक (प्रियंका गोस्वामी)।

1:00 PM

शूटिंग - मेंस 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन फाइनल (स्वप्निल कुसाले)।

1:30 PM

टेबल टेनिस - वुमेंस सिंगल्स क्वार्टरफाइनल (क्वालीफाई करने पर)।

हॉकी - इंडिया vs बेल्जियम (ग्रुप स्टेज मैच)।

2:30 PM

बॉक्सिंग - वुमेंस 50 किलोग्राम राउंड ऑफ 16 (निखत जरीन)।

आर्चरी - पुरुष व्यक्तिगत राउंड ऑफ 64 (प्रवीण जाधव)।

3:10 PM

आर्चरी - पुरुष व्यक्तिगत राउंड ऑफ 32 (क्वालीफाई करने पर)।

3:30 PM

शूटिंग - वुमेंस 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन क्वालीफिकेशन (सिफत कौर सामरा और अंजुम मोदगिल)।

3:45 PM

सेलिंग - मेंस दिंघी रेस 1 और रेस 2 (विष्णू सरवनन)।

4:30 PM

बैडमिंटन - मेंस डबल्स क्वार्टरफाइनल (सात्विक रेड्डी और चिराग शेट्टी)।

7:05 PM

सेलिंग - वुमेंस डिंघी रेस 1 और 2 (नेत्रा कुमानन)।

10:00 PM

बैडमिंटन - वुमेंस सिंगल्स (पीवी सिंधू)।

11:35 (IST)1 AUG 2024

लवलीना बोरगोहन भी आज अपना मुकाबला खेलेंगी। वो मेडल जीतने से बस एक कदम दूर हैं।

09:53 (IST)1 AUG 2024

पेरिस ओलंपिक में आज भारत के दो बड़े खिलाड़ी एक दूसरे से टक्कर लेंगे। बैडमिंटन मेंस सिंगल्स में लक्ष्य सेन और एच एस प्रणोय की भिड़ंत होगी।

07:20 (IST)1 AUG 2024

नमस्कार, स्वागत है आपका स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी के लाइव ब्लॉग में। पेरिस ओलंपिक के छठे दिन के सभी लाइव अपडेट्स के लिए आप यहां हमारे साथ जुड़े रह सकते हैं।
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications