Create
  • Sports News
  • WWE
  • WWE Raw
  • WWE Raw रिजल्ट्स LIVE, 15 अप्रैल 2024: चैंपियन को होमटाउन में फेमस Superstar द्वारा मिला धोखा, टॉप रेसलर को छोड़नी पड़ी चैंपियनशिप, दिग्गज की धमाकेदार वापसी

WWE Raw रिजल्ट्स LIVE, 15 अप्रैल 2024: चैंपियन को होमटाउन में फेमस Superstar द्वारा मिला धोखा, टॉप रेसलर को छोड़नी पड़ी चैंपियनशिप, दिग्गज की धमाकेदार वापसी

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedApr 16, 2024 08:35 IST

WWE Raw में दिग्गज ने वापसी पर मचाया बवाल, मेन इवेंट का हुआ चौंकाने वाला अंत

topic-thumbnail

08:35 (IST)16 APR 2024

WWE Raw की लाइव कमेंट्री में हमारे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद। हम आपसे SmackDown में मिलेंगे। 

08:35 (IST)16 APR 2024

WWE Raw हाइलाइट्स

- रिया रिप्ली ने ऐलान किया कि वो चोटिल हैं। उन्होंने विमेंस वर्ल्ड टाइटल को छोड़ दिया। 
- शेमस ने आईवार को सिंगल्स मैच में हराया। 
- ट्रिपल एच ने ऑसम ट्रुथ को नई वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप दी। 
- DIY ने न्यू डे और क्रीड ब्रदर्स को हराया और वर्ल्ड टैग टीम टाइटल के लिए मैच पाया। 
- कैंडिस लेरे और इंडी हार्टवेल ने आईवी नाइल और मैक्सिन डुप्री को हराया। 
- एंड्राडे ने डॉमिनिक मिस्टीरियो को हराया। रिकोशे ने आकर एंड्राडे को डॉमिनिक मिस्टीरियो और जेडी मैकडॉना द्वारा हुए हमले से बचाया। 
- चेल्सी ग्रीन और पाइपर निवेन ने केडन कार्टर और कटाना चांस को हराया। 
- कोडी रोड्स ने प्रोमो कट करके सैथ रॉलिंस और द रॉक को लेकर बात की। उन्होंने जे उसो को बुलाया। 
- जे उसो ने फिन बैलर को हराया। मैच के बाद जजमेंट डे द्वारा हुए हमले से उसो ने खुद को बचाया और चले गए। 
- सैमी ज़ेन ने चैड गेबल को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप रिटेन की। मैच के बाद गेबल ने हील टर्न लेते हुए सैमी पर हमला किया। 

08:33 (IST)16 APR 2024

मैच के बाद सैमी ज़ेन ने चैड गेबल के प्रति सम्मान दिखाया। गेबल रिंग से चले गए हैं और सैमी ने भी रिंग से बाहर आकर अपने परिवार के साथ खास पल शेयर किया। इसी बीच गेबल आए और उन्होंने ज़ेन पर केओस थ्योरी मूव लगाया। यह देखकर फैंस हैरान रह गए। गेबल ने सैमी की हालत खराब की और फिर उनपर एंकल लॉक लगा दिया। रेफरी आकर उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं। इसी के साथ शो खत्म हुआ। 

08:29 (IST)16 APR 2024

चैड गेबल ने सैमी पर एंगल स्लैम लगाया। सैमी संघर्ष कर रहे हैं और इसी बीच चैड ने उनपर जर्मन सुपलेक्स लगाए। सैमी ज़ेन ने गेबल पर एक्सपलोडर लगाया। वो हैलुवा किक देने गए लेकिन चैड ने काउंटर करके उनपर एंकल लॉक लगाया। सैमी ने खुद को बचाया और गेबल के टॉप रोप मूव को काउंटर करते हुए शार्पशूटर लगाने गए लेकिन घुटने में दर्द के कारण उन्हें सफलता नहीं मिली। गेबल ने दोबारा सैमी को एंकल लॉक में फंसाया और इस बार सैमी ने पिनफॉल की असफल कोशिश द्वारा खुद को बचाया। उन्होंने गेबल पर दोबारा एक्सप्लोडर लगाया और हैलुवा किक देकर पिन किया।

नतीजा: सैमी ज़ेन ने चैंपियनशिप रिटेन की 

08:19 (IST)16 APR 2024

चैड गेबल ने सैमी ज़ेन को टोर्नेडो डीडीटी लगाने से रोका। टॉप रोप से गेबल ने सैमी पर डाइव लगाई। अल्फा अकादमी के लीडर ने टॉप रोप हेडबट चैंपियन पर लगाया। वो पिन करने गए लेकिन सैमी ने किकआउट किया। चैड ने ज़ेन को सबमिशन में होल्ड किया। ब्लडलाइन के पूर्व सदस्य ने खुद को बचाया और गेबल पर क्लोथ्सलाइन मूव लगाया। सैमी ने चैड के सबमिशन से खुद को बचाया और उन्हें रिंग के बाहर किया। उन्होंने चैड पर अलग अंदाज में मूनसॉल्ट लगाया। 

08:12 (IST)16 APR 2024

सैमी ज़ेन पहले से रिंग में मौजूद हैं और अब चैड गेबल भी आने की तैयारी में हैं। बैकस्टेज ब्रॉन्सन रीड ने कहा कि सैमी और चैड में से जो भी जीतेगा, उसका सामना वो इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल के लिए करेंगे।

सैमी ज़ेन vs चैड गेबल (इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच)

सैमी जेन ने चैड गेबल पर आर्मड्रैग मूव लगाए। उन्होंने अल्फा अकादमी के लीडर को रिंग के बाहर किया। 

08:09 (IST)16 APR 2024

WWE Raw के अगले हफ्ते से जुड़े बड़े ऐलान

- नई विमेंस वर्ल्ड चैंपियन मिलेगी। 
- ऑसम ट्रुथ vs DIY (वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप मैच) 
- रिकोशे और एंड्राडे vs डॉमिनिक मिस्टीरियो और जेडी मैकडॉना

08:00 (IST)16 APR 2024

मैच के बाद डेमियन प्रीस्ट ने आकर जे उसो को कंफ्रंट किया। पीछे से डॉमिनिक मिस्टीरियो और जेडी मैकडॉना ने उनपर हमला किया। उसो ने थोड़ी देर संघर्ष के बाद आखिर वापसी की। उन्होंने डॉमिनिक और जेडी पर हमला किया और फैंस के बीच से एरीना के बाहर चले गए। यहां इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन सैमी ज़ेन मौजूद हैं। सैमी ने बताया कि 25 साल पहले इसी एरीना में उन्होंने अपना पहला मैच देखा था और अब वो यहां एक चैंपियन के तौर पर आ रहे हैं, जो उनके लिए बड़ी चीज़ है। 

07:56 (IST)16 APR 2024

जे उसो ने फिन बैलर पर किक लगाई। जे ने जजमेंट डे के सदस्य पर समोअन ड्रॉप लगाया और पिन करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने किकआउट किया। उन्होंने हिप अटैक मूव लगाया। बैलर ने उसो की आंखों को निशाना बनाया और दबदबा बनाया। उन्होंने उसो पर स्लिंग ब्लेड लगाया। उसो ने सुपरकिक लगाई और स्प्लैश लगाने गए। बैलर ने रिंग कॉर्नर में जे को ड्रॉपकिक देकर धराशाई किया। उसो ने बैलर के फिनिशर से खुद को बचाया और उनपर स्पीयर लगाया। उन्होंने फिन पर स्प्लैश लगाकर पिन किया।

नतीजा: जे उसो की जीत हुई 

07:49 (IST)16 APR 2024

जे उसो रिंग में मौजूद हैं और फिन बैलर का थीम सॉन्ग बजा। बैलर ने पीछे से आकर जे पर हमला किया। मैच ऑफिशियल तौर पर शुरू हुआ।

जे उसो vs फिन बैलर

फिन बैलर, जे उसो के खिलाफ डॉमिनेट कर रहे हैं। उन्होंने ब्लडलाइन के पूर्व सदस्य पर चॉप्स लगाए। बैलर ने जे उसो को टॉप रोप मूव नहीं लगाने दिया और ड्रॉपकिक देकर रिंग के बाहर किया। 

07:40 (IST)16 APR 2024

कोडी रोड्स: द रॉक के पास सिर्फ 1 मैच नहीं उससे ज्यादा की क्षमता है। आपने (द रॉक) बोला कि आप मुझे लहूलुहान कर देंगे। आप सही हैं। आप भी मेरे साथ लहूलुहान होंगे। आप जब भी द रॉक के बारे में बात करते हैं, तो आपको ब्लडलाइन के बारे में बात करनी होगी। टामा टोंगा ने आकर जिमी उसो पर हमला कर दिया, जबकि रोमन रेंस शो का हिस्सा भी नहीं थे। मैं अब एक ऐसे व्यक्ति को बुलाना चाहता हूं, जो ब्लडलाइन को अच्छे से जानते हैं। 

जे उसो ने एंट्री की।

कोडी रोड्स: जे उसो, आप वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए नंबर 1 कंटेंडर हैं। यह स्पॉट आपसे ज्यादा कोई डिजर्व नहीं करता है। आपने मेरी स्टोरी खत्म करने में काफी मदद की। आपको फिन बैलर के खिलाफ थोड़े समय बाद लड़ना है। आपने मेरा साथ दिया और मैं भी आपकी मदद के लिए उपलब्ध हूं।

जे उसो: मैं सभी चीज़ें खुद के दम पर करना चाहता हूं। मैं खुद को साबित करना चाहूंगा।

कोडी रोड्स: आपको मेरी जरूरत नहीं है? ठीक है। मैं अच्छे से समझता हूं। मैं आपसे जल्द ही मिलूंगा। 

कोडी रोड्स चले गए। 

07:34 (IST)16 APR 2024

अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन कोडी रोड्स एंट्री कर रहे हैं। फैंस का उन्हें जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है।

कोडी रोड्स का सैगमेंट

कोडी रोड्स:
WWE Draft आ रहा है। इन सभी चीज़ों के बावजूद मैं कहीं नहीं जा रहा। WrestleMania XL काफी सफल रहा लेकिन अब कंपनी का अगला इवेंट Backlash 2024 होगा। इस शो में मैं एजे स्टाइल्स या एलए नाइट के खिलाफ अपने टाइटल को दांव पर लगाने वाला हूं। मैं उस व्यक्ति के बारे में पहले बात करना चाहूंगा, जिन्होंने मुझसे कहा था कि वो मेरी शील्ड हैं। उन्होंने (सैथ रॉलिंस) जो कहा, वो करके दिखाया। द रॉक ने बताया कि उन्होंने 10 हफ्ते की ट्रेनिंग की। उन्होंने अभ्यास किया और सबसे अच्छी कंडीशनिंग टीम के साथ काम किया। 

07:28 (IST)16 APR 2024

बैकस्टेज लिव मॉर्गन ने रिया रिप्ली के चोटिल होने को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि अभी उनका बदला पूरा नहीं हुआ है और इसकी सिर्फ शुरुआत हुई है। मॉर्गन ने दावा किया कि वो नई विमेंस वर्ल्ड चैंपियन बनेंगी। 

07:22 (IST)16 APR 2024

केडन कार्टर और कटाना चांस vs चेल्सी ग्रीन और पाइपर निवेन

पाइपर निवेन ने अपनी ताकत का उपयोग करके कटाना चांस के खिलाफ डॉमिनेट किया। उन्होंने चेल्सी ग्रीन को टैग दिया। निवेन ने कटाना चांस पर क्लोथ्सलाइन मूव भी लगाया। कटाना ने ग्रीन पर किक लगाई और केडन कार्टर को टैग दिया। कार्टर अब शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने चेल्सी पर फेसफर्स्ट मूव लगाया और फिर बैक बॉडी ड्रॉप मूव लगाया। पाइपर निवेन ने दखल देकर कटाना चांस को फॉलअवे स्लैम लगाया और रिंग के बाहर किया। उन्होंने कार्टर पर स्लाइडिंग क्रॉसबॉडी मूव लगाया और ग्रीन ने फिर केडन को पिन किया।

नतीजा: चेल्सी ग्रीन और पाइपर निवेन की जीत हुई 

07:12 (IST)16 APR 2024

बैकस्टेज जे उसो ने बताया कि ब्लडलाइन के खिलाफ आप जब तक जाएंगे, तब तक आप नीचे धसते जाएंगे। उन्होंने फिन बैलर के खिलाफ मैच पर फोकस करने की बात कही। 

07:09 (IST)16 APR 2024

एंड्राडे ने धीरे-धीरे मोमेंटम हासिल करने की कोशिश की लेकिन डॉमिनिक ने उन्हें सफल नहीं होने दिया। डॉमिनिक ने एंड्राडे को कैनेडियन डिस्ट्रॉयर दिया और पिन करने गए लेकिन उन्होंने किकआउट किया। मिस्टीरियो 619 लगाने गए लेकिन एंड्राडे ने खुद को बचाया। उन्होंने दखल देने का प्रयास कर रहे जेडी मैकडॉना पर हमला किया। एंड्राडे ने मिस्टीरियो पर हैमरलॉक डीडीटी लगाया और पिन किया।

नतीजा: एंड्राडे की जीत हुई 

मैच के बाद जेडी और डॉमिनिक ने मिलकर एंड्राडे पर हमला किया। रिकोशे, एंड्राडे को बचाने के लिए आए और जजमेंट डे के सदस्य भाग गए। 

07:01 (IST)16 APR 2024

एंड्राडे vs डॉमिनिक मिस्टीरियो

एंड्राडे ने दबदबा बनाया और टॉप रोप से क्रॉसबॉडी मूव लगाया। एंड्राडे और मिस्टीरियो ने लगातार एक-दूसरे पर दो-दो सुपलेक्स लगाए। एंड्राडे ने तीसरा सुपलेक्स लगाया और टॉप रोप पर गए। जेडी मैकडॉना ने रेफरी का ध्यान भटकाया और इसका फायदा डॉमिनिक ने उठाकर एंड्राडे पर हमला किया। 

06:58 (IST)16 APR 2024

चैड गेबल ने कुछ घंटों पहले लिए गए इंटरव्यू में सैमी ज़ेन को हराकर चैंपियन बनने का दावा किया। 

06:52 (IST)16 APR 2024

बैकस्टेज डेमियन प्रीस्ट ने डॉमिनिक मिस्टीरियो को एंड्राडे से बदला लेने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि फिन बैलर, जे उसो की Raw में हालत खराब कर देंगे और फिर वो जे उसो को अपने अंदाज में संभालेंगे। 

06:48 (IST)16 APR 2024

आईवी नाइल और मैक्सिन डुप्री vs कैंडिस लेरे और इंडी हार्टवेल

आईवी नाइल ने इंडी हार्टवेल पर जबरदस्त किक लगाई और मोमेंटम हासिल किया। नाइल ने मैक्सिन डुप्री को टैग दिया। उन्होंने टॉप रोप से हार्टवेल पर क्रॉसबॉडी मूव लगाया और फिर सुपलेक्स दिया। हार्टवेल ने कैंडिस लेरे को टैग दिया। लेरे ने मैक्सिन की हालत खराब की और अपना डॉमिनेशन दिखाया। कैंडिस, मैक्सिन को जाने नहीं दे रही हैं। इसी बीच मैक्सिन ने लेरे पर डीडीटी लगाया और वो आईवी नाइल को टैग देने में सफल हुईं। रेफरी यह चीज़ नहीं देख पाए और इसी कारण यह टैग ऑफिशियल नहीं हुआ। नाइल उनसे बहस करने लगीं। अचानक हार्टवेल ने डुप्री पर बिग बूट लगाया और कैंडिस को उनपर लिटा दिया। इसी के साथ रेफरी ने पिनफॉल काउंट किया।

नतीजा: कैंडिस लेरे और इंडी हार्टवेल की जीत हुई 

06:38 (IST)16 APR 2024

बैकस्टेज ड्रू मैकइंटायर से सीएम पंक के कारण पिछले हफ्ते मिली हार को लेकर सवाल किया गया। स्कॉटिश स्टार पहले हंसते हुए नज़र आए और फिर उन्होंने LED को किक लगाकर फोड़ दिया। 

06:35 (IST)16 APR 2024

जूलियस क्रीड ने एक-एक करके सभी विरोधियों पर बेली टू बेली सुपलेक्स लगाया। क्रीड ब्रदर्स ने सभी स्टार्स को एक साथ पिन करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने किकआउट किया। जूलियस क्रीड ने कोफी किंग्सटन पर टॉप रोप से मूव लगाया। ज़ेवियर वुड्स ने पहले ही टैग ले लिया था और उन्होंने क्रीड पर एल्बो ड्रॉप लगाया। अचानक DIY ने वुड्स पर मीट इन द मिडल लगाया और चैम्पा ने वुड्स को पिन किया।

नतीजा: DIY की जीत हुई 

06:32 (IST)16 APR 2024

जूलियस क्रीड रिंग में जबरदस्त बवाल मचा रहे हैं। कोफी किंग्सटन ने घुटने ऊपर करके जूलियस की हालत खराब की और टॉमैसो चैम्पा ने उनपर सुपरकिक लगाई। रिंग में चैम्पा ने कोफी को पावरबॉम्ब दिया और पिन करने गए लेकिन उन्होंने किकआउट किया। किंग्सटन ने आखिर ज़ेवियर वुड्स को टैग दिया। जॉनी गार्गानो रिंग में आए लेकिन वुड्स ने उनपर क्लोथ्सलाइन मूव लगाया। उन्होंने ब्रूटस क्रीड को धराशाई किया और दोबारा किंग्सटन को टैग दिया। न्यू डे ने डबल टीम मूव का उपयोग किया। कोफी पिन करने गए लेकिन जूलियस ने आकर उनपर बेली-टू-बेली सुपलेक्स लगाया। 

06:26 (IST)16 APR 2024

DIY vs क्रीड ब्रदर्स vs न्यू डे (वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप के लिए नंबर 1 कंटेंडर्स ट्रिपल थ्रेट मैच)

ब्रूटस क्रीड ने जॉनी गार्गानो और ज़ेवियर वुड्स दोनों की हालत खराब की। उन्होंने जूलियस क्रीड को टैग दिया। वो सुपलेक्स लगाने गए लेकिन रिंग में बाकी स्टार्स आ गए हैं। सभी के बीच ब्रॉल हो रहा है। न्यू डे ने रिंगसाइड पर DIY और क्रीड ब्रदर्स को धराशाई कर दिया। 

06:18 (IST)16 APR 2024

ट्रिपल एच चले गए और एडम पीयर्स ने बताया कि वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप के लिए नए कंटेंडर्स पाने के लिए अभी ट्रिपल थ्रेट टैग टीम मुकाबला होगा। इस मैच की शुरुआत अभी होने वाली है। 

DIY टीम की एंट्री हो रही है। 

06:16 (IST)16 APR 2024

द मिज़: हमारे पास इन नए टाइटल के साथ इतिहास रचने और आगे बढ़ने का मौका है। ट्रिपल एच भी यहां मौजूद हैं।

आर-ट्रुथ: ट्रिपल एच कहां हैं? मैं उनसे मिलना चाहता हूं। आप तो टॉमैसो चैम्पा हैं।

ट्रिपल एच की भी हंसी छूट गई।

द मिज़: मैं आर-ट्रुथ को समझाने की कोशिश करता हूं।

आर-ट्रुथ: क्या यह हमारी नई टैग टीम चैंपियनशिप है?

द मिज़: हां!

ट्रिपल एच: क्या मैं जा सकता हूं?

ट्रिपल एच ने नई चैंपियनशिप आर-ट्रुथ और द मिज़ को दे दी। वो Raw टैग टीम चैंपियनशिप लेकर चले गए। 

06:13 (IST)16 APR 2024

ट्रिपल एच: मैं आपसे पूछना चाहूंगा कि क्या चल रहा है? मैं आपको बधाई देना चाहूंगा। इतिहास के सबसे बड़े टैग टीम टाइटल मैच में आपने जीत हासिल की। आर-ट्रुथ को आखिर WrestleMania मोमेंट मिल गया, जो शानदार चीज़ रही। यह नया एरा है और आप इस ब्रांड का नेतृत्व करने वाले हैं। आप टैग टीम डिवीजन को संभालेंगे और इसकी शुरुआत एक नए एरा से होनी चाहिए। अब से आप लोगों को वर्ल्ड टैग टीम चैंपियन के तौर पर पहचाना जाएगा और आप यह टाइटल पहनने वाले हैं।

ट्रिपल एच ने नई वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप दिखाई।

आर-ट्रुथ: मुझे यकीन नहीं हो रहा है। उन्होंने कपड़ा उठाकर चैंपियनशिप दिखा दी। उन्होंने जादू कर दिया है।

द मिज़: यह जादू नहीं है।

आर-ट्रुथ: हर एक जादूगर यही बोलता है। 

06:09 (IST)16 APR 2024

ट्रिपल एच का थीम सॉन्ग बजा और वो एंट्री कर रहे हैं। फैंस उन्हें जबरदस्त रिएक्शन दे रहे हैं।

ट्रिपल एच का सैगमेंट

ट्रिपल एच:
आप सभी धमाल मचा रहे हैं। हाल ही में हमने इतिहास का सबसे बड़ा WrestleMania इवेंट दिया। इसी के साथ नए एरा की शुरुआत हो गई है।

एडम पीयर्स: टैग टीम डिवीजन के लिए भी नए एरा की शुरुआत हो गई है। अब पहले के मुकाबले डिवीजन और गहरा हो गया है। इसी वजह से नए एरा की शुरुआत के साथ Raw और SmackDown को वो टैग टीम चैंपियनशिप देनी चाहिए, जो वो डिजर्व करते हैं। आइए Raw टैग टीम चैंपियन ऑसम का स्वागत करते हैं। 

ऑसम ट्रुथ एंट्री कर रहे हैं। 

05:56 (IST)16 APR 2024

शेमस ने आईवार को स्लैम दिया और उनपर 10 बीट्स ऑफ बोधरन मूव लगाया। आईवार ने बिग बूट और स्पिनिंग हील किक लगाकर वापसी की। उन्होंने टॉप रोप से शेमस पर स्प्लैश लगाया और पिन किया लेकिन उन्होंने किकआउट किया। पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ने घुटने से आईवार पर दो बार हमला किया और फिर ब्रॉग किक देकर पिन किया।

नतीजा: शेमस की जीत हुई 

05:50 (IST)16 APR 2024

शेमस का थीम सॉन्ग बजा और वो एंट्री कर रहे हैं। अगस्त 2023 के बाद अब वो एक्शन में नज़र आ रहे हैं। उनके विरोधी आईवार होंगे।

शेमस vs आईवार

शेमस और आईवार एक-दूसरे पर पंच लगा रहे हैं। शेमस ने टैग टीम सुपरस्टार पर शोल्डर टैकल मूव लगाया। उन्होंने मिड टॉप से आईवार जैसे भारी-भरकम सुपरस्टार को उठाकर केल्टिक क्रॉस मूव लगाया। 

05:45 (IST)16 APR 2024

बैकस्टेज जजमेंट डे के सदस्यों ने रिया रिप्ली को गले लगाया। डेमियन प्रीस्ट ने दावा किया कि रिया रिप्ली वापसी के बाद और बेहतर होकर आएंगी। 

05:39 (IST)16 APR 2024

रिया रिप्ली: लिव मॉर्गन, क्या यही आपका बदला था? मुझे पता है कि आप डरपोक हैं। आप मेरे सामने नहीं आईं क्योंकि आप मुझसे डरती हैं। मैं आपकी हालत खराब कर चुकी हूं। मैं इस चैंपियनशिप के लिए वापस जरूर आने वाली हूं। मैं उनकी हालत खराब कर दूंगी। 

लिव मॉर्गन का थीम सॉन्ग बजा और वो एंट्री कर रही हैं। सिक्योरिटी द्वारा उन्हें रोका जा रहा है और एडम पीयर्स भी यहां मौजूद हैं। रिया रिप्ली भी रिंग के बाहर आ गई हैं। रिप्ली ने एक सिक्योरिटी गार्ड पर हेडबट लगा दिया। 

05:37 (IST)16 APR 2024

रिया रिप्ली का सैगमेंट

रिया रिप्ली:
आप सभी को पता है कि अभी क्या चल रहा है। पिछले हफ्ते लिव मॉर्गन द्वारा हुए हमले के बाद मुझे अब बताया गया है कि कुछ महीनों तक मुझे एक्शन से दूर रहना पड़ेगा। मुझे बताया गया कि मुझे उस चीज़ को छोड़ना होगा, जिसे मैं सबसे ज्यादा प्यार करती हूं और वो विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप है। इस चैंपियनशिप का मेरे जीवन में सबसे ज्यादा महत्व है। 

रिया रिप्ली ने चैंपियनशिप को नीचे रख दिया है और वो काफी गुस्से में नज़र आ रही हैं। 

05:34 (IST)16 APR 2024

WWE Raw के एपिसोड की शुरुआत हो गई है। विमेंस वर्ल्ड चैंपियन रिया रिप्ली एंट्री कर रही हैं और उनके हाथ में पट्टा बंधा हुआ है। 

20:57 (IST)15 APR 2024

WWE Raw की लाइव कमेंट्री मंगलवार 16 अप्रैल 2024 को सुबह 5:30 को होगी। हम आपके साथ जुड़ेंगे। 

20:57 (IST)15 APR 2024

WWE Raw से जुड़े बड़े ऐलान

- कोडी रोड्स की अपीयरेंस देखने को मिलेगी। 
- शेमस की वापसी होगी। 
- सैमी ज़ेन vs चैड गेबल (इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच)
- एंड्राडे vs डॉमिनिक मिस्टीरियो 
- रिया रिप्ली, लिव मॉर्गन द्वारा हुए हमले को लेकर बात करेंगी। 
- जे उसो vs फिन बैलर 
- आईवी नाइल और मैक्सिन डुप्री vs कैंडिस लेरे और इंडी हार्टवेल 
- केडन कार्टर और कटाना चांस vs चेल्सी ग्रीन और पाइपर निवेन 

20:53 (IST)15 APR 2024

WWE Raw की लाइव कमेंट्री में आप सभी का स्वागत है। इस शो में कई बड़ी चीज़ें देखने को मिलने वाली हैं। 
chat-icon Live Chat online
App download animated image Get the free App now