Create
  • Sports News
  • WWE
  • WWE SmackDown
  • WWE SmackDown रिजल्ट्स LIVE, 1 सितंबर 2023: John Cena ने वापसी के बाद मचाया बवाल, मेन इवेंट में Roman Reigns के भाई ने दिग्गज को हराया

WWE SmackDown रिजल्ट्स LIVE, 1 सितंबर 2023: John Cena ने वापसी के बाद मचाया बवाल, मेन इवेंट में Roman Reigns के भाई ने दिग्गज को हराया

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedSep 02, 2023 07:38 IST

WWE SmackDown में John Cena की धमाकेदार वापसी, जानिए Payback 2023 से पहले ब्लू ब्रांड में क्या-क्या हुआ?

topic-thumbnail

07:38 (IST)2 SEP 2023

WWE SmackDown की लाइव कमेंट्री में हमारे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद। हम आपसे Payback 2023 में मिलेंगे। 

07:38 (IST)2 SEP 2023

WWE SmackDown हाइलाइट्स

- जॉन सीना और जिमी उसो का सैगमेंट देखने को मिला। जिमी ने जॉन पर हमला करने की कोशिश की लेकिन दिग्गज ने उन्हें धराशाई कर दिया। 
- ग्रेसन वॉलर और ऑस्टिन थ्योरी ने टैग टीम मैच में रे मिस्टीरियो और सैंटोस इस्कोबार को हराया। 
- बॉबी लैश्ले और स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने साथ मिलकर काम करने को लेकर बात की। उनका केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन के साथ स्टेयरडाउन हुआ। 
- केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन ने LWO को हराया। सैमी ज़ेन ने मैच के बाद जजमेंट डे को धमकी दी। 
- द मिज़ और एलए नाइट के बीच तगड़ा प्रोमो बैटल हुआ। मिज़ ने नाइट पर अंत में हमला करके धराशाई किया। 
- शॉट्ज़ी ने बेली को शार्लेट फ्लेयर की मदद से हराया। 
- सोलो सिकोआ ने जिमी उसो की मदद से एजे स्टाइल्स को हराया। मैच के बाद जिमी के दोबारा ब्लडलाइन में आने के संकेत मिले। 

07:29 (IST)2 SEP 2023

सोलो सिकोआ के मूव से स्टाइल्स ने खुद को बचाया और क्लोथ्सलाइन दी। एजे ने रोप्स का सहारा लेकर आसाई मूनसॉल्ट दिया और पिन करने की असफल कोशिश की। एजे अपना फिनिशर स्टाइल्स क्लैश देने गए लेकिन सोलो ने उन्हें उठाया। एजे ने खुद को बचाया और रोप्स का सहारा लेकर फिनॉमिनल फोरआर्म देने गए। जिमी उसो ने आकर स्टाइल्स पर हमला किया और रेफरी यह चीज़ नहीं देख पाए। सोलो ने फायदा उठाकर समोअन स्पाइक दिया और पिन करके जीत दर्ज की।

नतीजा: सोलो सिकोआ की जीत हुई 

जिमी उसो ने पीछे से आकर सोलो सिकोआ को गले लगाया। सिकोआ ने गुस्से में आकर जिमी को समोआ स्पाइक देने का फैसला किया। पॉल हेमन ने रिंग एप्रन से सिकोआ को रोका। हेमन और सोलो एंट्रेंस रैंप तक चले गए। इसी बीच जिमी उसो ने एजे स्टाइल्स पर सुपरकिक लगाई और फिर उसो स्प्लैश देकर धराशाई किया। जिमी ने ब्लडलाइन का साइन दिखाया और पॉल हेमन ने रोमन रेंस को कॉल लगाया। सोलो और हेमन बैकस्टेज चले गए।  

07:25 (IST)2 SEP 2023

सोलो सिकोआ समोअन स्पाइक देने वाले थे। स्टाइल्स ने खुद को बचाया और फिर पेले किक दी। दोनों ने एक-दूसरे पर पंच लगाए। स्टाइल्स ने सोलो के घुटनों पर ड्रॉपकिक लगाई और फिर तगड़ा पंच दिया। रिंग कॉर्नर में स्टाइल्स ने सोलो को क्लोथ्सलाइन दी। दिग्गज ने सिकोआ को उठाया लेकिन सोलो ने वापसी की। ब्लडलाइन के सदस्य ने एजे को उठाकर समोअन स्पाइक दिया। सिकोआ ने पिन किया लेकिन एजे ने किकआउट किया। 

07:23 (IST)2 SEP 2023

एजे स्टाइल्स के टॉप रोप मूव का सोलो सिकोआ ने तगड़े पंच द्वारा जवाब दिया। सोलो ने रिंग पोस्ट में स्टाइल्स को धकेला और स्टाइल्स दर्द में नज़र आए। सिकोआ ने अनाउंसर्स टेबल पर एजे को दे मारा। उन्होंने दिग्गज को स्पिनिंग सोलो मूव का वेरिएशन देकर पिन किया लेकिन एजे ने किकआउट किया। एजे ने किक्स लगाकर वापसी करने की कोशिश की लेकिन सोलो ने उन्हें उठाकर पीछे की ओर पटक दिया।  

07:18 (IST)2 SEP 2023

एजे स्टाइल्स ने सोलो सिकोआ पर ड्रॉपकिक लगाई और इसी बीच पॉल हेमन ने एंट्री की। स्टाइल्स का ध्यान उनपर चला गया और सोलो ने पीछे से एजे पर अटैक किया। दिग्गज ने सोलो को रिंग के बाहर किया और बाद में रोप्स का सहारा लेकर ब्लडलाइन सदस्य को रिंगसाइड पर धराशाई किया। 

07:17 (IST)2 SEP 2023

एजे स्टाइल्स vs सोलो सिकोआ

एजे स्टाइल्स ने मैच शुरू होते ही सोलो सिकोआ पर पंच लगाए। सोलो सिकोआ ने शोल्डर अटैक द्वारा स्टाइल्स को धराशाई किया और फिर स्प्लैश देने गए। स्टाइल्स हट गए। एजे ने ब्लडलाइन के सदस्य पर किक लगाई और उन्हें उठाने की कोशिश की। सोलो ने खुद को बचाया और स्टाइल्स को उठाकर पटक दिया। सिकोआ ने एजे पर चॉप लगाया और स्टाइल्स ने वापसी करते हुए सिकोआ पर किक लगाई। 

07:09 (IST)2 SEP 2023

सैथ रॉलिंस और शिंस्के नाकामुरा के Payback 2023 में होने वाले मैच को शानदार वीडियो पैकेज द्वारा हाइप करने की कोशिश की गई। 

06:59 (IST)2 SEP 2023

बेली ने शॉट्ज़ी पर हमला करने के लिए इयो स्काई से WWE विमेंस चैंपियनशिप मांगी। शार्लेट फ्लेयर ने एंट्री की और उन्होंने इयो स्काई पर हमला किया। डकोटा काई ने शॉट्ज़ी का ध्यान भटकाने की कोशिश की और रेफरी का ध्यान उनपर गया। इसी बीच फ्लेयर ने बेली पर हमला कर दिया। शॉट्ज़ी ने अपना फिनिशर लगाकर बेली को पिन किया और बड़ी जीत दर्ज की।

नतीजा: शॉट्ज़ी की जीत हुई 

शार्लेट फ्लेयर ने शॉट्ज़ी का हाथ ऊपर करके जीत को सेलिब्रेट किया। 

06:57 (IST)2 SEP 2023

शॉट्ज़ी ने बेली पर फेसबस्टर लगाया और रोप्स का सहारा लेकर मूव लगाने की कोशिश की। बेली ने उन्हें रोका और रिंग कॉर्नर में धराशाई किया। बेली ने एल्बो ड्रॉप लगाकर दोबारा दबदबा बनाया। शॉट्ज़ी ने रिंग कॉर्नर में पूर्व चैंपियन को सुपलेक्स दिया और फिर कैनन बॉल मूव लगाया। वो टॉप रोप से अपना मूव लगाने वाली थीं। बेली ने उन्हें रोकते हुए नीचे फेंका। 

06:56 (IST)2 SEP 2023

बेली vs शॉट्ज़ी

बेली और शॉट्ज़ी ने एक-दूसरे पर पंच और किक्स का इस्तेमाल किया। शॉट्ज़ी, बेली को रिंग के बाहर लेकर आईं और रिंग एप्रन से उनपर डाइव लगाई। बेली ने शॉट्ज़ी को सबमिशन में फंसाया हुआ था। शॉट्ज़ी ने पंच लगाए लेकिन दिग्गज ने टॉप रोप से एल्बो ड्रॉप लगाया और वो दूसरी बार यह मूव लगाने लगीं। पूर्व NXT विमेंस टैग टीम चैंपियन ने बेली को रोका और रिंग के बाहर किया। उन्होंने रोप्स के बीच से डाइव लगाकर बेली को धराशाई किया। 

06:42 (IST)2 SEP 2023

द मिज़: आपने बचपन में WWE स्टार की तरह बनने और प्रोमो कट करने की काफी कोशिश की। आप काफी अलग हैं। आपको काफी असफलता मिली है लेकिन आप कभी नहीं रुके। खराब चीज़ यह है कि आप गलत स्टार के खिलाफ हैं। मैं लोगों के भविष्य खराब करता हूं। मैं सिर्फ आपका विरोधी नहीं हूं, मैं टाइम ट्रेवलर हूं। आप उस तरह प्रोमो कट करते हैं, जैसे यह 2003 है।

एलए नाइट: मैंने कभी हार नहीं मानी। आप पुराने समय में क्यों रह रहे हैं। मैं आपका वर्तमान और भविष्य खराब करने वाला हूं। Payback 2023 में मैं आपकी हालत खराब करने वाला हूं। 

द मिज़ ने एलए नाइट पर हमला करने की कोशिश की। नाइट ने खुद को बचाया लेकिन मिज़ ने उनपर स्कल क्रशिंग फिनाले मूव लगाया। उन्होंने नाइट को हराने का दावा ठोका। मिज़ जाने लगे लेकिन एंट्रेंस रैम्प पर नाइट ने दिग्गज पर हमला किया। ऑफिशियल्स ने आकर नाइट को रोका और इसी बीच मिज़ भाग गए। 

06:38 (IST)2 SEP 2023

एलए नाइट: आप कहते हैं कि मैं आपके लेवल पर नहीं हूं और आप सही हैं। आप रियालिटी शो से आए हैं और मैं आपके लेवल पर नहीं हूं। मैं आपसे ऊपर हूं।

द मिज़: आप भी रियालिटी शो का हिस्सा रहे हैं लेकिन आप सबसे पहले एलिमिनेट हो गए थे। मैंने बहुत काम किया है और इसी कारण आगे बढ़ा हूं।

एलए नाइट: आपका एक खुद का शो है, जिसका नाम मिज़ और मिस्ट्रेस है। आप वहां अजीब चीज़ें करते हैं। आपकी पत्नी को मैं एक संदेश देना चाहता हूं। मैं आपके पति की हालत खराब करने वाला हूं। 

06:37 (IST)2 SEP 2023

एलए नाइट: यहां द मिज़ नज़र आ रहे हैं। आपने एक बार फिर से शानदार अंदाज में नकल की है। आपने द रॉक और जॉन सीना की नकल की और अब आपने मेरी नकल उतारने की कोशिश की। आपको पता है कि इन तीनों में क्या समानताएं हैं? यह तीनों वो लोग हैं, जिनकी तरह आप बनना चाहते हैं। मैं खुद को यहां लेकर आया हूं, ताकि मैं इस स्तर पर आ सकूं। मैं आपकी कार में सोया हूं और जीवन व्यतीत करने के लिए मैंने एक समय पर लोन लिया था। 

06:34 (IST)2 SEP 2023

द मिज़ का सैगमेंट

द मिज़: Payback 2023 में एलए नाइट अपने करियर का सबसे बड़ा मैच लड़ने वाले हैं। यह अपमान नहीं है, बल्कि एक तथ्य है। आपने Raw में देखा होगा, एलए नाइट मेरे लेवल पर नहीं है। वो 10 साल पहले तक भी मेरे लेवल पर नहीं थे। 

एलए नाइट ने एंट्री की। 

06:32 (IST)2 SEP 2023

बैकस्टेज इंटरव्यू में एजे स्टाइल्स का जिमी उसो और सोलो सिकोआ पर गुस्सा फूटा। गुड ब्रदर्स ने उन्हें ब्लडलाइन से दूर रहने की सलाह दी। मीचीन और एजे स्टाइल्स ने ब्लडलाइन के खिलाफ जाने के लिए सहमति जताई। 

06:27 (IST)2 SEP 2023

बैकस्टेज जिमी उसो एरीना छोड़कर जा रहे थे। इसी बीच एजे स्टाइल्स ने आकर उनसे बहस की और फिर उन्हें धक्का दिया। सोलो सिकोआ ने आकर एजे स्टाइल्स पर पीछे से हमला किया। सोलो सिकोआ ने जिमी से ब्लडलाइन को लेकर सवाल किया। जिमी गुस्सा होकर चले गए और बताया कि वो (सोलो सिकोआ), रोमन रेंस या पॉल हेमन उन्हें कुछ नहीं बता सकते। 

06:26 (IST)2 SEP 2023

वाइल्ड ने केविन ओवेंस पर ड्रॉपकिक लगाई और क्रूज़ डेल टोरो को टैग दिया। डेल टोरो ने ओवेंस के साथ सैमी की हालत खराब करने का प्रयास किया। केविन ओवेंस ने पावरबॉम्ब देकर दोबारा दबदबा बनाया। उन्होंने सैमी को टैग दिया। ज़ेन ने वाइल्ड को धराशाई किया और डेल टोरो को रिंग कॉर्नर में हैलुवा किक दी। केविन ने टैग लिया और क्रूज़ पर स्टनर लगाकर पिन किया।

नतीजा: केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन की जीत हुई

सैमी ज़ेन ने माइक लिया।

सैमी ज़ेन: जजमेंट डे, आप Payback में सबकुछ ले आइए, क्योंकि अब फाइट होने वाली है। 

06:23 (IST)2 SEP 2023

केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन vs LWO

LWO के जोएक्विन वाइल्ड और सैमी ज़ेन ने मैच की शुरुआत की। ज़ेन ने किक लगाकर दबदबा बनाया और वाइल्ड को हेडलॉक में फंसाया। कंधे का इस्तेमाल करके वाइल्ड ने सैमी को धराशाई किया। वाइल्ड ने सैमी के मूव से खुद को बचाया लेकिन चैंपियन ने उनपर क्लोथ्सलाइन दी। ज़ेन ने केविन ओवेंस को टैग दिया और उन्होंने जोएक्विन पर टॉप रोप से फ्रॉग स्प्लैश दिया। 

06:17 (IST)2 SEP 2023

सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस का स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स और बॉबी लैश्ले के साथ स्टेयरडाउन हुआ। फैक्शन ने मौजूदा टैग टीम चैंपियंस को जाने का रास्ता दिया। 

06:16 (IST)2 SEP 2023

बॉबी लैश्ले: आपको मुझे धन्यवाद कहने की जरूरत नहीं है। आपको अच्छी सफलता मिलेगी। मैं WWE फैंस को संदेश देना चाहता हूं। हम यहां ताकत, कंट्रोल और चैंपियनशिप्स तीनों पाने के लिए आ रहे हैं। 

बॉबी लैश्ले ने स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स को गले लगाया। वो जाने लगे लेकिन एंट्रेंस रैम्प पर केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन की एंट्री हुई। 

06:15 (IST)2 SEP 2023

बॉबी लैश्ले: आप (फैंस) स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स को जानते हैं। वो एथलेटिक और बहुत ज्यादा आक्रमक हो गए हैं।

मोंटेज़ फोर्ड: आज का दिन हमारे लिए नहीं हैं। हम आपको (बॉबी लैश्ले) इस चीज़ का श्रेय देने वाले हैं। हमने फ्रेश कटिंग कराई है और हम अच्छे अंदाज में नज़र आ रहे हैं।

एंजेलो डॉकिंस: आपने बड़ी चीज़ देखी है।

मोंटेज़ फोर्ड: कुछ भी चीज़ें पर्सनल नहीं हैं। हर चीज़ प्रॉफिट के लिए है। मेरे पास आपके लिए दो शब्द हैं। थैंक यू।  

06:12 (IST)2 SEP 2023

बॉबी लैश्ले का सैगमेंट

बॉबी लैश्ले: आप (फैंस) हमें अच्छा महसूस कराते हैं। आजकल हर कोई मुझसे एक ही सवाल करता है कि आपके और स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स के साथ क्या चल रहा है। यह एक सिंपल चीज़ है। हमेशा महान लोग ही महान स्टार्स को पहचानते हैं। इसी तरह मैंने स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स को पहचाना है। 

स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने एंट्री की। 

06:10 (IST)2 SEP 2023

बैकस्टेज एजे स्टाइल्स ने मीचीन से कहा कि वो जिमी उसो को संभाल लेंगे। 

06:05 (IST)2 SEP 2023

बैकस्टेज जिमी उसो की मुलाकात एडम पीयर्स से हुई। मीचीन यहां मौजूद थीं और जिमी ने उनसे सही तरह से बात नहीं की। एडम ने जिमी को बैकस्टेज बवाल मचाने से रोका और कहा कि वो उनके साथ हैं। 

06:04 (IST)2 SEP 2023

रे मिस्टीरियो आए और ऑस्टिन थ्योरी पर हमला किया। रे मिस्टीरियो और सैंटोस इस्कोबार मिलकर विरोधियों पर अलग-अलग डाइव लगाने वाले थे। ऑस्टिन रिंग में आए और वो रे पर स्पीयर लगाने वाले थे लेकिन सैंटोस ने दिग्गज को हटाया और खुद इस मूव का शिकार हो गए। रे और थ्योरी लड़ते-लड़ते रिंग के बाहर हो गए। ग्रेसन वॉलर ने सैंटोस पर अपना फिनिशर रोलिंग स्टनर लगाया और पिन करके जीत दर्ज की।

नतीजा: ग्रेसन वॉलर और ऑस्टिन थ्योरी की जीत हुई 

06:02 (IST)2 SEP 2023

रे मिस्टीरियो ने ग्रेसन पर जबरदस्त मूव लगाया और सैंटोस इस्कोबार को टैग दिया। इस्कोबार ने वॉलर पर किक्स और पंच लगाए। इस्कोबार ने टॉप रोप से वॉलर को क्रॉसबॉडी मूव दिया। उन्होंने रिंग कॉर्नर में वॉलर पर घुटनों द्वारा हमला किया और टॉप रोप से ग्रेसन को नीचे फेंका। सैंटोस ने पिन किया लेकिन ऑस्टिन थ्योरी ने आकर उन्हें रोका। 

06:01 (IST)2 SEP 2023

ग्रेसन वॉलर ने रे मिस्टीरियो पर सुपलेक्स लगाया और ऑस्टिन थ्योरी ने टैग लेकर थ्योरी को रिंग कॉर्नर में क्लोथ्सलाइन दी। दोनों ने टैग्स एक्सचेंज करते हुए रे को रिंग कॉर्नर में धराशाई किया। ग्रेसन ने घुटनों से दिग्गज पर हमला किया और थ्योरी को टैग दिया। वॉलर ने रे पर हमला करने की कोशिश की लेकिन वो हट गए। ग्रेसन ने थ्योरी पर पंच लगा दिया। वॉलर, थ्योरी को लेकर रिंग में आए और टैग लिया। 

05:56 (IST)2 SEP 2023

रे मिस्टीरियो और सैंटोस इस्कोबार vs ग्रेसन वॉलर और ऑस्टिन थ्योरी

सैंटोस इस्कोबार ने मैच की शुरुआत की है और ड्रॉपकिक लगाकर ग्रेसन वॉलर पर दबदबा बनाया। रे मिस्टीरियो ने टैग लिया और वॉलर के साथ-साथ थ्योरी को भी रिंग के बाहर किया। रे ने दोनों हील स्टार्स पर डाइव लगाई। 

05:54 (IST)2 SEP 2023

बैकस्टेज जिमी उसो काफी गुस्से में नज़र आए। 

05:47 (IST)2 SEP 2023

बैकस्टेज ग्रेसन वॉलर और ऑस्टिन थ्योरी का इंटरव्यू हुआ। उन्होंने जॉन सीना की वापसी पर प्रतिक्रिया देते हुए अपनी तारीफ की। साथ ही सैंटोस इस्कोबार और रे मिस्टीरियो को हराने का दावा किया। 

05:44 (IST)2 SEP 2023

जिमी उसो: आप GOAT हैं लेकिन यह मेरी रिंग है। आप और रोमन रेंस, दोनों एक जैसे हैं। आप हमेशा चीज़ें लेते हैं और अपनी मतलब की चीज़ें मुस्कुराहट के साथ करते हैं।

जॉन सीना: मैं आपको (जिमी उसो) एक सेकेंड के लिए रोकने वाला हूं। आपने कई सारे अलग निर्णय लिए हैं और आप कई चीज़ें सोच रहे हैं। मैं आपको 3 सालों से कुछ बोलना चाहता हूं। मैं आपको बता दूं कि गलत उसो ने WWE छोड़ी है। 

जिमी उसो जाने लगे और पलटकर किक लगाने की कोशिश की। जॉन ने उन्हें रोका और एटीट्यूड एडजस्टमेंट मूव लगाकर जिमी को धराशाई किया। सीना ने फैंस के साथ सेलिब्रेट किया और बैकस्टेज चले गए। 

05:42 (IST)2 SEP 2023

फैंस ने जे उसो की मांग की।

जॉन सीना: आपने (फैंस) यह बता दिया है कि आपको क्या चाहिए।

जिमी उसो: आप (जॉन सीना) यहां क्या कर रहे हैं? यह लोग मुझे देखने आए हैं। वो सिर्फ मुझे देखने ही नहीं बल्कि यह सुनने आए हैं कि मैं क्या बोलूंगा। मुझ जब मौका मिलेगा, मैं अपने भाई (जे उसो) को बचाऊंगा। मैंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि मैं अपने भाई से प्यार करता हूं। मैं नहीं चाहता था कि मेरे भाई जे उसो, रोमन रेंस और जॉन सीना की तरह करप्ट (भ्रष्‍ट) बनें। आप खुद को देखिए। 

05:39 (IST)2 SEP 2023

जॉन सीना: आप लोगों (फैंस) ने मुझे भारत में जाकर पहली बार लड़ने का मौका दिया है। इसके लिए मैं आपको धन्यवाद कहूंगा। आप लोगों ने ही मुझे Payback 2023 को होस्ट करने का चांस दिया है। मैं आपको मेरा सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा। आज हम शानदार SmackDown का एपिसोड देने वाले हैं। आपने जो वीडियो पैकेज देखा है, उसका जवाब मिलेगा। हम आपको ना भूल पाने वाले पल देंगे। 

जिमी उसो का थीम सॉन्ग बजा और उन्होंने एंट्री की। 

05:39 (IST)2 SEP 2023

जॉन सीना का सैगमेंट

जॉन सीना: आपका (फैंस) SmackDown में स्वागत है। Hershey एरीना सोल्ड आउट हो गया। आपने मुझे 20 साल तक खास पल दिए हैं। यह चीज़ कभी पुरानी नहीं होती। हर बार मेरी एंट्रेंस और खास बन जाती है। इसी वजह से जब भी मैं रिंग में आऊंगा, मैं आपको धन्यवाद कहूंगा। आपने जो भी दिया है, उसके लिए धन्यवाद। आप लोगों ने मुझे अपने घर WWE में वापस आने का मौका दिया है। आपने मुझे SmackDown में आने का मौका दिया है। 

05:35 (IST)2 SEP 2023

जॉन सीना के साथ शो की शुरुआत हो रही है और सीना को वापसी पर तगड़ी प्रतिक्रिया मिली। 

05:33 (IST)2 SEP 2023

WWE SmackDown के एपिसोड की शुरुआत हो गई है। ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन का पैकेज दिखाया जा रहा है। 

22:03 (IST)1 SEP 2023

WWE SmackDown की शुरुआत शनिवार 2 सितंबर 2023 को सुबह 5:30 को होगी। हम आपके साथ जुड़ेंगे। 

22:02 (IST)1 SEP 2023

जिमी उसो की वापसी होने वाली है। वो यहां आकर जे उसो द्वारा हुए हमले को लेकर बात कर सकते हैं। साथ ही ब्लडलाइन की महीनों से चल रही कहानी को आगे बढ़ा सकते हैं। 

22:01 (IST)1 SEP 2023

रे मिस्टीरियो और सैंटोस इस्कोबार टीम बनाकर ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलर के खिलाफ टैग टीम मैच लड़ने वाले हैं। इसके द्वारा रे मिस्टीरियो और ऑस्टिन थ्योरी के Payback 2023 के लिए मैच को हाइप करने की कोशिश की जाएगी। 

22:01 (IST)1 SEP 2023

WWE SmackDown की लाइव कमेंट्री में आप सभी का स्वागत है। इस हफ्ते SmackDown में जॉन सीना की धमाकेदार वापसी होने वाली है। वो यहां आकर बवाल मचा सकते हैं। 
chat-icon Live Chat online
App download animated image Get the free App now