Create
  • Sports News
  • Hindi Kabaddi News
  • Pro Kabaddi 2024 (PKL 11)
  • तमिल थलाइवाज (35) vs पुनेरी पलटन (30), PKL 2024,11वां मैच (Highlights): पुनेरी पलटन की पहली हार, तमिल थलाइवाज की लगातार दूसरी जीत

तमिल थलाइवाज (35) vs पुनेरी पलटन (30), PKL 2024,11वां मैच (Highlights): पुनेरी पलटन की पहली हार, तमिल थलाइवाज की लगातार दूसरी जीत

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedOct 23, 2024 21:01 IST

तमिल थलाइवाज vs पुनेरी पलटन, PKL 2024 के 11वें मैच के लाइव स्कोर को यहां फॉलो करें:

topic-thumbnail

21:01 (IST)23 OCT 2024

तमिल थलाइवाज vs पुनेरी पलटन मैच में हमारे साथ जुड़ने के लिए शुक्रिया। गुजरात जायंट्स vs यू मुम्बा मैच के लाइव स्कोर को यहां फॉलो कर सकते हैं:

20:57 (IST)23 OCT 2024

तमिल थलाइवाज ने गत-विजेता पुनेरी पलटन को हराते हुए इस मुकाबले को जीत लिया है। तमिल थलाइवाज ने 5 पॉइंट के अंतर से पुनेरी पलटन को शिकस्त दी है। इसी के साथ पुनेरी पलटन को सीजन-11 में पहली हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, तमिल थलाइवाज ने लगातार अपना दूसरा मुकाबला जीत लिया है। इस दौरान मुकाबले में पुनेरी के लिए मोहित ने सर्वाधिक 13 पॉइंट हासिल किए तथा तमिल के लिए नरेंदर कंडोला ने सर्वाधिक 9 पॉइंट हासिल किए।

तमिल थलाइवाज (35) vs (30) पुनेरी पलटन (फुल टाइम)

20:54 (IST)23 OCT 2024

पुनेरी के लिए सफल डू-ऑर-डाई रेड लगाते हुए आकाश ने अनुज को आउट किया। इसी के साथ पुनेरी मुकाबले में वापसी की संभावनाओं की तलाश करती नजर आ रही है। तमिल के लिए सचिन की खाली रेड। पुनेरी के लिए आकाश की खाली रेड। 

तमिल थलाइवाज (35) vs (29) पुनेरी पलटन (39वां मिनट)

20:51 (IST)23 OCT 2024

मुकाबले में तमिल थलाइवाज लगातार बढ़त हासिल करने में कामयाब रही है। इसी के साथ वह जीत की ओर बढ़ती भी नजर आ रही है। फिलहाल दोनों टीमों की ओर से दो-दो खाली रेड। तमिल के लिए नरेंदर कंडोला रेड पॉइंट हासिल करने में असफल रहे और डू-ऑर-डाई रेड में उन्हें अमान ने आउट किया।  

तमिल थलाइवाज (35) vs (26) पुनेरी पलटन (38वां मिनट)

20:47 (IST)23 OCT 2024

दोनों टीमों की एक-एक खाली रेड। इसी के साथ पुनेरी की तरफ से शानदार सुपर टैकल। अबिनेश ने सचिन को बाहर का रास्ता दिखाया। पुनेरी के लिए आर्यवर्धन की असफल रेड और उन्हें नितेश ने टैकल आउट किया। बता दें कि, नितेश ने मुकाबले में हाई-फाइव लगा दिया है। 

तमिल थलाइवाज (35) vs (26) पुनेरी पलटन (36वां मिनट)

20:46 (IST)23 OCT 2024

पुनेरी के लिए पंकज की खाली रेड। सचिन ने सफल डू-ऑर-डाई रेड लगाते हुए पंकज को आउट किया। इसी के साथ पुनेरी के लिए मोहित ने डू-ऑर-डाई रेड में बोनस पॉइंट हासिल किया। तमिल के लिए सचिन की खाली रेड। पुनेरी के लिए मोहित की असफल रेड, उन्हें अभिषेक ने आउट किया।

तमिल थलाइवाज (34) vs (23) पुनेरी पलटन (35वां मिनट)

20:42 (IST)23 OCT 2024

मुकाबला अपने आखिरी क्षणों में पहुंच चुका है। तमिल के लिए नरेंदर ने सफल रेड लगाते हुए दादासो पुजारी को आउट किया। पुनेरी के लिए रेड करने आए आकाश को अमीर होसैन ने टैकल आउट किया। इसी के साथ तमिल के लिए सचिन की खाली रेड।

तमिल थलाइवाज (32) vs (22) पुनेरी पलटन (32वां मिनट)

20:38 (IST)23 OCT 2024

तमिल के लिए नरेंदर ने सफल रेड लगाते हुए अमान को बाहर का रास्ता दिखाया। पुनेरी के लिए मोहित ने सफल रेड लगाते हुए नितेश को आउट किया। तमिल के लिए नरेंदर ने सफल रेड लगाते हुए मोहित को आउट किया। तमिल के लिए सफल रेड लगाते हुए सचिन ने पुनेरी को मुकाबले में दूसरी बार ऑलआउट किया। ऐसे में पुनेरी के लिए मोहित द्वारा खाली रेड लगाने के साथ ही दूसरे हाफ में टाइम आउट लिया गया है।

तमिल थलाइवाज (30) vs (22) पुनेरी पलटन (30वां मिनट)

20:34 (IST)23 OCT 2024

तमिल के लिए साहिल ने सफल टैकल लगाते हुए डू-ऑर-डाई रेड में पंकज को आउट किया। तमिल के लिए रेड करने आए सचिन को रोकते हुए मोहित ने सुपर टैकल लगाया। पुनेरी के लिए मोहित की खाली रेड।

तमिल थलाइवाज (24) vs (21) पुनेरी पलटन (27वां मिनट)

20:33 (IST)23 OCT 2024

पुनेरी पलटन का शानदार सुपर टैकल। इस दौरान अबिनेश ने नरेंदर कंडोला को अपना शिकार बनाया। इसी के साथ पुनेरी के लिए पंकज ने सफल रेड लगाते हुए अभिषेक को आउट किया। तमिल के लिए सचिन की खाली रेड। दोनों टीमों की एक-एक और खाली रेड। पंकज की एक और खाली रेड। इसी के साथ तमिल के लिए सचिन ने सफल रेड लगाते हुए वैभव को बाहर का रास्ता दिखाया।   

तमिल थलाइवाज (23) vs (18) पुनेरी पलटन (25वां मिनट)

20:30 (IST)23 OCT 2024

तमिल के लिए सचिन ने सफल रेड लगाते हुए मोहम्मद अमान को आउट किया। पुनेरी के लिए आकाश की असफल रेड और वह नितेश का शिकार बने। तमिल के लिए नरेंदर की खाली रेड। पुनेरी के लिए असलम की असफल रेड। असलम को साहिल ने टैकल आउट किया।

तमिल थलाइवाज (22) vs (15) पुनेरी पलटन (22वां मिनट)

20:23 (IST)23 OCT 2024

पुनेरी के लिए मोहित की खाली रेड। तमिल के लिए चंद्रन रंजीत ने सफल डू-ऑर-डाई रेड लगाते हुए गौरव को आउट किया। पुनेरी के लिए मोहित की खाली रेड। तमिल के लिए चंद्रन की एक और खाली रेड। पुनेरी के लिए रेड करने आए मोहित पॉइंट हासिल करने में असफल रहे और उन्हें नरेंदर ने अपना शिकार बनाया। इसी के साथ मुकाबले के पहले हाफ की समाप्ति हो गई है। तमिल थलाइवाज इस दौरान 4 पॉइंट से आगे चल रही है। अभी तक के मुकाबले में मोहित गोयात ने सर्वाधिक 9 पॉइंट हासिल किए हैं।

तमिल थलाइवाज (19) vs (15) पुनेरी पलटन (हाफ टाइम)

20:20 (IST)23 OCT 2024

पुनेरी के लिए असलम की खाली रेड। तमिल के लिए नितेश कुमार की खाली रेड। पुनेरी के लिए मोहित ने सफल रेड लगाते हुए एम अभिषेक को आउट किया। मुकाबले बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। तमिल के लिए चंद्रन की खाली रेड।  

तमिल थलाइवाज (17) vs (15) पुनेरी पलटन (19वां मिनट)

20:18 (IST)23 OCT 2024

तमिल के लिए रेड करने आए नरेंदर को रोकते हुए संकेत ने उन्हें आउट किया। इसके बाद मोहित की खाली रेड। तमिल के लिए सचिन की खाली रेड। पुनेरी के लिए असलम ने सफल रेड लगाते हुए बोनस पॉइंट हासिल किया। तमिल के लिए सचिन की असफल रेड और उन्हें गोरव खत्री ने अपना शिकार बनाया।

तमिल थलाइवाज (17) vs (14) पुनेरी पलटन (17वां मिनट)

20:16 (IST)23 OCT 2024

तमिल के लिए सचिन ने सफल रेड लगाते हुए अबिनेश को बाहर का रास्ता दिखाया। इसी के साथ पुनेरी के लिए मोहित की खाली रेड। पुनेरी ने दो खिलाड़ियों को सब्स्टीट्यूट किया है। तमिल के लिए सचिन ने रेड में बोनस पॉइंट हासिल किया। पुनेरी के लिए आकाश की असफल रेड। आकाश को नितेश ने अपना शिकार बनाया।

तमिल थलाइवाज (17) vs (11) पुनेरी पलटन (15वां मिनट)

20:14 (IST)23 OCT 2024

तमिल के लिए नरेंदर ने सफल रेड लगाई। इस दौरान मोहित गोयात आउट हुए। पुनेरी के कप्तान असलम ने सफल रेड लगाते हुए अमीर होसैन को आउट किया और बोनस पॉइंट भी हासिल किया। तमिल के लिए नरेंदर ने सफल रेड लगाते हुए अबिनेश को आउट किया। पुनेरी के लिए असलम की असफल रेड। असलम को सचिन ने अपना शिकार बनाया। इसी के साथ पुनेरी पलटन मुकाबले में पहली बार ऑलआउट हुई।

तमिल थलाइवाज (14) vs (11) पुनेरी पलटन (13वां मिनट)

20:09 (IST)23 OCT 2024

तमिल के लिए अमीर होसैन की खाली रेड। पुनेरी के लिए पंकज की असफल रेड, उन्हें नितेश ने आउट किया। इसी के साथ सचिन ने सफल रेड लगाते हुए अमन को बाहर का रास्ता दिखाया। पुनेरी के लिए मोहित की सफल रेड। मोहित ने अमीर होसैन को आउट किया। इसी के साथ पुनेरी फिलहाल अपना ऑलआउट टालने में सफल रही है। पहले हाफ के दौरान टाइम आउट लिया गया है।

तमिल थलाइवाज (9) vs (8) पुनेरी पलटन (11वां मिनट)

20:07 (IST)23 OCT 2024

पुनेरी के लिए मोहित ने सफल रेड पॉइंट हासिल करते हुए अभिषेक को आउट किया। इसी के साथ पुनेरी के लिए मोहित ने सुपर टैकल लगाते हुए सचिन को आउट किया। इसके बाद पंकज की खाली रेड। तमिल के लिए नरेंदर ने सफल रेड लगाते हुए गौरव को आउट किया। पुनेरी के लिए मोहित ने सफल रेड पॉइंट हासिल करते हुए नरेंदर कंडोला को आउट किया।

तमिल थलाइवाज (7) vs (6) पुनेरी पलटन (9वां मिनट)

20:04 (IST)23 OCT 2024

तमिल के लिए सचिन की खाली रेड। पुनेरी के लिए डू-ऑर-डाई रेड में कप्तान असलम इनामदार असफल रहे और उन्हें नितेश ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद तमिल के लिए नरेंदर कंडोला ने सफल रेड लगाते हुए अबिनेश को आउट किया। पुनेरी के लिए मोहित ने बोनस पॉइंट हासिल किया। इसी के साथ तमिल के लिए सचिन ने सफल रेड लगाते हुए संकेत को आउट किया।

तमिल थलाइवाज (6) vs (1) पुनेरी पलटन (6वां मिनट)

20:02 (IST)23 OCT 2024

तमिल के लिए सचिन की खाली रेड। इसके बाद पुनेरी के कप्तान असलम की खाली रेड। तमिल के लिए नरेंदर की सफल रेड। इस दौरान नरेंदर ने अमन को अपना शिकार बनाया। पुनेरी के लिए मोहित की खाली रेड।

तमिल थलाइवाज (3) vs (0) पुनेरी पलटन (चौथा मिनट)

20:00 (IST)23 OCT 2024

पुनेरी की ओर से कप्तान असलम इनामदार ने पहली खाली रेड की। इसके बाद तमिल के लिए नरेंदर कंडोला ने पहली सफल रेड लगाते हुए गौरव खत्री को आउट किया। पंकज मोहिते रेड पॉइंट हासिल करने में असफल रहे और नितेश का शिकार बने।

तमिल थलाइवाज (2) vs (0) पुनेरी पलटन (दूसरा मिनट)

19:58 (IST)23 OCT 2024

पुनेरी पलटन ने टॉस जीता है। पुनेरी पलटन ही मुकाबले की पहली रेड करेगी। दोनों टीमों के खिलाड़ी कोर्ट पर पहुंच चुके हैं।

19:33 (IST)23 OCT 2024

तमिल थलाइवाज की स्टार्टिंग 7- सहिल गुलिया, नितेश कुमार, एम अभिषेक, नरेंदर कंडोला, अनुज, आमिरहोसैन बस्तानी और सचिन तंवर।

पुनेरी पलटन की स्टार्टिंग 7- असलम इनामदार, मोहित गोयात, संकेत सावंत, पंकज मोहिते, गौरव खत्री, अमन और अबिनेश नादराजन।

तमिल थलाइवाज के कप्तान सागर राठी नहीं खेल रहे हैं आज का मैच।

18:03 (IST)23 OCT 2024

तमिल थलाइवाज ने PKL 11 में अभी तक एक मैच खेला है, जिसमें उन्होंने तेलुगु टाइटंस को हराया था। उनके लिए इस लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी सचिन तंंवर और नरेंदर कंडोला ने सुपर 10 लगाया था और डिफेंस में साहिल गुलिया ने हाई 5 लगाया था। पुनेरी पलटन ने इस सीजन खेले अपने दोनों मैच जीते हैं। वो हरियाणा स्टीलर्स और पटना पाइरेट्स को हरा चुके हैं। उनके लिए डिफेंस में गौरव खत्री और अमन ने हाई 5 लगाया।

तमिल थलाइवाज और पुनेरी पलटन के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड क्या है?

मैच - 11
तमिल थलाइवाज ने जीते - 3
पुनेरी पलटन ने जीते - 6
टाई - 2

17:58 (IST)23 OCT 2024

नमस्कार, PKL 2024 के 11वें मैच की लाइव कमेंट्री में आपका हार्दिक स्वागत है। तमिल थलाइवाज के सामने पुनेरी पलटन की चुनौती होने वाली है। 
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications