Create
  • Sports News
  • WWE
  • WWE Raw
  • WWE Raw रिजल्ट्स LIVE, 1 अप्रैल 2024: The Rock और Roman Reigns ने दुश्मनों की बुरी तरह की पिटाई, दो टॉप Superstars के बीच ब्रॉल में मचा जबरदस्त बवाल

WWE Raw रिजल्ट्स LIVE, 1 अप्रैल 2024: The Rock और Roman Reigns ने दुश्मनों की बुरी तरह की पिटाई, दो टॉप Superstars के बीच ब्रॉल में मचा जबरदस्त बवाल

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedApr 02, 2024 08:39 IST

WWE Raw में द रॉक और रोमन रेंस ने किया धमाका, विरोधियों पर हुआ जानलेवा हमला

topic-thumbnail

08:39 (IST)2 APR 2024

WWE Raw की लाइव कमेंट्री में हमारे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद। हम आपसे SmackDown में मिलेंगे। 

08:39 (IST)2 APR 2024

WWE Raw हाइलाइट्स

- द रॉक और रोमन रेंस का सैगमेंट देखने को मिला। सैथ रॉलिंस आए और उनका सोलो सिकोआ के खिलाफ ब्लडलाइन रूल्स मैच तय हुआ। 
- जजमेंट डे ने DIY और न्यू डे को टैग टीम मैच में हराया। 
- सैमी ज़ेन और ब्रॉन्सन रीड का मैच नो कॉन्टेस्ट में खत्म हुआ। गुंथर ने सैमी की हालत खराब की। 
- आईवी नाइल और मैक्सिन डुप्री ने इंडी हार्टवेल और कैंडिस लेरे को हराया। 
- रिकोशे को आईवार पर जीत मिली। 
- बैकी लिंच और रिया रिप्ली के बीच जबरदस्त ब्रॉल हुआ। 
- डैमेज कंट्रोल ने शेना बैज़लर, ज़ोई स्टार्क और टेगन नॉक्स को टैग टीम मैच में हराया। 
- सोलो सिकोआ और सैथ रॉलिंस के बीच ब्लडलाइन रूल्स मैच हुआ। रोमन रेंस और द रॉक ने बाद में कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस की हालत खराब की। 

08:33 (IST)2 APR 2024

सोलो सिकोआ ने रोड्स के हाथ पकड़े और अब रॉक, अमेरिकन नाईटमेयर पर स्ट्रैप से हमला कर रहे हैं। रोमन ने अपनी चैंपियनशिप को ऊपर किया और रॉक ने बेल्ट को ऊपर करके सेलिब्रेट किया। गौर करने वाली बात यह है कि मैच का कोई नतीजा नहीं निकला और कमेंट्री टीम ने भी इसके नतीजे के बारे में नहीं बताया।

नतीजा: नो कॉन्टेस्ट द्वारा मुकाबला खत्म हुआ 

08:29 (IST)2 APR 2024

कोडी रोड्स रिंग में आकर द रॉक पर पंच लगा रहे हैं। रोड्स और सैथ ने मिलकर अनाउसंर्स टेबल पर रॉक को सेट किया। अमेरिकन नाईटमेयर ने पीपल्स चैंपियन को रॉक बॉटम देने का मन बनाया। अचानक रोमन रेंस आए और उन्होंने रोड्स को नीचे खींचा। अब ब्लडलाइन के दोनों सदस्य मिलकर डॉमिनेट कर रहे हैं। रॉक ने सैथ को रिंग में भेजा। रोमन ने उनपर सुपरमैन पंच लगाया। ट्राइबल चीफ ने इसी बीच कोडी रोड्स पर स्पीयर लगाया। रोमन रेंस और रॉक रिंग में गले मिल रहे हैं। रोड्स और सैथ पर रॉक बेल्ट से हमला कर रहे हैं। अब रोमन भी ऐसा ही कर रहे हैं। ट्राइबल चीफ ने सैथ को होल्ड किया और रॉक बेल्ट से उनपर वार कर रहे हैं। 

08:25 (IST)2 APR 2024

सैथ रॉलिंस ने सोलो सिकोआ पर स्टील स्टेप्स से हमला किया और लंबे संघर्ष के बाद वापसी की। रॉलिंस ने रिंग में दूसरी टेबल सेट की और सोलो को पावरबॉम्ब दिया। वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन ने सिकोआ पर स्टॉम्प लगाया। अचानक जिमी उसो आए और सैथ पर सुपरकिक लगाई। जे उसो का थीम सॉन्ग बजा और स्टेज एरिया पर जिमी के साथ उनकी लड़ाई हो रही है। दोनों लड़ते हुए बैकस्टेज जा रहे हैं। अचानक द रॉक आए और जे उसो को LED स्क्रीन में धकेला। द ग्रेट वन अब रिंग में आ गए हैं। रॉक खुश नज़र आ रहे हैं लेकिन अचानक कोडी रोड्स का थीम सॉन्ग बजा। 

08:16 (IST)2 APR 2024

सैथ रॉलिंस vs सोलो सिकोआ (ब्लडलाइन रूल्स मैच) 

सोलो सिकोआ के रिंग में एंट्री करने से पहले ही सैथ रॉलिंस ने उनपर हमला कर दिया। वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन ने सोलो पर डाइव लगाई। दोनों रिंग के बाहर लड़ रहे हैं। सोलो सिकोआ ने मोमेंटम हासिल किया लेकिन सैथ अब लगातार सोलो पर स्टील चेयर्स फेंक रहे हैं। रॉलिंस चेयर से ब्लडलाइन के सदस्य पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने सिकोआ को चेयर पर डीडीटी दिया। सैथ ने रिंग में टेबल को सेट किया और सोलो ने इतनी देर में रिंग में एंट्री की। सैथ ने किक लगाकर सोलो को टेबल पर सेट किया। वो टॉप रोप से डाइव लगाने गए लेकिन सोलो ने खुद को बचाया। सिकोआ ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन को टेबल पर समोअन ड्रॉप दिया। 

08:04 (IST)2 APR 2024

बैकस्टेज इंटरव्यू में सैथ रॉलिंस ने बताया कि उनके पास अभी भी प्लान B है और वो जरूर सोलो सिकोआ को हराएंगे। बाद में ड्रू मैकइंटायर से सैथ की मुलाकात हुई। सैथ का थीम सॉन्ग बजा और वो रिंग की ओर बढ़ रहे हैं। 

07:52 (IST)2 APR 2024

सेन ने आखिर वापसी की और डकोटा काई को टैग दिया। दूसरी ओर टेगन नॉक्स को टैग मिला। उन्होंने डकोटा पर क्लोथ्सलाइन और स्लैम लगाया। रिंग कॉर्नर में नॉक्स ने डकोटा पर सेंटन लगाया। शेना बैज़लर ने ओस्का को सबमिशन में लॉक किया। कायरी ने उनका ध्यान भटकाया। बैज़लर ने ओस्का की हालत खराब की। कायरी सेन ने शेना को रिंग के बाहर किया। ज़ोई स्टार्क ने कायरी को संभाला। डकोटा काई ने स्टार्क को रिंग के बाहर किया और फिर टेगन के रिंग कॉर्नर मूव से खुद को बचाया। डैमेज कंट्रोल के सदस्यों ने आपस में टैग एक्सचेंज किए। इसी बीच कायरी सेन ने नॉक्स पर एल्बो ड्रॉप मूव लगाया और पिन किया।

नतीजा: डकोटा काई, ओस्का और कायरी सेन की जीत हुई 

07:47 (IST)2 APR 2024

डकोटा काई, ओस्का और कायरी सेन vs शेना बैज़लर, ज़ोई स्टार्क और टेगन नॉक्स

डकोटा काई, ओस्का और कायरी सेन ने शेना बैज़लर, ज़ोई स्टार्क और टेगन नॉक्स पर पीछे से हमला किया। रिंग कॉर्नर में डैमेज कंट्रोल ने नॉक्स की हालत खराब की। बाद में बैज़लर और स्टार्क ने मिलकर रिंगसाइड पर डैमेज कंट्रोल को धराशाई किया। ज़ोई स्टार्क ने ओस्का पर जर्मन सुपलेक्स लगाया और रिंग कॉर्नर में कायरी सेन की हालत खराब की। स्टार्क ने टॉप रोप से ड्रॉपकिक दी और पिन करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने किकआउट किया। 

07:43 (IST)2 APR 2024

बैकस्टेज बैकी लिंच और रिया रिप्ली के बीच ब्रॉल जारी रहा। एडम पीयर्स और सिक्योरिटी ने काफी मेहनत के बाद दोनों को आखिर अलग किया। 

07:37 (IST)2 APR 2024

बैकस्टेज सैगमेंट द्वारा डकोटा काई ने जेड कार्गिल, बियांका ब्लेयर और नेओमी को धमकी दी। उन्होंने अभी टेगन नॉक्स, शेना बैज़लर और ज़ोई स्टार्क को हराने का दावा किया। 

07:35 (IST)2 APR 2024

बैकी लिंच का सैगमेंट

बैकी लिंच: मैं यहां लड़ने के लिए आई हूं। मैं इस चीज़ को WrestleMania तक नहीं रोकना चाहती हूं। रिया रिप्ली बाहर आइए, हम अभी लड़ते हैं।

एडम पीयर्स ने दखल दिया।

एडम पीयर्स: आप आज नहीं लड़ सकती हैं। मैं WrestleMania के सबसे बड़े मैचों को इस तरह से खराब होते हुए नहीं देख सकता। मैं चाहता हूं कि आप रिंग छोड़कर चली जाएं। 

रिया रिप्ली ने दखल दिया। एडम पीयर्स ने उन्हें WrestleMania तक रुकने के लिए कहा। पहले रिप्ली ने मानने का नाटक किया। बाद में उन्होंने सिक्योरिटी पर हमला किया और रिंग में चली गईं। दोनों के बीच ब्रॉल हो रहा है। सिक्योरिटी ने उन्हें अलग किया और बैकी लिंच ने टॉप रोप से रिप्ली समेत गार्ड्स पर डाइव लगाई। आखिर दोनों टॉप स्टार्स को अलग किया गया। 

07:28 (IST)2 APR 2024

बैकस्टेज जेडी मैकडॉना, रिकोशे की जीत से निराश नज़र आए। इसी बीच एंड्राडे आए और डॉमिनिक ने कहा कि वो एंड्राडे को रिकोशे की हालत खराब करते हुए देखना चाहते हैं। इसी बीच डॉमिनिक ने बताया कि अगर वो सफल होते हैं, तो उनकी जजमेंट डे में एंट्री हो जाएगी। इसी बीच एंड्राडे की मुलाकात सैंटोस इस्कोबार से भी हुई। 

07:23 (IST)2 APR 2024

रिकोशे ने आईवार पर टॉप रोप फ्लाइंग एल्बो मूव लगाया और स्टैंडिंग शूटिंग स्टार प्रेस दिया। वो पिन करने गए लेकिन वाइकिंग रेडर्स के सदस्य ने किकआउट किया। रिकोशे, आईवार की स्पिनिंग हील किक का शिकार हुए। हील सुपरस्टार ने रिकोशे पर पावरबॉम्ब लगाया और पिन करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। आईवार ने स्पिनिंग स्लैम लगाया और सेकेंड रोप से स्प्लैश दिया। आईवार डूमसॉल्ट देने गए लेकिन रिकोशे ने खुद को बचाया। पूर्व यूएस चैंपियन ने आईवार पर फॉलअवे स्लैम लगाया और फिर 450 स्प्लैश देकर पिन किया।

नतीजा: रिकोशे को जीत मिली 

07:14 (IST)2 APR 2024

रिकोशे vs आईवार

आईवार ने रिकोशे पर शोल्डर टैकल मूव लगाया। रिकोशे ने वाइकिंग रेडर्स के सदस्य को ड्रॉपकिक देकर रिंग के बाहर किया और फिर डाइव लगाई। आईवार ने खुद को बचाया। इसी बीच रिकोशे गर्दन के बल एप्रन पर गिर गए। आईवार ने एप्रन के बीच लगी LED लाइट में रिकोशे को दे मारा। पूर्व यूएस चैंपियन ने खुद को क्रॉसबॉडी मूव से बचाया और फिर उनपर डाइव लगाई। 

07:11 (IST)2 APR 2024

एक वीडियो पैकेज द्वारा ड्रू मैकइंटायर ने सीएम पंक पर निशाना साधा और फिर सैथ रॉलिंस को WrestleMania में हराने का दावा किया। 

07:06 (IST)2 APR 2024

बैकस्टेज सैथ रॉलिंस की मुलाकात जे उसो से हुई। उसो ने बताया कि वो सैथ की मदद के लिए उपलब्ध रहेंगे। 

07:00 (IST)2 APR 2024

आईवी नाइल और मैक्सिन डुप्री vs इंडी हार्टवेल और कैंडिस लेरे

कैंडिस लेरे और आईवी नाइल मैच की शुरुआत कर रही हैं। नाइल से डरकर लेरे ने इंडी हार्टवेल को टैग दिया। दूसरी ओर नाइल ने मैक्सिन डुप्री को टैग दिया। कैंडिस दोबारा रिंग में आईं और वो मैक्सिन की हालत खराब कर रही हैं। काफी संघर्ष के बाद अल्फा अकादमी की सदस्य ने आईवी को टैग दिया। नाइल ने कैंडिस को एप्रन से नीचे धकेला और फिर हार्टवेल की हालत खराब की। रेफरी, इंडी को चेक कर रहे हैं। इसी बीच कैंडिस लेरे ने आईवी को नीचे धकेल दिया। यह चीज़ हार्टवेल को पसंद नहीं आई। वो कैंडिस को घूर रही हैं। मैक्सिन ने फायदा उठाकर टैग लिया और हार्टवेल को रोलअप द्वारा पिन किया।

नतीजा: आईवी नाइल और मैक्सिन डुप्री की जीत हुई 

06:48 (IST)2 APR 2024

बैकस्टेज जे उसो की मुलाकात दिग्गज रैपर लील वैन से हुई। उसो ने उन्हें WrestleMania के लिए इन्वाइट किया। 

06:47 (IST)2 APR 2024

सैमी ज़ेन स्टेज एरिया पर आकर गेबल को चेक करने लगे। इतनी देर में गुंथर ने सैमी पर हमला किया।

नतीजा: मैच नो कॉन्टेस्ट में खत्म हुआ 

उन्होंने ज़ेन पर बिग बूट लगाया और फिर चॉप्स दिए। गुंथर ने अपना पैर सैमी पर रखा और टाइटल के साथ सेलिब्रेट करने लगे। रिंग जनरल ने जाने का मन बनाया और सैमी खड़े होने की कोशिश कर रहे हैं। गुंथर गुस्से में दिखे और उन्होंने चैंपियनशिप से सैमी पर अटैक किया। 

06:44 (IST)2 APR 2024

सैमी ज़ेन ने ब्रॉन्सन रीड के मूव को काउंटर करते हुए उनपर सनसेट फ्लिप पावरबॉम्ब लगाया। उन्होंने पिन करने की कोशिश की लेकिन ब्रॉन्सन ने किकआउट किया। रीड ने ज़ेन पर डेथ वैली ड्राइवर लगाया। काफी संघर्ष के बाद सैमी ने वापसी की और विरोधी पर टोर्नेडो डीडीटी लगाया। ब्रॉन्सन ने सुपलेक्स लगाया और सेंटन भी दिया। ब्रॉन्सन ने टॉप रोप से सुनामी मूव लगाने की कोशिश की लेकिन ज़ेन ने खुद को बचाया। सैमी के पास मोमेंटम है लेकिन स्टेज एरिया पर गुंथर आए। वो चैड गेबल को घसीटते हुए लेकर आए। 

06:36 (IST)2 APR 2024

सैमी ज़ेन vs ब्रॉन्सन रीड

सैमी ज़ेन ने रिंग कॉर्नर में ब्रॉन्सन रीड पर चॉप्स लगाए। ब्रॉन्सन ने ताकत का उपयोग किया लेकिन सैमी मोटिवेटेड नज़र आ रहे हैं। ब्रॉन्सन अब सैमी पर चॉप्स लगा रहे हैं। ज़ेन ने क्लोथ्सलाइन देकर ब्रॉन्सन को रिंग के बाहर किया और फिर डाइव लगाई। सैमी टॉप रोप से क्रॉसबॉडी देने गए लेकिन ब्रॉन्सन ने काउंटर करते हुए उनपर स्लैम लगाया। वो पिन करने गए लेकिन सैमी ने किकआउट किया। ज़ेन ने कोहनी से ब्रॉन्सन पर हमला किया। रीड ने ज़ेन को पटक दिया और फिर उनपर एल्बो ड्रॉप लगाया। 

06:31 (IST)2 APR 2024

बैकस्टेज जजमेंट डे के सैगमेंट में लिगाडो डेल फैंटासमा आए। डॉमिनिक मिस्टीरियो खुश नज़र आए लेकिन डेमियन प्रीस्ट नाराज़ होकर चले गए। रिया रिप्ली ने बताया कि वो डेमियन प्रीस्ट को समझाने की कोशिश करेंगी। 

06:23 (IST)2 APR 2024

परफॉर्मेंस सेंटर का एक वीडियो सैगमेंट दिखाया गया, जहां सैमी ज़ेन को चैड गेबल पूरी तरह से तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं। पहले ज़ेन हार मानने लगे लेकिन फिर गेबल के मोटिवेट करने पर सैमी ने मेहनत की और वो तैयार दिखे। 

06:18 (IST)2 APR 2024

बैकस्टेज रोमन रेंस ने द रॉक से कहा कि उन्हें स्पीच तैयार करने के लिए जाना होगा। पॉल हेमन ने बाद में बताया कि रोमन रेंस उन्हें Hall of Fame में इंडक्ट करेंगे। 

06:16 (IST)2 APR 2024

डॉमिनिक मिस्टीरियो ने रिंग में चैम्पा पर 619 लगाने की कोशिश की। चैम्पा ने खुद को बचाया और जॉनी ने डॉमिनिक को रिंगसाइड पर धराशाई किया। रिंग में मैकडॉना ने वुड्स पर स्टैंडिंग स्पेनिश फ्लाई लगाया। जेडी ने डेमियन को टैग दिया और ज़ेवियर ने चैम्पा को टैग दिया। डेमियन ने चैम्पा पर क्लोथ्सलाइन मूव लगाया। उन्होंने वुड्स पर बिग बूट लगाया और कोफी को चोकस्लैम दिया। प्रीस्ट ने टॉमैसो पर रेजर्स ऐज लगाया और पिन किया।

नतीजा: जजमेंट डे की जीत हुई 

06:14 (IST)2 APR 2024

DIY और न्यू डे vs जजमेंट डे

DIY और न्यू डे ने मैच से पहले ही जजमेंट डे पर डाइव लगा दी। अब जजमेंट डे, जॉनी गार्गानो के खिलाफ दबदबा बनाने की कोशिश कर रहा है। जॉनी ने टॉमैसो चैम्पा को टैग दिया और उन्होंने आकर जेडी मैकडॉना की हालत खराब की। उन्होंने डॉमिनिक मिस्टीरियो पर क्लोथ्सलाइन मूव लगाया। अब वो एक साथ जेडी और डॉमिनिक पर क्लोथ्सलाइन लगा रहे हैं। कोफी किंग्सटन ने इतनी देर में टैग ले लिया है। उन्होंने टॉप रोप से डेमियन प्रीस्ट पर डाइव लगाई और फिर जेडी के खिलाफ डॉमिनेट किया। ज़ेवियर वुड्स ने टैग लिया और उन्होंने जेडी पर अटैक किया। कोफी ने रिंग के बाहर जजमेंट डे के सदस्यों पर डाइव लगाई। 

06:08 (IST)2 APR 2024

एक वीडियो दिखाया गया, जहां MMA Hour शो के दौरान बैकी लिंच ने दखल देते हुए रिया रिप्ली से बहस की। 

बैकस्टेज सैगमेंट में बैकी लिंच ने चीज़ों को खुद संभालने के बारे में बात की। 

06:05 (IST)2 APR 2024

द रॉक: आप एकदम मूर्ख हैं। आपने नहीं देखा कि पिछले हफ्ते मैंने कोडी रोड्स की हालत खराब की। आप द रॉक और रोमन रेंस के खिलाफ नहीं लड़ेंगे क्योंकि WrestleMania करीब है। आप काफी टफ सुपरस्टार हैं और मेरे पास आपके लिए प्लान है।

सोलो सिकोआ आगे आए।

सोलो सिकोआ: आप ट्राइबल चीफ या फाइनल बॉस के खिलाफ नहीं बल्कि मेरे खिलाफ लड़ेंगे।

सैथ रॉलिंस: ऐसा लगता है कि सोलो सिकोआ के पास सबसे ज्यादा दम है। मैं तैयार हूं।

द रॉक: इतिहास के सबसे बड़े Raw में सोलो सिकोआ vs सैथ रॉलिंस मैच होगा। यह मैच साधारण नहीं होगा। असल में यह ब्लडलाइन रूल्स मैच रहने वाला है। 

इसी के साथ सैगमेंट खत्म हुआ। 

06:02 (IST)2 APR 2024

सैथ रॉलिंस: पिछले हफ्ते आपने (द रॉक) जो कोडी रोड्स के साथ किया, उसके बाद मैं रिंग में कदम रखूंगा? अगर आप ऐसा सोचते हैं, तो आप मूर्ख हैं। पिछले हफ्ते आपने (द रॉक) जो किया, वो एकदम गलत था। अब मैं बात नहीं करूंगा और मैं लड़ना चाहता हूं। मैं अभी लड़ना चाहता हूं। इतिहास के सबसे बड़े Raw में आप सभी लोग (फैंस) इतिहास का सबसे बड़ा मेन इवेंट डिजर्व करते हैं। Raw के मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस vs द रॉक मैच हो जाए?

फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।

सैथ रॉलिंस: मुझे नहीं लगता कि द रॉक में इतना दम है। अगर द रॉक मना करते हैं, तो मैं रोमन रेंस के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार हूं। असली चैंपियन से कौन लड़ना चाहता है? आप अपने हिसाब से कोई भी शर्त जोड़ सकते हैं। आप दोनों में से किसके पास साहस है?

05:56 (IST)2 APR 2024

रोमन रेंस: मुझे एक्नॉलेज कीजिए। मैं अमूमन Raw में नहीं आता हूं लेकिन मैं यहां अपने परिवार को एक्नॉलेज करने आया हूं। इन लोगों की ओर से मैं माफी मांगता हूं। मैं अपने भाई को धन्यवाद कहना चाहता हूं। मेरे जीवन का सबसे आसान WrestleMania आने वाला है। मैं टैग टीम मैच का हिस्सा बनूंगा और हम उन दोनों मूर्खों की हालत खराब कर देंगे। बाद में ब्लडलाइन रूल्स मैच में कोडी रोड्स की हालत खराब होगी। द रॉक ने रोड्स को खून से लथपथ कर दिया। आपने यह इंटरनेट पर देखा होगा। मुझे यह देखकर अच्छा लगा। इसी चीज़ के लिए मैं आपको (द रॉक) धन्यवाद कहना चाहता हूं। यही फाइनल बॉस का काम है। मैंने आपको कहा था कि कोडी चीज़ों को संभाल नहीं सकते। वो एक नेता की तरह हैं। 2020 से मैंने जो काम किया है, वो कोडी ने देखा और उन्हें लगा कि वो भी कंपनी का हिस्सा बन सकते हैं। हम यहां किसी को आते हुए नहीं देखना चाहते। यह हमारा बिजनेस है। नाईट 2 में आपकी हालत खराब होने वाली है। 

वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस का दखल देखने को मिला। 

05:48 (IST)2 APR 2024

द रॉक: इस तरह की चीज़ें मेरा दिल तोड़ देती हैं। मेरी भी तीन बेटियां हैं। इसी वजह से छोटे बच्चों को रोते हुए देखना मुझे पसंद नहीं है। अंकल रॉक अब आपको कुछ बताने वाले हैं। जीवन में कई पल आते हैं, जब बुरे व्यक्ति आपके सामने आते हैं। कई बार लोग आपके बारे में बुरी चीज़ें बोलते हैं। ऐसे में द रॉक को उनकी हालत खराब करनी पड़ी। ब्रुकलिन, क्या आपको यही महसूस होता है? क्योंकि अभी प्रोफेशनल रेसलिंग शानदार चल रही है। द रॉक के कारण रेटिंग्स बढ़ रही हैं। मेरे कारण Raw में सबसे ज्यादा टिकट बिकी हैं। आप सभी को बधाई हो। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि मैं यहां आया हूं और मैंने पिछले हफ्ते किसी को खून से लथपथ किया था। द रॉक यहां अकेले नहीं आए हैं। 

रोमन रेंस का थीम सॉन्ग बजा और वो एंट्री कर रहे हैं। 

05:44 (IST)2 APR 2024

द रॉक का थीम सॉन्ग बजा और वो एंट्री कर रहे हैं।

द रॉक का सैगमेंट

द रॉक:
मैंने उनके सिर से खून निकाल दिया। मेरे कारण उनका सिर फट गया और खून निकला। मैंने उनके खून को बेल्ट पर लगाया और अब इस बेल्ट पर सिर्फ ममा रोड्स के आंसू लगाना बाकी रह गए हैं। रॉक अपनी बातों को पूरा करते हैं। मैंने उनसे पिछले हफ्ते कहा था कि मैं उन्हें लहूलुहान करूंगा और मैंने ऐसा ही किया। पूरी दुनिया में मौजूद कोडी क्राईबेबीज को मैंने निराश कर दिया क्योंकि मैंने उनके हीरो को खून से लथपथ कर दिया। सभी लोग रोड्स की हालत खराब होने पर निराश हैं। मैं आपको कुछ दिखाना चाहता हूं। 

एक वीडियो दिखाई गई, जहां छोटे बच्चे रोड्स की हालत खराब होने पर रो रहे हैं। 

05:36 (IST)2 APR 2024

WWE Raw की शुरुआत हो गई है और कमेंट्री टीम ने बताया कि कोडी रोड्स मेडिकल तौर पर इस शो का हिस्सा बनने के लिए क्लियर नहीं हैं। 

21:24 (IST)1 APR 2024

WWE Raw की शुरुआत मंगलवार 2 अप्रैल 2024 को सुबह 5:30 को होगी। हम आपके साथ जुड़ेंगे। 

21:23 (IST)1 APR 2024

WWE Raw से जुड़े बड़े ऐलान

- द रॉक और रोमन रेंस नज़र आएंगे। 
- सैमी ज़ेन vs ब्रॉन्सन रीड 
- न्यू डे और DIY vs जजमेंट डे (8 मैन टैग टीम मैच)
- आईवी नाइल और मैक्सिन डुप्री vs इंडी हार्टवेल और कैंडिस लेरे 

21:20 (IST)1 APR 2024

WWE Raw की लाइव कमेंट्री में आप सभी का स्वागत है। यह WrestleMania XL से पहले रेड ब्रांड का आखिरी शो रहेगा। 
chat-icon Live Chat online
App download animated image Get the free App now