Create
  • Sports News
  • WWE
  • WWE SmackDown
  • WWE SmackDown रिजल्ट्स LIVE, 1 दिसंबर 2023: दिग्गज ने Roman Reigns के भाई पर लगाया जबरदस्त RKO, CM Punk को लेकर हुआ बड़ा ऐलान

WWE SmackDown रिजल्ट्स LIVE, 1 दिसंबर 2023: दिग्गज ने Roman Reigns के भाई पर लगाया जबरदस्त RKO, CM Punk को लेकर हुआ बड़ा ऐलान

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedDec 02, 2023 08:36 IST

WWE SmackDown में दिग्गज ने चैंपियन को चेतावनी देते हुए विरोधी को किया पराजित, ऑल माइटी ने मचाया बवाल

topic-thumbnail

08:36 (IST)2 DEC 2023

WWE SmackDown की लाइव कमेंट्री में हमारे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद। हम आपसे Raw में मिलेंगे। 

08:36 (IST)2 DEC 2023

WWE SmackDown हाइलाइट्स

- बियांका ब्लेयर ने प्रोमो कट करते हुए विमेंस टाइटल मैच की मांग की। डैमेज कंट्रोल, शार्लेट फ्लेयर और शॉट्ज़ी ने भी एंट्री की। एक ब्रॉल हुआ और बियांका ब्लेयर, शार्लेट फ्लेयर & शॉट्ज़ी का पलड़ा भारी रहा। 
- बॉबी लैश्ले ने बुच को सिंगल्स मैच में हराया। 
- सैंटोस इस्कोबार ने जोएक्विन वाइल्ड को पराजित किया और मैच के बाद भी उनपर हमला करने का प्रयास किया। ड्रैगन ली ने आकर वाइल्ड को बचाया। 
- लोगन पॉल ने नंबर 1 कंटेंडर पाने के लिए टूर्नामेंट का ऐलान किया। केविन ओवेंस, ग्रेसन वॉलर और ऑस्टिन थ्योरी ने एंट्री की। उनके बीच बहस हुई और ओवेंस ने थ्योरी पर पंच लगा दिया। 
- केविन ओवेंस ने सिंगल्स मैच में ग्रेसन वॉलर को हरा दिया। 
- बियांका ब्लेयर ने कायरी सेन को पराजित किया। 
- रैंडी ऑर्टन को निक एल्डिस और एडम पीयर्स ने अपने-अपने ब्रांड में साइन करने का प्रयास किया। सोलो सिकोआ और जिमी उसो ने आकर उनपर हमला किया। एलए नाइट आए और सोलो सिकोआ के साथ लड़ते हुए वो चले गए। रैंडी ने जिमी की हालत खराब की और SmackDown का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। उन्होंने निक एल्डिस को भी RKO दिया। 

08:28 (IST)2 DEC 2023

पॉल हेमन यह देखकर पूरी तरह से निराश हैं। ऑर्टन ने Raw और SmackDown के कॉन्ट्रैक्ट हाथ में होल्ड किए। पॉल हेमन कह रहे हैं कि ऑर्टन को Raw में जाना चाहिए। वाइपर ने Raw का कॉन्ट्रैक्ट रिंग के बाहर फेंक दिया और SmackDown ब्रांड का कॉन्ट्रैक्ट साइन करके इसे जिमी उसो पर पटक दिया। द वाइपर ने माइक हाथ में लिया।

रैंडी ऑर्टन: पॉल हेमन, आप रोमन रेंस को कॉल कर सकते हैं। आप उन्हें बता सकते हैं कि डैडी वापस आ गए हैं। 

निक एल्डिस ने रैंडी ऑर्टन का हाथ ऊपर किया। वाइपर ने उन्हें ही RKO दे दिया। रैंडी सेलिब्रेट कर रहे हैं, वहीं पॉल हेमन ने रोमन रेंस को कॉल लगाया। 

इसी के साथ SmackDown का अंत हो गया है। 

08:24 (IST)2 DEC 2023

पॉल हेमन: देखिए कौन आया है। रोमन रेंस और ब्लडलाइन के हमले के कारण 18 महीने तक दूर रहने वाले रैंडी ऑर्टन वापस आ गए हैं। आप आज कोई फैसला नहीं ले पाएंगे। ब्लडलाइन आपके लिए निर्णय लेगा। 

जिमी उसो और सोलो सिकोआ एंट्री कर रहे हैं। रैंडी ऑर्टन ने दोनों पर हमला किया। ब्लडलाइन ने दबदबा बनाते हुए वाइपर को धराशाई किया। एलए नाइट ने एंट्री की। उन्होंने ब्लडलाइन के दोनों सदस्यों पर पंच लगाए। नाइट ने सोलो को रिंग के बाहर किया और दोनों लड़ते हुए बैकस्टेज चले गए हैं। रिंग में रैंडी ने जिमी उसो को रोप्स पर से डीडीटी दिया। वाइपर ने जिमी उसो पर RKO लगा दिया। 

08:21 (IST)2 DEC 2023

फैंस की ओर से रैंडी ऑर्टन को जबरदस्त रिएक्शन मिल रहा है। एडम पीयर्स कुछ बोलने लगे, निक एल्डिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की।

एडम पीयर्स: आप Raw के दिग्गज सुपरस्टार हैं। आपको Raw का हिस्सा बनना चाहिए। मैं आपको वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच दूंगा।

निक एल्डिस: आप SmackDown के साथ साइन कीजिए, मैं आपको वो सभी लोग दूंगा, जिन्होंने आपको चोटिल किया। 

पॉल हेमन ने दखल दिया और खुद को इंट्रोड्यूस किया। 

08:17 (IST)2 DEC 2023

रैंडी ऑर्टन का सैगमेंट

निक एल्डिस और एडम पीयर्स रिंग में मौजूद हैं।

निक एल्डिस: बतौर SmackDown जनरल मैनेजर मेरे पास रैंडी ऑर्टन को बुलाने का मौका है। आइए उनका स्वागत करते हैं। 

रैंडी ऑर्टन एंट्री कर रहे हैं। 

08:16 (IST)2 DEC 2023

अगले हफ्ते यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप नंबर 1 कंटेंडर्स टूर्नामेंट में ड्रैगन ली vs सैंटोस इस्कोबार और बॉबी लैश्ले vs कैरियन क्रॉस होगा। 

08:15 (IST)2 DEC 2023

निक एल्डिस और एडम पीयर्स अपने-अपने कॉन्ट्रैक्ट लेकर रिंग की ओर बढ़ते हुए नज़र आए। 

08:11 (IST)2 DEC 2023

कायरी सेन टॉप रोप पर गईं। बियांका ब्लेयर ने उनपर पंच लगाया और उन्हें KOD देकर पिन किया।

नतीजा: बियांका ब्लेयर की जीत हुई 

08:11 (IST)2 DEC 2023

बियांका ब्लेयर ने कायरी को पटक दिया। सेन ने बैकफिस्ट मूव लगाया और ब्लेयर को रिंग कॉर्नर में भेजा। उन्होंने ब्लेयर की हालत खराब की और टॉप रोप से उनपर डाइव लगाई । सेन ने ब्लेयर को पिन करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने किकआउट किया। कायरी ने बियांका को रिंग के बाहर भेजा और एप्रन से उनपर पंच लगाने गईं। ब्लेयर ने खुद को बचाया और बैरिकेड पर कायरी को पटक दिया। रेफरी, सेन को चेक कर रहे थे और इसी बीच बेली ने EST पर हमला किया। 

08:08 (IST)2 DEC 2023

कायरी सेन के सबमिशन होल्ड से बियांका ने खुद को बचाया। कायरी ने दोबारा दबदबा बनाया और ब्लेयर को अलग अंदाज में हेडलॉक में फंसाया। फैंस का पूरा सपोर्ट बियांका के साथ है। EST का आत्मविश्वास बढ़ गया और उन्होंने खुद को बचाया। ब्लेयर ने जापान की स्टार पर लगातार दो बॉडी स्लैम लगाए। उन्होंने कायरी को रिंग कॉर्नर में भेजा और उनपर पंच लगाए। ब्लेयर ने कायरी को स्पाइनबस्टर दिया और फिर स्प्लैश लगाकर पिन करने की कोशिश की लेकिन कायरी ने किकआउट किया। 

08:03 (IST)2 DEC 2023

बियांका ब्लेयर, शार्लेट फ्लेयर और शॉट्ज़ी के साथ रिंग में आ गई हैं। कायरी सेन ने भी डैमेज कंट्रोल के साथ एंट्री कर ली है।

बियांका ब्लेयर vs कायरी सेन

बियांका ब्लेयर ने कंधे से कायरी सेन पर हमला किया। उन्होंने रोप्स का सहारा लेकर सेन पर दबदबा बनाया और उन्हें ड्रॉपकिक दी। कायरी सेन ने वापसी करने की कोशिश की लेकिन ब्लेयर ने उनपर जबरदस्त पंच लगाया। ओस्का ने ब्लेयर का पैर खींचा और यह चीज़ रेफरी नहीं देख पाए। बाद में जब शार्लेट फ्लेयर ने कायरी सेन का पैर खींचा, तो यह चीज़ रेफरी ने देख ली। उन्होंने शार्लेट फ्लेयर और शॉट्ज़ी को बैकस्टेज जाने के लिए कहा। ओस्का रिंग में आ गई हैं और यह रेफरी ने देख लिया। उन्होंने ओस्का और डैमेज कंट्रोल को भी बैकस्टेज भेजने का फैसला किया। ब्लेयर ने सेन पर पंच लगा दिया। 

08:00 (IST)2 DEC 2023

बैकस्टेज इयो स्काई ने बेली को कायरी सेन के मैच के लिए रिंगसाइड पर साथ नहीं आने के लिए कहा। 

07:54 (IST)2 DEC 2023

WWE ने ऐलान किया कि अगले हफ्ते सीएम पंक की SmackDown में वापसी होने वाली है। 

07:50 (IST)2 DEC 2023

केविन ओवेंस ने रोप्स का सहारा लेकर सबमिशन को रोका। वॉलर ने पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन की फिंगर को टर्नबकल में फंसाया और इसपर हमला करने गए। ओवेंस ने खुद को इससे बचाया और रोलअप द्वारा ग्रेसन को पिन किया।

नतीजा: केविन ओवेंस की जीत हुई 

07:49 (IST)2 DEC 2023

ग्रेसन वॉलर ने केविन ओवेंस को सबमिशन में फंसाया। ओवेंस ने खुद को इससे बचाया। वॉलर ने रिंग में आकर ओवेंस पर मूव लगाने की कोशिश की। केविन ने उन्हें रोका और पंच लगाए। ओवेंस ने ग्रेसन पर किक लगाई और उन्हें रिंग कॉर्नर में कैनन बॉल मूव दिया। ओवेंस ने टॉप रोप से Swanton बॉम्ब लगाया और पिन करने की कोशिश की लेकिन ग्रेसन ने किकआउट किया। ओवेंस के स्टनर को ग्रेसन ने काउंटर किया और उन्हें सबमिशन ने फंसाया। 

07:44 (IST)2 DEC 2023

रिंग कॉर्नर में ओवेंस ने ग्रेसन को सेट किया और वार करने गए। पूर्व NXT स्टार रिंग के बाहर हो गए और ओवेंस उनका पीछा करते हुए गए। ग्रेसन ने ओवेंस पर पंच लगाया और रिंग से स्लाइड करके मूव लगाने गए। केविन ने ग्रेसन पर क्लोथ्सलाइन लगाई और उन्हें एप्रन से स्प्लैश दिया। फैंस पूरी तरह से ओवेंस को सपोर्ट कर रहे हैं। ग्रेसन ने ओवेंस को स्टील स्टेप्स में धकेला। ऑस्टिन ने केविन के हाथ को चोटिल किया और रेफरी यह चीज़ नहीं देख पाए। ग्रेसन ने विरोधी के हाथ को निशाना बनाया। 

07:41 (IST)2 DEC 2023

केविन ओवेंस vs ग्रेसन वॉलर

केविन ओवेंस ने मैच शुरू होते ही रिंग के बाहर दबदबा बनाया। रिंग में लोगन पॉल ने पंच और किक्स लगाकर पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन की हालत खराब की। ओवेंस ने कोहनी से ग्रेसन पर हमला किया और उन्हें सेंटन दिया। ग्रेसन ने किक लगाकर वापसी की और ओवेंस की गर्दन पर पंच लगाए। वॉलर ने मिड रूप से केविन पर एल्बो ड्रॉप मूव लगाया। उन्होंने किक लगाकर ओवेंस को वापसी करने से रोका। प्राइजफाइटर ने ग्रेसन के मूव से खुद को बचाकर उन्हें सुपलेक्स दिया। 

07:36 (IST)2 DEC 2023

ग्रेसन वॉलर: केविन ओवेंस बकवास करते हैं। ओवेंस हम तीनों (ग्रेसन वॉलर, ऑस्टिन थ्योरी और लोगन पॉल) की तरह नहीं सोचते हैं। 

ऑस्टिन थ्योरी, केविन ओवेंस के बारे में बात कर रहे हैं। केविन ने उन्हें पंच देकर रिंग के बाहर कर दिया। ओवेंस और पॉल का स्टेयरडाउन हुआ। 

07:34 (IST)2 DEC 2023

केविन ओवेंस: आप लोगों के लिए एक नाईटमेयर (बुरा सपना) हैं। मैंने आपको सबसे पहले 10 साल पहले वाइंस ऐप पर देखा था। उसी समय से सिर्फ 6 सेकेंड्स में मैं समझ गया था कि आप बकवास हैं। मैं आपको बता दूं कि मैं टूर्नामेंट में हूं और अब यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन के तौर पर आपका समय खत्म होने वाला है। 

लोगन पॉल: मैं इतिहास के सबसे बड़े बॉक्सर के साथ रिंग में रह चुका हूं। आपको नॉकआउट करने के लिए मुझे कुछ ही सेकेंड्स लगेंगे।

केविन ओवेंस: WWE मेरी दुनिया है और यहां ऐसा नहीं होगा। 

ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलर ने दखल दिया। 

07:31 (IST)2 DEC 2023

लोगन पॉल का सैगमेंट

लोगन पॉल:
मेरे सभी हेटर्स, अब आप कहां हैं? मैंने काफी मेहनत करके टाइटल जीता है। मैं यहां आकर कुछ भी बोल सकता हूं। लॉकर रूम के सदस्य भी काफी ज्यादा जलते हैं। आप इस तरह ही रह सकते हैं। मैंने निक एल्डिस से बात की है और हमने 8 मैन टूर्नामेंट बुक किया है। इसके विजेता को टाइटल मैच मिलेगा। इसमें सैंटोस इस्कोबार, बॉबी लैश्ले, ऑस्टिन थ्योरी, ग्रेसन वॉलर, केविन ओवेंस, ड्रैगन ली और कैरियन क्रॉस और एक NXT स्टार नज़र आएंगे। 

केविन ओवेंस ने दखल दिया। 

07:28 (IST)2 DEC 2023

बैकस्टेज Raw जनरल मैनेजर एडम पीयर्स की मुलाकात निक एल्डिस से हुई। वो खुश नहीं थे कि निक, रैंडी ऑर्टन को साइन करना चाह रहे हैं। निक ने बताया कि वो रिंग में जाकर रैंडी को साइन करेंगे। एडम पीयर्स ने बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि वो भी Raw कॉन्ट्रैक्ट के साथ रिंग में नज़र आने वाले हैं। 

07:24 (IST)2 DEC 2023

निक एल्डिस और यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन लोगन पॉल की बैकस्टेज मुलाकात हुई। 

07:22 (IST)2 DEC 2023

जोएक्विन वाइल्ड ने सैंटोस इस्कोबार पर घुटने से हमला किया और फिर रोलिंग डीडीटी मूव दिया। उन्होंने पिन करने की कोशिश की लेकिन सैंटोस ने किकआउट किया। सैंटोस ने जोएक्विन के मूव को किक लगाकर काउंटर किया और उन्हें फैंटम ड्राइवर मूव देकर पिन किया।

नतीजा: सैंटोस इस्कोबार की जीत हुई 

मैच के बाद भी वो जोएक्विन वाइल्ड पर हमला कर रहे हैं। ड्रैगन ली ने एंट्री की और सैंटोस को रिंग के बाहर जाने पर मजबूर किया। इस्कोबार ने पीछे से एंट्री की और ड्रैगन ली पर हमला करने का प्रयास किया। ली तैयार थे और उन्होंने सैंटोस की हालत खराब कर दी। सैंटोस रिंग छोड़कर चले गए हैं। 

07:19 (IST)2 DEC 2023

सैंटोस इस्कोबार vs जोएक्विन वाइल्ड

मैच की शुरुआत धमाकेदार तरीके से हुई। जोएक्विन वाइल्ड ने जबरदस्त हाई-फ्लाइंग मूव लगाया। सैंटोस इस्कोबार ने दबदबा बना लिया है और उन्होंने रिंग कॉर्नर में वाइल्ड की हालत खराब की। इस्कोबार ने विरोधी पर रिंग कॉर्नर में ड्रॉपकिक लगाई। सैंटोस ने वाइल्ड को सबमिशन में लॉक किया। जोएक्विन ने खुद को बचाया और मोमेंटम हासिल करते हुए सैंटोस के घुटनों पर हमला किया। 

07:12 (IST)2 DEC 2023

सैंटोस इस्कोबार ने बैकस्टेज जोएक्विन वाइल्ड की मैच में हालत खराब करने का दावा किया। उन्होंने बताया कि वाइल्ड और क्रूज़ डेल टोरो ने रे मिस्टीरियो को उनके ऊपर चुनकर गलती की है। 

07:08 (IST)2 DEC 2023

बैकस्टेज बुच से रिज हॉलैंड के बारे में पूछा गया। उन्होंने बताया कि वो अपने सिंगल्स करियर पर फोकस करना चाहते हैं। प्रिटी डेडली ने आकर उनका मजाक बनाने की कोशिश की और बुच ने उनपर हमला किया। प्रिटी डेडली का यहां पलड़ा भारी रहा। 

07:02 (IST)2 DEC 2023

बैकस्टेज पॉल हेमन ने निक एल्डिस से सवाल किया कि उन्होंने रैंडी ऑर्टन को SmackDown में क्यों बुलाया। निक एल्डिस ने कहा कि वो रैंडी ऑर्टन को साइन करने की कोशिश करेंगे। इसके लिए वो ब्लडलाइन को वाइपर के सामने भी रख सकते हैं। 

06:58 (IST)2 DEC 2023

बॉबी लैश्ले ने बुच को उठाया और रनिंग पावरस्लैम देकर पिन करने की कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। बुच ने लैश्ले पर थप्पड़ जड़ दिया। लैश्ले का गुस्सा फूटा और उन्होंने विरोधी पर क्लोथ्सलाइन लगाई। उन्होंने मोमेंटम हासिल करते हुए बुच को स्पीयर दिया और पिन किया।

नतीजा: बॉबी लैश्ले की जीत हुई 

06:56 (IST)2 DEC 2023

बॉबी लैश्ले ने रिंग में बुच पर दबदबा बनाया और जबरदस्त स्लैम लगाया। ऑल माइटी ने पूर्व NXT स्टार को रिंग के बाहर किया और फिर उन्हें रिंग पोस्ट पर दे मारा। लैश्ले रिंग में आए और बुच को स्पीयर देने गए लेकिन वो रिंग पोस्ट से टकरा गए। ब्रॉलिंग ब्रूट्स के सदस्य ने मोमेंटम हासिल किया और लैश्ले पर रिंग कॉर्नर में किक्स लगाई। बुच ने जबरदस्त मूव लगाकर पिन करने की कोशिश की लेकिन ऑल माइटी ने किकआउट किया। 

06:51 (IST)2 DEC 2023

बॉबी लैश्ले vs बुच

बुच ने मैच शुरू होते ही बॉबी लैश्ले पर हमला किया। ऑल माइटी ने ताकत का उपयोग करके विरोधी को रिंग कॉर्नर में दे मारा। बुच ने बिग बूट लगाकर वापसी की और ड्रॉपकिक देकर उन्हें रिंग के बाहर किया। एप्रन से बुच ने लैश्ले पर डाइव लगाई और टॉप रोप पर चढ़कर पूर्व WWE चैंपियन को मूनसॉल्ट दिया। 

06:50 (IST)2 DEC 2023

बुच रिंग में आ गए हैं। बॉबी लैश्ले ने एंट्री की और माइक हाथ में लिया। फैंस लैश्ले का नाम चैंट्स कर रहे हैं। 

बॉबी लैश्ले: जब मैंने आपको (बुच) अपना नाम बनाने के लिए कहा था, तो मैंने इस तरह से कहा था। मैं आपको टुकड़ों में बांट दूंगा। 

बुच ने बॉबी लैश्ले पर थप्पड़ जड़ दिया। दोनों का मैच आधिकारिक तौर पर शुरू हुआ। 

06:48 (IST)2 DEC 2023

बैकस्टेज बेली, डैमेज कंट्रोल की सदस्यों से निराश थीं क्योंकि उन्हें साथ जाने के लिए बुलाया नहीं गया। यह तय हुआ कि बेली, कायरी सेन के बियांका ब्लेयर के साथ मैच के दौरान रिंगसाइड पर रहेंगी। 

06:40 (IST)2 DEC 2023

शॉट्ज़ी: हमें भी बदला लेना है। 

शार्लेट फ्लेयर और शॉट्ज़ी ने रिंग में एंट्री की और जबरदस्त ब्रॉल हुआ। बेबीफेस स्टार्स का पलड़ा भारी रहा। उन्होंने डैमेज कंट्रोल को रिंग के बाहर किया। बियांका ब्लेयर ने अंत में इयो स्काई को स्पाइनबस्टर मूव दिया। 

06:39 (IST)2 DEC 2023

डकोटा काई: यह काफी अजीब बात है कि यह लोग आपके लिए चीयर कर रहे हैं। यहां रहना काफी खराब चीज़ है। इयो स्काई आपके ऊपर हैं। वो आपको दो बार हरा चुकी हैं। इसी के चलते अगर आपको टाइटल मैच चाहिए, तो फिर आपको डैमेज कंट्रोल की सभी सदस्यों के खिलाफ जाना होगा।

बियांका ब्लेयर: मैं तैयार हूं। मुझे किससे लड़ना होगा।

शार्लेट फ्लेयर और शॉट्ज़ी ने भी दखल दिया।

शार्लेट फ्लेयर: सिर्फ बियांका ब्लेयर ही डैमेज कंट्रोल के खिलाफ नहीं हैं। 

06:37 (IST)2 DEC 2023

बियांका ब्लेयर का सैगमेंट

बियांका ब्लेयर:
दुनिया के सबसे महान शहर न्यूयॉर्क में आना शानदार चीज़ है। हमने WarGames में बड़ी जीत दर्ज की। इसी के चलते बैकी लिंच, शॉट्ज़ी और शार्लेट फ्लेयर को मेरी तरफ से धन्यवाद। मेरी लड़ाई अभी डैमेज कंट्रोल से खत्म नहीं हुई है। मुझे इयो स्काई से अपनी चैंपियनशिप चाहिए। 

इयो स्काई ने डैमेज कंट्रोल फैक्शन की सदस्यों के साथ एंट्री की। बेली इन स्टार्स के साथ मौजूद नहीं हैं। 

06:35 (IST)2 DEC 2023

WWE SmackDown की शुरुआत हो गई है और बियांका ब्लेयर एंट्री कर रही हैं। 

21:48 (IST)1 DEC 2023

WWE SmackDown की शुरुआत शनिवार 2 दिसंबर 2023 को सुबह 6:30 को होगी। हम आपके साथ जुड़ेंगे। 

21:47 (IST)1 DEC 2023

WWE SmackDown से जुड़े बड़े ऐलान

- रैंडी ऑर्टन की वापसी होगी। 
- यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन लोगन पॉल नज़र आएंगे। 
- केविन ओवेंस vs ग्रेसन वॉलर 
- डैमेज कंट्रोल का सैगमेंट देखने को मिलेगा। 

21:45 (IST)1 DEC 2023

WWE SmackDown की लाइव कमेंट्री में आप सभी का स्वागत है। Survivor Series 2023 के बाद यह SmackDown का पहला शो रहेगा। 
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications